गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

यूपी के इस जिले में होता है महिलाओं का अनोखा दंगल, लेकिन पुरुषों की होती है नो इन्ट्री

by Web Desk
अगस्त 11, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के एक गांव में अंग्रेजी हुकूमत में शुरू हुए महिलाओं के अनोखे दंगल को लेकर यहां तैयारियां पूरी कर ली गई है। रक्षाबंधन के दूसरे दिन गांव के बीच अखाड़े में इस बार घूंघट वाली और बुजुर्ग महिलाओं के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इस अनोखे दंगल को देखने के लिए गांव और आसपास के इलाकों से महिलाओं की भीड़ जुटेगी लेकिन दंगल में पुरुषों की नो इन्ट्री रहेगी।

मुस्करा क्षेत्र के लोदीपुर निवादा गांव में अंग्रेजी हुकूमत में अनोखे दंगल का आगाज हुआ था, जिसमें सिर्फ महिलाएं भी दंगल में दांवपेंच दिखाती हैं। इस गांव और आसपास के तमाम इलाकों में ब्रिटिश फौजों ने जुल्म ढ़ाया था, खासतौर पर महिलाओं से अभद्रता की गई थी। अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की आग भड़कने के समय अपनी अस्मत बचाने के लिए महिलाओं ने पुरुषों को बिना बताए कुश्ती के दांवपेंच सीखे।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

अगस्त 19, 2026
Hamirpur Child Theft Case

Child Theft Case: हमीरपुर में बच्चा चोरी की साजिश, पांच लाख देने वाले SDO पर गिरी गाज, जांच के बाद निलंबित

अगस्त 14, 2026

गांव की सरपंच गिरजा देवी ने बताया कि बुन्देलखंड क्षेत्र का यही एक अकेला गांव है, जहां अंग्रेजों के जमाने से महिलाओं के दंगल होने की परम्परा चल रही है। उन्होनें बताया कि गांव के बीच महिलाओं के अनोखे दंगल को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। अखाड़े में दांवपेंच दिखाने वाली महिलाओं की सूची तैयार कराई जा रही है। सरपंच ने बताया कि यह अनोखा दंगल रक्षाबंधन के दूसरे दिन होगा।

अखाड़े में उतरने से पहले पूरे गांव की महिलाएं जवारे निकालकर मंगल गीत गाते हुए गांव की परिक्रमा करेगी फिर दंगल में घूंघट वाली महिलाएं मुगदर भांजते हुए अपनी कला का प्रदर्शन करेगी। सरपंच ने बताया कि इस बार महिलाओं के दंगल में बुजुर्ग महिला ही ढोल बजाकर कुश्ती लडऩे वाली महिलाओं का उत्साह बढ़ाएगी।

महिलाओं के अनोखे दंगल में पुरुषों की नो इन्ट्री

वहीं, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एनआर वर्मा ने बताया कि गांव में महिलाओं के अनोखे दंगल को देखने के लिए महिलाएं ही प्रवेश कर सकेगी, जबकि पुरुष दंगल के आसपास भी नहीं प्रवेश करेंगे। पुरुषों की दंगल में नो इन्ट्री लगाते हुए लाठी से लैस महिलाओं की एक टुकड़ी मुस्तैद रहेगी। दंगल में घूंघट वाली महिलाएं आपस में भिड़ेगी। वहीं, तमाम बुजुर्ग महिलाएं भी दंगल में दांवपेंच दिखाएगी।

गांव के संतोष शुक्ला व राजू पाठक समेत तमाम बुजुर्गों ने बताया कि महिलाओं का दंगल अंग्रेजों के जमाने से चल रहा है। अंग्रेज सैनिकों के अत्याचार का जवाब देने के लिए उस जमाने में महिलाओं ने अखाड़े में दांवपेंच सीखे थे। तभी से यह परम्परा जारी है। लेकिन ये परम्परा कोरोना की पहली लहर को देखते हुए यहां अनोखी परम्परा एक बार टूटी थी जिससे महिलाएं मायूस हुई थी।

Tags: hamirpurHamirpur NewsNews1IndiarakshabandhanUP NewsUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...

Hamirpur Child Theft Case

Child Theft Case: हमीरपुर में बच्चा चोरी की साजिश, पांच लाख देने वाले SDO पर गिरी गाज, जांच के बाद निलंबित

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Hamirpur Child Theft Case: हमीरपुर के मौदहा में तैनात बिजली विभाग के SDO रामकुमार वर्मा पर बच्चा चोरी की साजिश...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Next Post

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर 2024 में इस लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

अब इस घोटाले को लेकर ED ने पश्चिम बंगाल के 8 IPS अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया दिल्ली

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist