Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Election Result: चुनावी नतीजों के बाद अखिलेश का पहला रिएक्शन, यूपी की जनता को दिया धन्यवाद

abhishek tyagi by abhishek tyagi
March 11, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Akhilesh Yadav: यूपी में बीजेपी से मिली हार के बाद आज समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहली प्रतिक्रिया दी है. कल नतीजे आने के बाद से ही उनके समर्थक उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे. वहीं अब जाकर अखिलेश यादव ने नतीजों को लेकर अपनी रखी है. अखिलेश यादव ने अपने बयान में जनता का धन्यवाद  भी दिया है. उन्होंने सपा की सीटें 2017 के मुकाबले इस बार बढ़ाने पर प्रदेश के लोगों का आभार जताया है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ”यूपी की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है. भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा. आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा. जनहित का संघर्ष जीतेगा!” बता दें कि सपा को अकेले 111 सीटों पर जीत मिली है. वहीं बीजेपी गठबंधन को 273 सीटों पर जीत मिली है” बता दें कि वोटों की गिनती से पहले उन्होंने ईवीएम में धांधली होने का भी आरोप लगाया था. हालांकि परिणामों के बाद आज दिए अपने पहले बयान में उन्होंने ईवीएम को लेकर कुछ नहीं कहा है।

RELATED POSTS

UP By Election Results 2022: मैनपुरी से डिपंल यादव, रामपुर से आकाश सक्सेना और खतौली से मदन भैया ने दर्ज की जीत, जानिए कितना रहा वोटों का अंतर

December 8, 2022

UP Nagar Nikay Chunav 2022: यूपी नगर निकाए चुनाव को लेकर आरक्षण लिस्ट जारी, 200 नगर पालिका 17 निगम और 545 नगर पंचायत की आरक्षण सूची जारी

December 5, 2022

किस पार्टी को मिली कितनी सीटें

  • उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए कम से कम 202 सीटों की जरूरत थी. भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है. 
  •  राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की है.
  • सपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है.
  • बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मात्र एक सीट पर जीत हासिल कर सकी है.
  • कांग्रेस दो सीटें ही जीत पाई है. कांग्रेस की आराधना मिश्रा ‘मोना’ प्रतापगढ़ जिले की अपनी परंपरागत सीट रामपुर खास जीतने में कामयाब हुई हैं

बता दें कि इस बार के चुनाव में बीजेपी को 41.29 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं वहीं समाजवादी पार्टी को 32.03 फीसदी मत हासिल हुए हैं. बहुजन समाज पार्टी कोल भी 12.88 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं. खुद अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल सीट पर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल को 67 हजार से अधिक मतों से।

Tags: Election Results 2022 LIVE Updatesup assembly election 2022 resultsUP Election 2022UP Election 2022 Result HighlightsUttar Pradesh Assembly Elections Results 2022:
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

UP By Election Results 2022: मैनपुरी से डिपंल यादव, रामपुर से आकाश सक्सेना और खतौली से मदन भैया ने दर्ज की जीत, जानिए कितना रहा वोटों का अंतर

by Muskaan Rajput
December 8, 2022

मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव (UP By Election) की मतगणना शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश उप...

UP Nagar Nikay Chunav 2022: यूपी नगर निकाए चुनाव को लेकर आरक्षण लिस्ट जारी, 200 नगर पालिका 17 निगम और 545 नगर पंचायत की आरक्षण सूची जारी

by Web Desk
December 5, 2022

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निकाए चुनाव के लिए आरक्षण लिस्ट जारी हो चुकी है यूपी सरकार में नगर विकास मंत्री...

Lucknow: आजमगढ़ से जीत हासिल कर सीएम योगी से मिले निरहुआ, कही ये बड़ी बात

by Web Desk
June 28, 2022

Lucknow: उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ (Azamgarh) और रामपुर (Rampur) उपचुनाव हुए है. वहीं आजमगढ़ उपचुनाव (Azamgarh by-election) में भाजपा (BJP)...

योगी कैबिनेट 2.0 के विस्तार में देखिए किसको मिला कौन सा पद

by abhishek tyagi
March 25, 2022

Yogi Adityanath Shapath Grahan: उत्तर प्रदेश में इतिहास रचते हुए योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली....

Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी के साथ 46 मंत्री ले सकते हैं शपथ, 7 महिलाओं को भी मिल सकता है मौका

by abhishek tyagi
March 25, 2022

Yogi Adityanath Oath Ceremony: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज योगी आदित्यनाथ का विशाल शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है. बताया जा रहा...

Next Post

UP Election Result 2022: कांग्रेस की करारी हार पर प्रियंका गांधी का छलका दुख, लिखा-"जनता का मत सर्वोपरि"

सिराथू में चला बहू का जादू, पल्लवी पटेल ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को किया परास्त

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version