Saturday, June 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट 2.0 के विस्तार में देखिए किसको मिला कौन सा पद

by abhishek tyagi
March 25, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Adityanath Shapath Grahan: उत्तर प्रदेश में इतिहास रचते हुए योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली. योगी सरकार 2.0 में बीजेपी ने जातिगत समीकरण को साधने की पूरी कोशिश की है. यूपी कैबिनेट में इस बार जाट समाज से 8 मंत्री बनाए गए हैं. जबकि 8 मंत्री ब्राह्मण समुदाय से हैं. जबकि 8 मंत्री अनुसूचित जाति से हैं।

इसके अलावा 5 महिलाओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली. बेबीरानी मौर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. जबकि रजनी तिवारी, प्रतिभा शुक्ला, विजय लक्ष्मी गौतम राज्यमंत्री होंगी जबकि गुलाब देवी को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का जिम्मा सौंपा गया है. एक मुस्लिम नेता दानिश आजाद को भी मंत्री बनाया गया है।

RELATED NEWS

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

June 13, 2026
RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

June 11, 2026

बीजेपी ने सिराथू से चुनाव हारने वाले केशव प्रसाद मौर्य को दोबारा डिप्टी सीएम बनाया है. वह मौर्य समाज से हैं और पूर्वांचल से ताल्लुक रखते हैं. जबकि दिनेश शर्मा की जगह इस बार बृजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया गया है. वह ब्राह्मण समाज से आते हैं. यानी योगी 1.0 की तरह इस बार बीजेपी ने एक डिप्टी सीएम पिछड़ी जाति और एक अगड़ी जाति से रखा है।

वहीं सुरेश कुमार खन्ना दोबारा कैबिनेट मंत्री बने हैं. वह खत्री समाज से आते हैं और 9 बार विधायक रह चुके हैं. सूर्यप्रताप शाही भी योगी 2.0 में रिपीट हुए हैं. वह भूमिहार समाज से हैं. स्वतंत्र देव सिंह कुर्मी,  बेबीरानी मौर्य जाटव और लक्ष्मी नारायण चौधरी जाट समुदाय से हैं. जयवीर सिंह को मंत्री बनाकर बीजेपी ने राजपूत जाति को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है. वहीं धर्मपाल सिंह लोध समाज, नंदगोपाल गुप्ता वैश्य समाज, भूपेंद्र चौधरी जाट, अनिल राजभर राजभर बिरादरी, जितिन प्रसाद ब्राह्मण, राकेश सचान कुर्मी समाज, पीएम मोदी के खास और पूर्व आईएएस एके शर्मा और योगेंद्र उपाध्याय ब्राह्मण समाज से आते हैं।

बीजेपी के सहयोगी अपना दल के अध्यक्ष आशीष पटेल को भी कैबिनेट में जगह दी गई है. वह कुर्मी समाज से आते हैं. निषाद पार्टी से 6 विधायक बने हैं. उसके अध्यक्ष संजय निषाद भी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं।

नितिन अग्रवाल और कपिल देव अग्रवाल को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रचार का जिम्मा मिला है. ये दोनों वैश्य समुदाय से आते हैं. रविंद्र जायसवाल वैश्य, संदीप सिंह लोधी, गुलाब देवी धोबी समाज, धर्मवीर प्रजापति ओबीसी, असीम अरुण जाटव, जेपीएस राठौर क्षत्रिय, अरुण कुमार सक्सेना कायस्थ, दयाशंकर मिश्रा दयालु ब्राह्मण, मयंकेश्वर शरण सिंह क्षत्रिय, दिनेश खटीक खटीक बिरादरी, संजीव गौड़ एसटी, जसवंत सैनी सैनी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। 

कैसा है योगी मंत्रिमंडल

  • मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ
  • डिप्टी सीएम: केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक
  • कैबिनेट मंत्री: सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद
  • राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु 
  • राज्य मंत्री- मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी,  विजय लक्ष्मी गौतम

  

Tags: jyotiguptaliveNews1IndiaUP Election 2022UP NewsUttar Pradeshअरुण कुमार सक्सेनाअसीम अरुणकपिलदेव अग्रवालकेशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठकगिरीश चंद्र यादवगुलाब देवीजेपीएस राठौरदयाशंकर मिश्र दयालु  राज्य मंत्री- मयंकेश्वर सिंहदयाशंकर सिंहदिनेश खटिकदिनेश प्रताप सिंहधर्मवीर प्रजापतिनरेंद्र कश्यपनितिन अग्रवालरवीन्द्र जायसवालसंदीप सिंह
Share197Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

 Ujjwala Yojana:उज्ज्वला योजना शुरू होने पर सरकार ने हर गरीब परिवार को साल में 12 रियायती गैस सिलेंडर देने की...

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

Rajya Sabha Election MP Controversyमध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी...

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

PM Modi In NDA Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की...

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Project Ganga: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए महत्वाकांक्षी...

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

Next Post

महिला आरक्षी ने रंगीन मिजाज एसएचओ पर लगाए गंभीर आरोप, नही हुई कोई सुनवाई

सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली कैबिनेट में बड़ा फैसला, फ्री राशन योजना को तीन महीने के लिए बढ़ाया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist