Wednesday, November 25, 2026 4:18 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Uncategorized » यूपी छोड़ने से पहले मंत्रियों को पार्टी और सरकार को कराना होगा अवगत- योगी आदित्यनाथ

यूपी छोड़ने से पहले मंत्रियों को पार्टी और सरकार को कराना होगा अवगत- योगी आदित्यनाथ

by abhishek tyagi
30/03/2022

नई दिल्ली। 25 मार्च को शपथ लेने के बाद सीएम योगी ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। सरकार के गठन और विभागों के बंटवारे के बाद अब नजर मंत्रियों के काम-काज पर है। कल योगी का फैसला आया था कि मंत्रियों को पुराने स्टाफ रखने की छूट नहीं मिली। उसी तरह वे अपनी पसंद से निजी स्टाफ भी नहीं रख सकेंगे। अब आज, योगी फिर से फायर हो गए हैं। विधानसभा में कल मंगलवार को उनकी मुस्कुराहट ने जो भी संकेत दिए हों, उनके फैसले बता रहे हैं कि मंत्रियों की डगर इस बार कठिन ही रहेगी। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शी सरकार की अपनी यूएसपी को इस सरकार में भी बनाए रखने के लिए सीएम ने तीन कड़े फैसले किए हैं।

UP से बाहर जाने की जानकारी देनी होगी

योगी मंत्रिमंडल का कोई भी मंत्री अगर यूपी से बाहर जा रहा है तो उसकी जानकारी उसे सरकार और पार्टी दोनों को देनी होगी। मंत्रियों के बेवजह दौरौं और दिल्ली में बेवजह बड़े नेताओं के चक्कर लगाने से रोकने के लिए सीएम ने यह निर्देश जारी किया है। अब यूपी सरकार का कोई भी मंत्री किसी भी काम से यूपी से बाहर जाता है तो बताना होगा कि वो क्यों जा रहा है या जा रही है। दौरा सरकारी या पर्सनल कोई भी हो, जानकारी देना अनिवार्य है। अब यूपी छोड़ने से पहले पार्टी और सरकार, दोनों को ही अवगत कराना होगा । बिना बताए मंत्री बाहर नही जा सकेंगे। सरकारी धन के दुरुपयोग और किसी भी तरह की कॉन्ट्रोवर्सी से बचने के लिए यह निर्देश दिया गया है।

RELATED NEWS

Yogi Adityanath: दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, पार्टी पदाधिकारियों को दे रहे जीत का मंत्र

April 23, 2023

सीएम ने मंत्रियों को दिया 100 दिन का टारगेट

यूपी सरकार के नव-निर्वाचित सभी मंत्रियों को सीएम योगी ने 100 दिन का टारगेट दिया है। इस 100 दिन के अंदर सभी मंत्रियों को अपने -अपने विभागों की समीक्षा करनी होगी। इस समीक्षा के आधार पर काम की योजना तैयार कर मास्टर प्लान बनाना होगा। कैबिनेट के समक्ष विभागीय प्रस्तुतियां सम्बंधित मंत्री द्वारा ही दी जाएंगी। विभागीय अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव केवल सहायता के लिए वहां मौजूद होंगे। साथ ही, सचिव या निचले स्तर के अधिकारी सीएम को ब्रीफिंग नहीं देंगे। मंत्रियों को अपनी रिपोर्ट में सीएम योगी को को बताना होगा कि वह अगले 100 दिन में क्या करेंगे। विभाग में नया क्या करना होगा। साथ ही डिजिटलाइजेशन के काम को भी विभाग में आगे बढ़ाना है। इससे पहले पहली सरकार में सीएम योगी ने खुद सभी विभागों की लगातार समीक्षा बैठक की थी। उस बैठक में भी विभाग के अधिकारियों के साथ ही विभागीय मंत्री शामिल रहते थे। इस बार विभागीय मंत्रियों को अपने अधिकारियों के साथ समीक्षा करनी होगी।

फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं

सीएम योगी ने फिजूलखर्ची को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए है। योगी सरकार के मंत्रियों के लिए राज्य संपत्ति विभाग नए बंगले तैयार कर रहा है। सरकार ने निर्देश दिए है कि बंगलों में साज-सज्जा पर ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। फर्नीचर को बदलने की आवश्यकता नहीं है। जिन मंत्रियों के पास पहले से ही आवास है, उन्हें नए बदलाव की जरूरत नहीं है। इतना ही नही मंत्रियों के लिए नई गाड़ियां नही खरीदी जाएंगी। बड़ी लग्जरी गाड़ियां और घर-दफ्तर में नया साज-सज्जा के साथ ही नए फर्नीचर की खरीदारी नहीं होगी। इससे फिजूलखर्ची पर रोक लगेगी।

Related Posts

Yogi Adityanath: दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, पार्टी पदाधिकारियों को दे रहे जीत का मंत्र

April 23, 2023
Next Post

मेरठ : मिर्ची गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार, अगली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे अपराधी

अमित शाह का केजरीवाल सरकार पर आरोप, बोले- निगम के साथ कर रही है सौतेला व्यवहार

UP Board Paper Leak: पेपर लीक के बाद, अब 24 जिलों में इस तारीख को होगी परीक्षा

POPULAR POST

Drishyam 3 OTT Release: ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की  डिजिटल प्रीमियर की तैयारी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे

Drishyam 3 OTT Release: ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की डिजिटल प्रीमियर की तैयारी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे

November 23, 2026
Kanpur Chemical Factory Fire

Factory Fire : कानपुर की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, ड्रमों में धमाकों से दहला औद्योगिक क्षेत्र

November 18, 2026
Bihar royal wedding controversy

Shahi Wedding: पिछड़े गरीब राज्य की शाही शादी पर किसने कसा तंज, तेज हुई जुबानी जंग

November 23, 2026
Road Accident : लखनऊ में दो बड़े हादसों ने छीनी तीन जानें, बच्ची समेत कौन-कौन बना हादसे का शिकार?

Road Accident : लखनऊ में दो बड़े हादसों ने छीनी तीन जानें, बच्ची समेत कौन-कौन बना हादसे का शिकार?

November 21, 2026
PM Modi Lucknow Visit

PM Modi Lucknow visit:पीएम मोदी के आगमन से पहले लखनऊ में सुरक्षा का पहरा, अस्पतालों में सेफ हाउस तैयार; आज इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी

November 20, 2026
Ayushman Card

Ayushman Card : आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन गलतियों से बचें, रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन; क्या हैं जरूरी नियम?

November 19, 2026

LATEST

Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

November 25, 2026
IPS Kiran Yadav Transfer

UP Police Transfer: चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले; IPS किरण यादव को मिली नई जिम्मेदारी

November 25, 2026
UP Constable Death Case: बहन की शादी छोड़ थाने लौटे सिपाही की कमरे में मिली लाश! प्रेमवीर सिंह की मौत से घर में पसरा मातम

UP Constable Death Case: बहन की शादी छोड़ थाने लौटे सिपाही की कमरे में मिली लाश! प्रेमवीर सिंह की मौत से घर में पसरा मातम

November 25, 2026
Old Age Wedding: बिलासपुर वृद्धाश्रम में गूंजी शहनाई, 75 साल के दूल्हा 63 की दुल्हन संग लिये 7 फेरे, क्या है पूरा प्लान?

Old Age Wedding: बिलासपुर वृद्धाश्रम में गूंजी शहनाई, 75 साल के दूल्हा 63 की दुल्हन संग लिये 7 फेरे, क्या है पूरा प्लान?

November 25, 2026
Chapped Lips: सर्दियों में बार-बार फट रहे हैं होंठ? जानें असली वजह और वो उपाय जो तुरंत करेंगे असर

Comedian Controversy: बिहारी महिलाओं के सिंदूर पर भद्दा मजाक,क्यों घिरे यश माहेश्वरी, क्या माफी से शांत होगा बवाल?

November 25, 2026
Chapped Lips: सर्दियों में बार-बार फट रहे हैं होंठ? जानें असली वजह और वो उपाय जो तुरंत करेंगे असर

Chapped Lips: सर्दियों में बार-बार फट रहे हैं होंठ? जानें असली वजह और वो उपाय जो तुरंत करेंगे असर

November 25, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India