Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

जानिए राजनीतिक सफर में कैसे हुई बृजेश पाठक की एंट्री

abhishek tyagi by abhishek tyagi
March 27, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजनीति मेें एक बार फिर बीजेपी की वापसी हो चुकी है. योगी आदित्यनाथ ने दूबारा से सीएम पद की कमान संभाली है.लेकिन डिप्टी सीएम पद की कमान में बड़ा बदलाव किया गया जिसमें नया नाम और चेहेरा सामने आया है जिसे अधिकतर लोगों ने ना सुना था न देखा था. तो चलिए हम आपको बताते है कि नए डिप्टी सीएम पद की घोषणा होने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी भाविषयवाणी कैसे कर दी थी।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया नाम डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का जोड़ा गया है. बात करें बृजेश के जीवन में राजनीतिक सफर की तो लखनऊ यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई करने के साथ ही शुरू हो गया था। साल: 1979, जगह: मल्लावां, हरदोई. 15 साल के बृजेश पढ़ाई-लिखाई में अच्छे थे. उन्होंने बांगरमऊ के सुभाष इंटर कॉलेज से पढ़ाई की घर से 13 किलोमीटर दूर, खराब सड़कों से तांगे पर बैठकर परीक्षा देने जाते थे।

RELATED POSTS

No Content Available
  • लखनऊ यूनिवर्सिटी में साल 1989: लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष बने।
  •  साल 1990: एल यू के अध्यक्ष चुने गए।
  • कांग्रेस की टिकट पर विधायकी लड़े साल 2002: कांग्रेस के टिकट पर मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े, 130 वोटों से हार गए।
  • 12 साल तक की हाथी की सवारी साल 2004: बसपा में शामिल हुए, उन्नाव से चुनाव लड़े, पहली बार जीत हासिल हुई।
  •  साल 2009: मायावती ने उन्हें राज्यसभा में जगह दिलाई।
  •  साल 2014: उन्नाव से दोबारा बसपा से लड़े लेकिन हार गए

एक दिन बसपा की रैली कर भाजपा में हो गए शामिल

24 अगस्त 2016 में दिन बुधवार को आगरा में BSP की रैली थी. मायावती के साथ बृजेश भी वहां मौजूद थे. अगले दिन खबर आई। बृजेश ने BSP छोड़ दी. उनके बसपा छोड़ते ही भाजपा ने तुरंत ये मौका लपक लिया. 25 अगस्त की शाम ही बृजेश को BJP में शामिल कर लिया गया।

28 अगस्त 2016, दिन रविवार, आजमगढ़ में बसपा की रैली थी। वहां भाजपा पर तंज कसते हुए मायावती ने कहा, “भाजपा वाले बसपा के रिजेक्टेड माल को माला पहनाते है. ”बृजेश को ये बात खटकी. उन्होंने कहा, “जिन्होंने हमें रिजेक्टेड माल कहा उन्हें आने वाले चुनाव में जनता रिजेक्ट कर देगी.”और हुआ भी यही।

6 साल बाद पहली बार हुई विधानसभा में एंट्री

साल 2017: यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक 6 महीने पहले भाजपा में शामिल हुए। लखनऊ सेंट्रल से चुनाव लड़े, 5 हजार वोटों से जीत गए। यूपी विधानसभा में ये उनकी पहली एंट्री थी और उन्हें योगी ने कानून मंत्री बना दिया

राजनाथ ने कहा था- भगवान जाने कौन से मंत्री होंगे… पर होंगे जरूर

2022 में एक जनसभा के दौरान राजनाथ सिंह ने बृजेश पाठक को 24 घंटे उपलब्ध रहने वाले मंत्री बताया था। उन्होंने कहा, “अभी तो ये कानून मंत्री हैं, आगे भगवान जाने कौन से मंत्री होंगे… पर होंगे जरूर। कभी कुछ जरूरत हो और हम ना मिलें तो इनसे मिल लेना। ये हमेशा मिलेंगे।

2022 में जीतकर सीधे बने डिप्टी सीएम

इस बार विधानसभा चुनाव में बृजेश ने लखनऊ कैंट से किस्मत आजमाई। 49,512 वोटों से जीतकर सीधे यूपी के डिप्टी सीएम बन गए।

Tags: deputy chief minister in YogiUP: Brajesh Pathak sworn in as deputy CMUP: Brajesh Pathak sworn in Deputy CMWho is Brajesh PathakYogi Cabinet 2.0: Brajesh Pathak may bag deputy CM's post
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

No Content Available
Next Post

30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, करना होगा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन

योगी कैबिनेट में देखिए कितने मंत्रियों पर है आपराधिक मामले दर्ज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist