Wednesday, November 18, 2026 8:26 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » bjp candidates list » आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में क्या है लोगों की राय ? इस सीट पर बीजेपी की साख दांव पर…

आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में क्या है लोगों की राय ? इस सीट पर बीजेपी की साख दांव पर…

by Kritika Bhardwaj
23/01/2022

आगरा में कुल 9 विधानसभा सीटें है। और सभी सीटे फिलहाल बीजेपी के पाले में है। बीजेपी ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। जिसमें बीजेपी ने 9 में 5 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। उन्हीं में से एक है हेमलता दिवाकर। जो आगरा ग्रामीण से विधायक है। बीजेपी ने हेमलता का टिकट काटकर उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को चुनावी मैदान में उतारा है। जिसके बाद ये सीट हॉट सीट बन गई है, जिसपर सभी की नजर है। आगरा में 10 फरवरी (पहला चरण) को वोटिंग होगी और 10 मार्च को नतीजे आएंगे।

क्या है वहां के लोगों की राय?

न्यूज1इंडिया की टीम आगरा ग्रामीण के धनोली ग्रामपंचायत पहुंची और वहां के लोगों की राय जानने की कोशिश की। टीम ने जब लोगों से बात की तो लोगों में बीजेपी के विधायक को लेकर खासा नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना था कि विधायक हेमलता दिवाकर ने आगरा ग्रामीण क्षेत्र में ना तो सफाई पर कभी ध्यान दिया और ना ही कोरोना काल में लोगो का साथ दिया। कुछ लोगों ने कहा कि योगी सरकार तो अच्छे काम कर रही है, योजनाएं अच्छी ला रही है पर धरातल पर उन योजनाओं का कोई असर नजर नहीं आ रहा। वहीं विधायक हेमलता ने कभी लोगों से उनकी समस्या जानने की कोशिश नहीं की। हालांकि कुछ युवा और व्यापारी वर्ग के लोगो का कहना है कि योगी सरकार में गुंडागर्दी कम हुई है, गरीबों की लिए कई योजनाएं लाई गई हैं, महिलाएं भी सुरक्षित हैं। कुल मिलाकर आगरा ग्रामीण के लोग सरकार के कामकाज से तो खुश है पर विधायक से नाराज नजर आए।

RELATED NEWS

Holiday Update : अब होली दिवाली दिल खोल कर मनाएं, 2027 में बढ़ीं सरकारी छुट्टियां, जारी हुआ नया कैलेंडर

Holiday Update : अब होली दिवाली दिल खोल कर मनाएं, 2027 में बढ़ीं सरकारी छुट्टियां, जारी हुआ नया कैलेंडर

November 18, 2026
Chhath Puja Expressway Safety

Chhath Special : छठ पर घर लौटने वालों के लिए योगी सरकार का बड़ा इंतजाम, एक्सप्रेसवे पर विशेष इंतजाम

November 11, 2026

बीजेपी ने क्यों काटा विधायक हेमलता दिवाकर का टिकट?

दरअसल बीजेपी टिकट देने से पहले टिकट के दावेदारों का रिपोर्ट कार्ड चेक करती है। जिसमें आगरा ग्रामीण की विधायक हेमलता दिवाकर फेल साबित हुई। जिसको देखते हुए बीजेपी ने सीटिंग विधायक का टिकट काटते हुए पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्या पर दांव लगाया है।

विधानसभा सीट का इतिहास

2008 के परिसीमन के बाद ये सीट अस्तिव में आई। ये सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। आगरा ग्रामीण सीट पर पहली बार 2012 में विधानसभा चुनाव हुए। और तब यहां पर बसपा की प्रत्याशी काली चरण सुमन ने जीत दर्ज की। वहीं 2017 में मोदी लहर के चलते ये सीट बीजेपी के खाते में गई और बीजेपी प्रत्याशी हेमलता दिवाकर को यहां की जनता ने विधायक बनाया। आगरा ग्रामीण क्षेत्र में दलित (जाटव) और जाट दोनों समाज के अलग-अलग करीब 70 से 75 हजार वोट हैं। इसके अलावा बरौली अहीर और अजीजपुर आदि में यादव, लोधी, कुशवाह समेत कई पिछड़ी जातियों की आबादी है।

कौन कौन चुनावी मैदान में?

बीजेपी ने इस सीट पर उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और आगरा की मेयर रह चुकी बेबी रानी मौर्य पर दांव लगाया है। वहीं बसपा ने किरन प्रभा केसरी को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा सपा और आरएलडी गठबंधन ने महेश जाटव पर भरोसा जताया है। तो वहीं कांग्रेस ने प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह पर दांव लगाया है। देखना होगा कि क्या बीजेपी इस सीट पर दोबारा कमल खिलाने में कामयाब हो पाती है?

सियासी सफर

बेबी रानी मौर्या साल 1995 से 2000 तक आगरा की मेयर रह चुकी हैं। इसके अलावा राज्य बाल आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। साल 2007 में उन्होनें एत्मादपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, पर तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर बेबी रानी मौर्य बीते 26 अगस्त 2021 को तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था। इसके बाद सितंबर 2021 में उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया। जिसके बाद लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी उन्हें विधानसभा चुनाव में उतार सकती है। और हुआ भी कुछ ऐसा ही। हालांकि अब देखना ये होगा कि बेबी रानी मौर्या आगरा ग्रामीण में दोबारा कमल खिलाने में कामयाब होती है या नहीं।  

Related Posts

Holiday Update : अब होली दिवाली दिल खोल कर मनाएं, 2027 में बढ़ीं सरकारी छुट्टियां, जारी हुआ नया कैलेंडर

Holiday Update : अब होली दिवाली दिल खोल कर मनाएं, 2027 में बढ़ीं सरकारी छुट्टियां, जारी हुआ नया कैलेंडर

November 18, 2026
Chhath Puja Expressway Safety

Chhath Special : छठ पर घर लौटने वालों के लिए योगी सरकार का बड़ा इंतजाम, एक्सप्रेसवे पर विशेष इंतजाम

November 11, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Women Safety: क्या महिला चालक के साथ महिलाओं मिलेगी सुरक्षित यात्रा? जाने क्या “सारथी दीदी” की सुविधा

Women Safety: क्या महिला चालक के साथ महिलाओं मिलेगी सुरक्षित यात्रा? जाने क्या “सारथी दीदी” की सुविधा

September 20, 2026
Women Safety: महिलाओं के लिए शुरू होगी सारथी दीदी, महिला चालक के साथ मिलेगी सुरक्षित यात्रा

Women Safety: महिलाओं के लिए शुरू होगी सारथी दीदी, महिला चालक के साथ मिलेगी सुरक्षित यात्रा

September 19, 2026
UP Job Maha Abhiyan 2026

Rain Alert: जलभराव रोकने के लिए योगी सरकार ने निकायों को दिए सख्त निर्देश, नालों से पंपिंग स्टेशनों तक होगी निगरानी

September 16, 2026
UP Health Department: रिटायर्ड डॉक्टरों की फिर होगी नियुक्ति, 70 साल तक मिल सकता है मौका

UP Health Department: रिटायर्ड डॉक्टरों की फिर होगी नियुक्ति, 70 साल तक मिल सकता है मौका

September 9, 2026
UP Flood Relief: बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान तेज,स्वास्थ्य सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान

UP Flood Relief: बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान तेज,स्वास्थ्य सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान

September 9, 2026
UP Women Financial Assistance Scheme

Women Voters पर योगी सरकार का फोकस, चुनाव से पहले क्या बीजेपी लगा रही आधी आबादी पर पूरा दांव

August 21, 2026
UP Women Financial Scheme

UP Women Scheme: बिहार की तर्ज पर यूपी में महिला दांव, चुनाव से पहले 20, फिर 30 हजार देने की तैयारी

August 14, 2026
Next Post

उपराष्ट्रपति Venkaiah Naidu कोरोना संक्रमित, खुद को एक हफ्ते के लिए किया आइसोलेट

Coronavirus Update: पिछले 24 घंटे में 3 लाख 6 हजार 64 नए मामले आए सामने, 439 लोगों की मौत

How to Gamble With AUD at an Gooman Casino

POPULAR POST

Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

November 15, 2026
Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

November 12, 2026
Census 2027 :16 नवंबर से खुद कैसे भरे जनगणना के 40 सवाल, घर आने से पहले क्या-क्या बताना होगा?

Census 2027 :16 नवंबर से खुद कैसे भरे जनगणना के 40 सवाल, घर आने से पहले क्या-क्या बताना होगा?

November 14, 2026
Job Alert : यूपी के युवाओं के लिए योगी का बड़ा ऐलान, 26 जनवरी तक 1 लाख सरकारी नौकरियां का जारी हुआ फ़रमान

Job Alert : यूपी के युवाओं के लिए योगी का बड़ा ऐलान, 26 जनवरी तक 1 लाख सरकारी नौकरियां का जारी हुआ फ़रमान

November 12, 2026
Uttar Pradesh News: यूपी के स्कूल-कॉलेजों में गूंजेगा वंदे मातरम्, योगी की पुरानी घोषणा पर फिर गरमाई बहस

Uttar Pradesh News: यूपी के स्कूल-कॉलेजों में गूंजेगा वंदे मातरम्, योगी की पुरानी घोषणा पर फिर गरमाई बहस

November 12, 2026
Rinku-Priya Wedding: लखनऊ में गूंजेगी शहनाई,शादी की तैयारी तेज,PM मोदी, योगी और अखिलेश को मिला न्योता

Rinku-Priya Wedding: लखनऊ में गूंजेगी शहनाई,शादी की तैयारी तेज,PM मोदी, योगी और अखिलेश को मिला न्योता

November 15, 2026

LATEST

Balrampur Road Accident

Balrampur Accident: घने कोहरे ने ली पांच लोगों की जान,परिवारों में पसरा मातम; दो की हालत गंभीर

November 18, 2026
Heart Attack Risk: ठंड में क्यों बढ़ जाती है दिल की परेशानी? दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

Heart Attack Risk: ठंड में क्यों बढ़ जाती है दिल की परेशानी? दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

November 18, 2026
SSR 2027

Election Alert : वोटर लिस्ट में गलत जानकारी देना पड़ेगा भारी, एक साल की जेल के साथ होगी कार्रवाई?

November 18, 2026
Electric Aircraft: भारत में जल्द दिख सकती है इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी? जानिए क्या हो सकती है विमान की खासियत

Electric Aircraft: भारत में जल्द दिख सकती है इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी? जानिए क्या हो सकती है विमान की खासियत

November 18, 2026
SBI UPI Service: 19 नवंबर को कुछ समय तक बंद रह सकती है SBI की UPI सर्विस, बैंक ने जारी किया अलर्ट

SBI UPI Service: 19 नवंबर को कुछ समय तक बंद रह सकती है SBI की UPI सर्विस, बैंक ने जारी किया अलर्ट

November 18, 2026
Kanpur Chemical Factory Fire

Factory Fire : कानपुर की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, ड्रमों में धमाकों से दहला औद्योगिक क्षेत्र

November 18, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India