Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » पांच साल बाद, बिटिया को मिला इंसाफ…नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने सुनाई 10 साल की सज़ा

पांच साल बाद, बिटिया को मिला इंसाफ…नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने सुनाई 10 साल की सज़ा

विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में आरोपी अब्दुल रऊफ को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 65,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

by Gulshan
14/12/2024
Siddharth Nagar

Saddam Khan, Siddharth Nagar। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट वीरेन्द्र कुमार ने नाबालिग लड़की का अपहरण करके दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त अब्दुल रऊफ को दोषी ठहराते हुए उसको दस वर्षों के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसके ऊपर पैंसठ हजार रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया है। वह थाना लोटन कोतवाली क्षेत्र के पटखौली गांव का निवासी है।

मार्च 2019 में हुई थी नाबालिग के साथ दरिंदगी

घटना लोटन कोतवाली थानाक्षेत्र के एक गांव की है जो 19 मार्च 2019 को घटी थी। अभियोजन कथानक के अनुसार पीड़िता 15 वर्षीय बालिका के पिता ने लिखित तहरीर दिया कि उसकी लड़की एक इण्टर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। 19 मार्च 2019 को दिन में लगभग नौ बजे लोटन में ब्यूटीपार्लर सीखने रोज की भांति गयी थी और शाम को घर वापस नहीं आयी। पता लगाने पर पता चला कि मेराज व सेराज पुत्रगण इसारारूलहक अब्दुल अजीज व अब्दुल रऊफ पुत्रगण इस्लाम, निवासी पटखौली थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ने एकडेगवाँ के सीवान मे बेलोरो गाड़ी में जबरदस्ती बिठाकर अपहरण कर लिए।

अपहरण के चार दिन बाद बदहवास मिली थी लड़की

25 मार्च 2019 को दोषी, लड़की को बदहवासी की हालत में शोहरतगढ़ पेट्रोलपम्प पर शाम लगभग 5 बजे छोड़कर चले गये। होश में आने के बाद उसने बताया कि चारों लोग गोरखपुर ले गये। गोरखपुर से सेराज और अब्दुल रऊफ सूरत ले गये। अब्दुल रऊफ ने उज़की नाबालिग पीड़िता पुत्री के साथ उसके बिना इच्छा के दुष्कर्म किया। उसकी पुत्री के अपहरण और वापसी में इसरारूलहक की दोनों गाडियों का इस्तेमाल किया गया है। उसकी लड़की का दिमागी सन्तुलन में कुछ सुधार होने पर सूचना देने आया है।

RELATED NEWS

No Content Available

पुलिस ने जांच की और फिर दर्ज हुआ केस

पुलिस ने केस दर्ज करके विवेचना किया और विवेचना के बाद मात्र अब्दुल रऊफ के खिलाफ पॉस्को एक्ट, अपहरण व दुष्कर्म के अपराध में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्यायालय ने संज्ञान लेकर विचारण शुरू किया और विचारण की समाप्ति पर दोनों पक्षों के अधिवक्तन की बहस सुनकर पत्रावली का सम्यक परिशीलन किया।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के DPS समेत कई स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी सामने आया मामला

पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों गवाहों की गवाही, जिरह, चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट, आयु प्रमाण पत्र, घटना के तथ्यों एवं परिस्थितियों तथा मामले की गम्भीरता को देखते हुए न्यायालय ने उसको दस वर्षों के कठोर कारावास की सजा सनाते हुए उसपर पैंसठ हजार रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया। अभियोजन पक्ष की तरफ से पीड़िता की पैरवी विशेष लोक अभियोजक पवन कुमार कर पाठक एडवोकेट ने किया।

Related Posts

No Content Available
Next Post
mahakumbh mela 2025

Mahakumbh : कुंभ के कितने होते हैं प्रकार, अर्ध कुंभ,पूर्ण कुंभ और महाकुंभ जाने इनमें क्या है फ़र्क

Kushinagar

‘बागबान’ के लिए थानेदार बन गए ‘सलमान’, बेटों से पीड़ित भूखी मां की समस्या का तत्काल किया समाधान

Allu Arjun

Allu Arjun: जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन, जमानत के बाद ने दिया अपना पहला बयान

POPULAR POST

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026

LATEST

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India