Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » 1 Trillion Economy की तरफ योगी सरकार के बढ़ते कदम लखनऊ में बनेगा A I CITY अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति

1 Trillion Economy की तरफ योगी सरकार के बढ़ते कदम लखनऊ में बनेगा A I CITY अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति

उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ में पहली एआई सिटी बना रही है, जिससे यूपी आईटी हब बनेगा। यहां स्टार्टअप्स, एआई रिसर्च और डेटा एनालिटिक्स पर काम होगा। यह नई नौकरियां देगा, डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।

by SYED BUSHRA
22/02/2025
AI City in Uttar Pradesh

AI City in Uttar Pradesh : लखनऊ में देश की पहली एआई सिटी (Artificial Intelligence City) बनाने जा रही है, जो राज्य को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मदद करेगी। सरकार ने इसके लिए 5 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। इस शहर में एआई रिसर्च, स्टार्टअप और डेटा एनालिटिक्स से जुड़े काम होंगे। इससे यूपी को आईटी सेक्टर का बड़ा हब बनाने में मदद मिलेगी और युवाओं को नई नौकरियां मिलेंगी।

कैसे बदलेगी यूपी की तस्वीर

यूपी आईटी इकोसिस्टम के मामले में देश में छठे स्थान पर है। नोएडा पहले ही आईटी का बड़ा केंद्र बन चुका है, लेकिन अब लखनऊ को भी आईटी हब बनाने की तैयारी है। एआई सिटी का निर्माण लखनऊ के नादरगंज क्षेत्र में किया जा रहा है, जिससे यहां बड़े टेक्नोलॉजी इन्वेस्टमेंट आने की उम्मीद है।

इस प्रोजेक्ट की नोडल एजेंसी यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड है। इसमें रिसर्च सेंटर, शैक्षणिक संस्थान और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को एक साथ लाया जाएगा। सरकार इस प्रोजेक्ट में शामिल डेवलपर कंपनियों को 40 एकड़ जमीन देगी। इसके अलावा, आईटी पार्क बनाने के लिए 20 करोड़ और आईटी सिटी के लिए 100 करोड़ तक की मदद दी जाएगी।

RELATED NEWS

No Content Available

कैसा होगा एआई सिटी का इंफ्रास्ट्रक्चर

यहां प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर वाले ऑफिस टावर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही आवासीय परिसर, रिक्रिएशनल एरिया, कमर्शियल हब और ग्रीन पार्क भी होंगे। वॉक-टू-वर्क मॉडल को अपनाते हुए ऐसा माहौल बनाया जाएगा कि लोग ऑफिस और घर के बीच कम से कम सफर करें।

एआई टेस्टिंग और प्रोटोटाइप डेवलपमेंट के लिए विशेष केंद्र बनाया जाएगा, जिससे देश-विदेश की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां यहां निवेश करेंगी। इस प्रोजेक्ट में उन्हीं डेवलपर्स को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनका सालाना टर्नओवर 1000 करोड़ रुपये से अधिक है।

लखनऊ क्यों चुना गया

लखनऊ को एआई सिटी बनाने के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि यहां 800 से ज्यादा टेक्नोलॉजी बिजनेस और 200 से ज्यादा टेक स्टार्टअप हैं। इसके अलावा, यहां एचसीएल और टीसीएस जैसी आईटी कंपनियां पहले से मौजूद हैं।

अन्य कारण

75,000 से ज्यादा टेक प्रोफेशनल्स पहले से मौजूद हैं।

82.5% वयस्क साक्षरता दर, जो टेक इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद है।

टियर-1 शहरों की तुलना में ऑफिस स्पेस 40-50% सस्ता है।

लखनऊ से दिल्ली, बैंगलोर, मुंबई जैसे शहरों के लिए 60 से ज्यादा फ्लाइट्स उपलब्ध हैं।

सिफी टेक्नोलॉजीज भी कर रहा बड़ा निवेश

सिफी टेक्नोलॉजीज लखनऊ के चकगजरिया क्षेत्र में 1000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। कंपनी यहां एक हाईपर स्केलर डेटा सेंटर बनाने की योजना पर काम कर रही है। यह यूपी में टेक सेक्टर को और आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

एआई से जुड़े प्रोडक्ट और स्टार्टअप्स को बढ़ावा

ट्रिपलआईटी लखनऊ के निदेशक प्रो. अरुण मोहन शेरी का कहना है कि दुनिया में अब स्मार्ट सिटी मॉडल को अपनाया जा रहा है, लेकिन यूपी में एआई सिटी एक अलग स्तर की टेक्नोलॉजी हब होगी।

इस शहर में एआई पर आधारित स्टार्टअप्स और प्रोडक्ट बनाए जाएंगे, जो परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन में मदद करेंगे। उदाहरण के लिए, एआई की मदद से भूकंप, बारिश और अन्य आपदाओं की सटीक जानकारी पहले से मिल सकेगी।

आईटी सेक्टर को मिलेगी नई ऊंचाई

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया आईटी फेडरेशन (FAIITA) के अध्यक्ष देवेश रस्तोगी का मानना है कि एआई सिटी के बनने से यूपी में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी अपनाने की गति बढ़ेगी।

इससे स्टार्टअप्स, टेक कंपनियों और रिसर्च इंस्टीट्यूट्स को फायदा होगा। साथ ही, यूपी एक प्रमुख टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभरेगा, जिससे घरेलू और विदेशी निवेश भी आकर्षित होगा।

यूपी की एआई सिटी न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए तकनीकी विकास का नया केंद्र बनेगी। इससे स्टार्टअप्स, आईटी कंपनियों और टेक प्रोफेशनल्स को नए अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही, यूपी को एक आत्मनिर्भर टेक्नोलॉजी हब के रूप में पहचान मिलेगी। यह प्रोजेक्ट भारत को एआई और डिजिटल युग में ग्लोबल लीडर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
119 Apps Banned

भारत में 119 ऐप्स होंगे बैन, जानें चीन-हांगकांग से जुड़ी है साजिश

Rahul और Tharur के बीच तनाव की वजह क्या मोदी की तारीफ़? Kerala सरकार का समर्थन या पार्टी में उपेक्षा

Rahul और Tharur के बीच तनाव की वजह क्या मोदी की तारीफ़? Kerala सरकार का समर्थन या पार्टी में उपेक्षा

Ram Temple Donation in Ayodhya

Ayodhya Devotion : पिछले 20 दिनों में राम मंदिर में आया इतना दान गिनना हुआ मुश्किल, क्या 700 करोड़ का रिकॉर्ड टूटेगा?

POPULAR POST

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India