Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » अखिलेश यादव ने बता दिया अखिलेश दुबे का क्यों नहीं हुआ एनकाउंटर, गाय का सांड से रिश्ते का भी खोला गठजोड

अखिलेश यादव ने बता दिया अखिलेश दुबे का क्यों नहीं हुआ एनकाउंटर, गाय का सांड से रिश्ते का भी खोला गठजोड

अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी राज में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार सबसे ज्यादा हो रहे हैं। पुलिस को राजनीतिक कामों में लगाया जा रहा है, जिससे अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं।

by Vinod
16/10/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बिहार में चुनाव की डुगडुग बज चुकी हैं, लेकिन सियासी परा उत्तर प्रदेश में चढ़ा हुआ है। 9 साल के बाद मायावती ने महारैली कर अपने दबदबे का एहसास करा दिया। जेल के दरवाजे भी खुल रहे हैं। नेता भी एक-एक कर सलाखों से बाहर आ रहे हैं। सबकी नजर मिशन 2027 पर है। पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ की तिकड़ी भी बिहार से ज्यादा देश के सबसे बड़े सूबे पर नजर गढ़ाए हुए है। इसी कड़ी में अखिलेश यादव भी अपने सपा कुनबे के साथ सियासी पिच पर उतर चुके हैं। योगी सरकार पर जुबान से फायरिंग कर रहे हैं। अखिलेश हर मुद्दे पर बीजेपी को घेर रहे हैं। एनकाउंटर पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। दलितों को लेकर भी वह अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

इसी कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में अबतक का सबसे विस्फोटक खुलासा कर तहलका मचा दिया। सपा प्रमुख ने बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह शून्य हो चुकी है। एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी राज में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार सबसे ज्यादा हो रहे हैं। पुलिस को राजनीतिक कामों में लगाया जा रहा है, जिससे अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। बीजेपी के पास कोई मॉडल ही नहीं है। जो लोग एनकाउंटर का बहाना देकर कानून-व्यवस्था की बात करते हैं, अगर एनकाउंटर से सब ठीक हो जाता तो बंथरा में बेटी के साथ दुष्कर्म कैसे होता। हरिओम वाल्मीकि की हत्या क्यों हुई। अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस-प्रशासन पीडीए का उत्पीड़न कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अखिलेश दुबे का एनकाउंटर क्यों नहीं हुआ। कानपुर का अखिलेश दुबे क्यों नहीं मुठभेड़ में मारा गया। उसकी कार क्यों नहीं पलटी। अखिलेश यादव ने दावा किया कि अभी तक अखिलेश दुबे ने अपना मुंह नहीं खोला। बीजेपी के नेताओं के भ्रष्टाचार की पोल नहीं खोली। जिस दिन अखिलेश दुबे सरकार के खिलाफ एक भी बयान दे देगा, उसी वक्त उसका एनकाउंटर हो जाएगा। अखिलेश ने कहा कि सरकार एनकाउंटर से लोगों को डराना चाहती है और एक गलत धारणा बनाना चाहती है। कई बेगुनाहों को एनकाउंटर के बहाने मारा गया। कई जगह पुलिस को फर्जी एनकाउंटर के मामले में जेल जाना पड़ा। सपा की सरकार आई तो हर एक एनकाउंटर की जांच कराई जाएगी। गाड़ी कैसे पलटी, इस राज से भी पर्दा 2027 में उठेगा।

RELATED NEWS

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026

अखिलेश यादव ने गौ-रक्षा के नाम पर हो रही अव्यवस्था पर भी सवाल उठाए। अखिलेश ने गाय का सांड से क्या रिश्ता है को लेकर भी बताया। उन्होंने कहा कि गौ-टूरिज्म कराएं, गौ-सेवा करें, लेकिन कम से कम सांड से यूपी को तो बचाएं। अखिलेश यादव ने भेड़िए को लेकर भी बयान दिया। कहा बहराइच में 43 लोगों को शिकार भेड़िया कर चुका है। लेकिन जिले के एक अफसर ने कहा कि ये आंकड़े गलत हैं। वह अफसर झूठ बोल रहा है। अफसर सरकार का चाटुकारी कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि सरकार दावा करती है कि कोई भी विद्यालय बंद नहीं हुआ, जबकि हकीकत में अनेक स्कूल बंद हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि आरएसएस को इस समय ‘बंदी वर्ष’ मनाना चाहिए, क्योंकि केरल में जो घटना हुई है वह बेहद चिंताजनक है।

अखिलेश ने यादव ने आगे कहा कि समाजवादी सरकार में 1090 जैसी हेल्पलाइन से महिलाओं को सुरक्षा मिली थी, लेकिन बीजेपी ने सब बर्बाद कर दिया। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि यूपी में महिलाओं और दलितों पर अपराध के मामले सबसे ज्यादा हैं। राजनीतिक हलकों में यह बहस तेज हो गई है। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पीडीए समाज को एकजुट रखें और अगले चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बाहर करें। अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार जनता बनाने जा रही है। पहला परिवर्तन बिहार से होगा और 2027 में भी यूपी से बीजेपी सरकार की रवानगी होगी।

Related Posts

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

September 24, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

September 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

September 22, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

September 19, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

September 8, 2026
Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

September 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

September 2, 2026
Next Post
इकरा हसन को किसने कहा ‘मुल्ली और कट्टरपंथी’, जिस पर सपा की लेडी सांसद ने दे डाली ये बड़ी धमकी

इकरा हसन को किसने कहा ‘मुल्ली और कट्टरपंथी’, जिस पर सपा की लेडी सांसद ने दे डाली ये बड़ी धमकी

‘मुल्ली-आतंकी’ के आरोपों पर पूर्व संसद का इकरा हसन पर पलटवार, मायावती पर हुए हमले का खुलासा कर मचा दी सनसनी

‘मुल्ली-आतंकी’ के आरोपों पर पूर्व संसद का इकरा हसन पर पलटवार, मायावती पर हुए हमले का खुलासा कर मचा दी सनसनी

Mohibullah Nadvi

सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को बड़ा झटका! चौथी पत्नी को हर महीने देने होंगे ₹30,000

POPULAR POST

Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India