Thursday, November 12, 2026 9:12 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » क्या सास भी बहू के ख़िलाफ़ कर सकती है घरेलू हिंसा का केस? Allahabad High Court का ऐतिहासिक फ़ैसला

क्या सास भी बहू के ख़िलाफ़ कर सकती है घरेलू हिंसा का केस? Allahabad High Court का ऐतिहासिक फ़ैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में कहा कि सास भी घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत बहू के खिलाफ केस दर्ज करा सकती है। यह फैसला महिला अधिकारों की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

by SYED BUSHRA
18/04/2025
Allahabad High Court Domestic Violence Case

Allahabad High Court Domestic Violence Case अक्सर आपने बहू की शिकायतों और सास द्वारा की गई प्रताड़ना की खबरें देखी या सुनी होंगी। लेकिन इस बार मामला उल्टा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक सास ने अपनी बहू के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की, जिस पर कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने साफ कहा कि अगर कोई बहू अपनी सास के साथ दुर्व्यवहार करती है, तो सास भी कानून के तहत शिकायत दर्ज कर सकती है।

क्या कहा हाईकोर्ट ने?

यह फैसला न्यायमूर्ति आलोक माथुर ने सुनाया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 की धारा 12 के तहत कोई भी महिला जो घरेलू रिश्ते में है और एक ही घर में रह रही है, अगर उसे मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना मिलती है, तो वह शिकायत करने का पूरा हक रखती है।इसका मतलब ये है कि सास भी पीड़ित महिला की श्रेणी में आती है और अगर उसे बहू या उसके परिवार से परेशान किया गया है, तो वो भी केस दर्ज कर सकती है।

किस मामले में आया फैसला?

यह केस ‘स्मृति गरिमा एवं अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य’ के नाम से दायर हुआ था। इस केस में बहू और उसके परिवार ने लखनऊ की एक निचली अदालत द्वारा जारी समन को चुनौती दी थी। लेकिन हाईकोर्ट ने निचली अदालत के समन को सही ठहराया और कहा कि सास की शिकायत घरेलू हिंसा कानून के तहत वैध है।

RELATED NEWS

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अश्लील व्हाट्सएप चैट को माना मानसिक उत्पीड़न, कैसे बना तलाक का आधार

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अश्लील व्हाट्सएप चैट को माना मानसिक उत्पीड़न, कैसे बना तलाक का आधार

March 17, 2025

क्या थे आरोप?

सास की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया था कि उसकी बहू बेटे पर दबाव बना रही है कि वो उसके मायके में आकर रहे। इसके साथ ही बहू ने झूठे केस में फंसाने और ससुरालवालों से दुर्व्यवहार करने की धमकी भी दी थी। वहीं, बहू की ओर से वकील ने कोर्ट में दलील दी कि यह शिकायत बदले की भावना से की गई है क्योंकि बहू ने पहले ही सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कोर्ट ने क्या कहा?

कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि, “धारा 2(f), 2(s) और धारा 12 को मिलाकर पढ़ने पर साफ होता है कि कोई भी महिला जो उत्तरदाता के साथ साझा घर में रह चुकी है, उसे घरेलू हिंसा कानून के तहत पीड़ित माना जा सकता है।” इसलिए कोर्ट ने कहा कि सास की ओर से की गई शिकायत में प्रथम दृष्टया मामला बनता है और निचली अदालत द्वारा जारी समन बिल्कुल वैध है।

क्यों है यह फैसला जरूरी?

यह फैसला साफ करता है कि घरेलू हिंसा कानून सिर्फ बहुओं की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि अगर सास या घर की कोई अन्य महिला भी उत्पीड़न का शिकार हो, तो वो भी कानून की मदद ले सकती है। इससे परिवार के भीतर सभी महिलाओं को बराबरी का कानूनी संरक्षण मिल सकेगा।

Related Posts

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अश्लील व्हाट्सएप चैट को माना मानसिक उत्पीड़न, कैसे बना तलाक का आधार

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अश्लील व्हाट्सएप चैट को माना मानसिक उत्पीड़न, कैसे बना तलाक का आधार

March 17, 2025
Next Post
Seelampur Murder

हत्यारा चाहे जहां छिपा हो, पड़ताल...' दलित युवक की हत्या पर मनोज तिवारी का गरजता बयान

Seelampur

हिंदू कर रहा है पलायन! सीलमपुर में कुणाल की हत्या के बाद बवाल, न्याय की मांग में सड़क पर उतरे लोग

Japan New Technology

इस नई तकनीक से भूकंप आते ही हवा में उड़ जाएगा आपका घर, ज़मीन पर नहीं आएगी कोई भी आंच, जानके हो जाएंगे हैरान...

POPULAR POST

Market Boom :शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1328 अंक उछला, निवेशकों की संपत्ति में मिनटों में लाखों करोड़ बढ़े?

Market Boom :शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1328 अंक उछला, निवेशकों की संपत्ति में मिनटों में लाखों करोड़ बढ़े?

November 11, 2026
Sant Kabir Nagar

Delhi News : फैक्ट्री में खुद को लगाई आग, क्या 20 साल की युवती से शादी की जिद बनी मौत की वजह?

November 7, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Haldwani Chhath Puja 2026: हल्द्वानी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 13 नवंबर से शुरू होंगे चार दिवसीय कार्यक्रम

Haldwani Chhath Puja 2026: हल्द्वानी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 13 नवंबर से शुरू होंगे चार दिवसीय कार्यक्रम

November 11, 2026
Kacchi Dargah Bidupur Bridge

Bihar News : बिहार को मिलेगा गंगा पर नया सिक्सलेन पुल,PM मोदी करेंगे उद्घाटन ; पटना से वैशाली पहुंचने में कितना लगेगा समय?

November 9, 2026
Mother Dairy Milk Price Hike

Milk Price Hike : त्योहार के बाद दिया महंगाई ने झटका, मदर डेयरी ने कितने बढ़ाए दूध के दाम

November 11, 2026

LATEST

Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

November 12, 2026
Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

November 12, 2026
Engagement News : अर्शदीप सिंह ने किसको पहनाई सगाई की अंगूठी, कौन हैं क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन?

Engagement News : अर्शदीप सिंह ने किसको पहनाई सगाई की अंगूठी, कौन हैं क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन?

November 12, 2026
IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

November 12, 2026
Crime Case update : बच्चा चोरी के आरोप में महिला से बर्बरता, छह दिन बाद कार्रवाई, इलाज के लिए क्यों भटकता रहा परिवार?

Crime Case update : बच्चा चोरी के आरोप में महिला से बर्बरता, छह दिन बाद कार्रवाई, इलाज के लिए क्यों भटकता रहा परिवार?

November 12, 2026
Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

November 12, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India