Sunday, November 15, 2026 2:30 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Road Accident : गलत साइड से आए ट्रक ने उजाड़ा परिवार, युवक की मौत से पत्नी और दो बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

Road Accident : गलत साइड से आए ट्रक ने उजाड़ा परिवार, युवक की मौत से पत्नी और दो बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में ट्रक की टक्कर से घायल 25 वर्षीय भरत सिंह ने मेरठ के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।

by Sadaf Farooqui
15/11/2026

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। हसनपुर क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 25 वर्षीय युवक भरत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में भी शोक की लहर है।

छह नवंबर की रात टक्कर

जानकारी के मुताबिक, गांव डगरौली निवासी भरत सिंह पुत्र वीर सिंह छह नवंबर की रात अपनी मोटरसाइकिल से तीसरा मिल से घर लौट रहे थे। रात में जब वह अलीगढ़ मार्ग पर डगरौली ढाल के पास पहुंचे, तभी हसनपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि ट्रक चालक गलत साइड में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भरत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मेरठ में चल रहा था इलाज

हादसे के बाद घायल भरत सिंह को उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। शनिवार रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों को उम्मीद थी कि भरत सिंह स्वस्थ होकर घर लौटेंगे, लेकिन यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी।

RELATED NEWS

Kaziranga Road Accident

Road Accident : काजीरंगा में कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? ट्रैवलर और कंटेनर की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल

November 13, 2026
Overloaded Bus : रायबरेली में बारातियों से भरी बस ने मचाई तबाही, दुकानों का छज्जा गिरा, मलबे में दबे बच्ची और बुजुर्ग

Overloaded Bus : रायबरेली में बारातियों से भरी बस ने मचाई तबाही, दुकानों का छज्जा गिरा, मलबे में दबे बच्ची और बुजुर्ग

November 11, 2026

पिता की तहरीर पर FIR

इस मामले में मृतक के पिता वीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। उनकी तहरीर के आधार पर 12 नवंबर को थाना हसनपुर में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पत्नी और बच्चों का बुरा हाल

पोस्टमार्टम के बाद भरत सिंह का शव गांव लाया गया। रविवार सुबह गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। भरत सिंह अपने पीछे पत्नी संतोष देवी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार के लिए यह दुख सहना बेहद मुश्किल हो रहा है। पति की मौत के बाद संतोष देवी और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को सामने ला दिया है।

Related Posts

Kaziranga Road Accident

Road Accident : काजीरंगा में कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? ट्रैवलर और कंटेनर की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल

November 13, 2026
Overloaded Bus : रायबरेली में बारातियों से भरी बस ने मचाई तबाही, दुकानों का छज्जा गिरा, मलबे में दबे बच्ची और बुजुर्ग

Overloaded Bus : रायबरेली में बारातियों से भरी बस ने मचाई तबाही, दुकानों का छज्जा गिरा, मलबे में दबे बच्ची और बुजुर्ग

November 11, 2026
Lucknow Agra Expressway Bus Accident

Bus Accident Update: एक्सप्रेसवे पर कैसे पलटी बिहार जा रही बस? 2 की मौत, 42 घायल; अस्पताल पहुंचे ब्रजेश पाठक

November 9, 2026
PM Rahat Scheme: सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक मुफ़्त इलाज, जाने कब तक मिलेगी सुविधा

PM Rahat Scheme: सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक मुफ़्त इलाज, जाने कब तक मिलेगी सुविधा

November 4, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

September 26, 2026
Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

September 7, 2026
Lakhimpur Kheri car accident

Lakhimpur Kheri Accident: ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, बनी आग का गोला, जिंदा जले तीन दोस्त

September 7, 2026
एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

September 5, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

September 5, 2026
Next Post
Living Tribute : गांव में अनोखा आयोजन, जीते-जी क्यों कर डाली अपनी तेरहवीं, हवन और भोज में 900 लोग हुए शामिल

Living Tribute : गांव में अनोखा आयोजन, जीते-जी क्यों कर डाली अपनी तेरहवीं, हवन और भोज में 900 लोग हुए शामिल

Food Poisoning : आखिर खाने में ऐसा क्या था? सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत,

Food Poisoning : आखिर खाने में ऐसा क्या था? सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत,

Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

POPULAR POST

Mother Dairy Milk Price Hike

Milk Price Hike : त्योहार के बाद दिया महंगाई ने झटका, मदर डेयरी ने कितने बढ़ाए दूध के दाम

November 11, 2026
UP Weather Today

UP Weather: यूपी में मौसम ने ली करवट, सुबह कोहरा और दिन में खिलेगी धूप,आईए जानते हैं लखनऊ-नोएडा समेत 4 शहरों कैसा रहेगा मौसम?

November 8, 2026
UP Political Alliance

UP Politics : ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर किसने उठाए सवाल? रोहिणी घावरी ने क्यों दी एक भी सीट जीतने की चुनौती?

November 13, 2026
Gorakhpur Electric Shop Fire

Gorakhpur Fire : दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख का सामान जलकर राख, कैसे बची पड़ोसी दुकान?

November 11, 2026
Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

November 14, 2026
Mushtaq Ali Trophy : किस टीम की संभालेंगे कमान संजू सैमसन, अनुभवी कप्तान पर किया भरोसा, कैसी है केरल की टीम?

Mushtaq Ali Trophy : किस टीम की संभालेंगे कमान संजू सैमसन, अनुभवी कप्तान पर किया भरोसा, कैसी है केरल की टीम?

November 10, 2026

LATEST

Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

November 15, 2026
Food Poisoning : आखिर खाने में ऐसा क्या था? सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत,

Food Poisoning : आखिर खाने में ऐसा क्या था? सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत,

November 15, 2026
Living Tribute : गांव में अनोखा आयोजन, जीते-जी क्यों कर डाली अपनी तेरहवीं, हवन और भोज में 900 लोग हुए शामिल

Living Tribute : गांव में अनोखा आयोजन, जीते-जी क्यों कर डाली अपनी तेरहवीं, हवन और भोज में 900 लोग हुए शामिल

November 15, 2026
Road Accident : गलत साइड से आए ट्रक ने उजाड़ा परिवार, युवक की मौत से पत्नी और दो बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

Road Accident : गलत साइड से आए ट्रक ने उजाड़ा परिवार, युवक की मौत से पत्नी और दो बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

November 15, 2026
Series Victory :न्यूजीलैंड को आखिरी वनडे में मिली शिकस्त, भारतीय गेंदबाजों ने पलट दिया पूरा मैच?

Series Victory :न्यूजीलैंड को आखिरी वनडे में मिली शिकस्त, भारतीय गेंदबाजों ने पलट दिया पूरा मैच?

November 15, 2026
Fearless Cricket :पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बने भारत पर गौतम गंभीर हुए फिदा, किस बात ने जीता दिल?

Fearless Cricket :पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बने भारत पर गौतम गंभीर हुए फिदा, किस बात ने जीता दिल?

November 15, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India