Monday, November 16, 2026 10:29 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Constable Suicide: यूपी में एक और कांस्टेबल ने की आत्महत्या, लखनऊ में फांसी लगाकर दी जान, दो महीने बाद होनी थी शादी

Constable Suicide: यूपी में एक और कांस्टेबल ने की आत्महत्या, लखनऊ में फांसी लगाकर दी जान, दो महीने बाद होनी थी शादी

लखनऊ में तैनात सिपाही बालकृष्ण ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो महीने बाद उनकी शादी होनी थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

by SYED BUSHRA
13/12/2025

Another Constable Suicide in UP: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग से जुड़ी एक और दर्दनाक खबर सामने आई है। अलीगढ़ में महिला सिपाही की आत्महत्या के बाद अब लखनऊ में तैनात एक युवक सिपाही ने खुदकुशी कर ली। यह घटना लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के भीमनगर छोटा बरहा इलाके की है, जहां 27 वर्षीय सिपाही बालकृष्ण ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

बालकृष्ण पिछले दो साल से आलमबाग थाने में तैनात थे। वह मूल रूप से अलीगढ़ जिले के पिसावा क्षेत्र के रहने वाले थे। लखनऊ में वह अपने साथी सिपाही विनोद कुमार के साथ राकेश सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे। परिवार के अनुसार, फरवरी में उनकी शादी तय थी और घर में इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं।

फोन न उठने पर हुआ शक

शुक्रवार शाम बालकृष्ण का फोन लगातार बंद मिलने पर उनके भाई को चिंता हुई। उन्होंने बालकृष्ण के साथ रहने वाले सिपाही विनोद कुमार को फोन कर कमरे में जाकर देखने को कहा। उस वक्त विनोद ड्यूटी पर थे। रात करीब नौ बजे जब वह कमरे में पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। बालकृष्ण फंदे से लटके हुए थे।

RELATED NEWS

No Content Available

घटना की सूचना तुरंत आलमबाग थाने को दी गई। आनन-फानन में बालकृष्ण को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार को सूचना दी गई।

पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच

सूचना मिलते ही एसीपी कैंट अभय प्रताप मल्ल समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने कमरे की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस बालकृष्ण के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके।

शाम को बाहर टहलते दिखे थे बालकृष्ण

साथी सिपाही विनोद कुमार ने बताया कि मोहल्ले के लोगों के अनुसार, घटना से कुछ देर पहले बालकृष्ण घर के बाहर टहल रहे थे। इसके बाद वह कमरे में चले गए। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही समय में वह इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।

दो हफ्ते पहले अलीगढ़ में भी हुई थी ऐसी ही घटना

गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले अलीगढ़ में भी एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली थी। 28 वर्षीय हेमलता चाहर रोरावर थाने में तैनात थीं। आत्महत्या से पहले उन्होंने व्हाट्सएप स्टेटस डालकर अपने इरादे जाहिर किए थे। पुलिस के पहुंचने पर वह कमरे में फंदे से लटकी मिली थीं।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने पुलिस विभाग में मानसिक तनाव और कार्य दबाव जैसे मुद्दों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Realme Narzo 90 और 90X के लीक हुए स्पेसिफिकेशन और कीमतें, जानिए सब कुछ!

Realme Narzo 90 और 90X के लीक हुए स्पेसिफिकेशन और कीमतें, जानिए सब कुछ!

Ghaziabad news: राशन व्यवस्था होगी मजबूत,ग्रामीण इलाकों में पारदर्शी और सुरक्षित राशन वितरण के लिए 76 अन्नपूर्णा भवनों को मिली मंजूरी

Ghaziabad news: राशन व्यवस्था होगी मजबूत,ग्रामीण इलाकों में पारदर्शी और सुरक्षित राशन वितरण के लिए 76 अन्नपूर्णा भवनों को मिली मंजूरी

Reform in Higher Education: क्या UGC, AICTE और NCTE को मिलाकर बनेगा एक सिंगल रेगुलेटर, कैबिनेट ने कौन से बिल को दी मंजूरी

Reform in Higher Education: क्या UGC, AICTE और NCTE को मिलाकर बनेगा एक सिंगल रेगुलेटर, कैबिनेट ने कौन से बिल को दी मंजूरी

POPULAR POST

Diabetes Symptoms in Children

World Diabetes Day: बच्चों में डायबिटीज के इन 7 संकेतों को न समझें मामूली, लापरवाही पड़ सकती है भारी

November 13, 2026
Emergency Landing : उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर  करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

Emergency Landing : उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

November 15, 2026
MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

November 10, 2026
Bhai Dooj 2026 Date

Bhai Dooj 2026 Date: 11 नवंबर को मनाई जाएगी भाई दूज, जानिए तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त और चौघड़िया समय

November 9, 2026
Lucknow Crime: भाई के घर गई थी महिला सुबह मिली लाश, पति ने की पहचान,कैसे हुई मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Lucknow Crime: भाई के घर गई थी महिला सुबह मिली लाश, पति ने की पहचान,कैसे हुई मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

November 10, 2026
DJ Noise : बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच एक माह की बच्ची की मौत, विसर्जन जुलूस में मचा हड़कंप

DJ Noise : बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच एक माह की बच्ची की मौत, विसर्जन जुलूस में मचा हड़कंप

November 13, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India