Monday, November 16, 2026 7:16 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » अयोध्या मेडिकल कॉलेज का अनोखा फरमान, अब गलती करने पर छात्रों को सौ बार लिखना होगा ‘राम राम’

अयोध्या मेडिकल कॉलेज का अनोखा फरमान, अब गलती करने पर छात्रों को सौ बार लिखना होगा ‘राम राम’

अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज ने अनुशासन सिखाने का अनोखा तरीका अपनाया है। अब गलती करने पर छात्रों को डांट फटकार नहीं मिलेगी, बल्कि उन्हें ‘राम राम’ या अपने आराध्य देव का नाम लिखना होगा।

by Gulshan
08/11/2025
Ayodhya Medical College

Ayodhya Medical College : उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज ने विद्यार्थियों में अनुशासन और संस्कार विकसित करने का एक बिल्कुल अलग और सकारात्मक तरीका अपनाया है। कॉलेज प्रशासन का फैसला है कि अब अगर कोई छात्र या छात्रा पढ़ाई के दौरान या कॉलेज परिसर में कोई गलती करता है, तो उसे डांटने या कठोर दंड देने के बजाय अपनी कॉपी में ‘राम राम’ या अपने ईश्वर का नाम लिखना होगा।

कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि परंपरागत दंड से अक्सर छात्रों पर मानसिक और भावनात्मक दबाव बढ़ता है। इससे वे अपनी स्वाभाविक सोच और व्यवहार से दूर हो जाते हैं। इसी कारण कॉलेज ने अब अनुशासन सिखाने का “पॉजिटिव अप्रोच” अपनाने का निर्णय लिया है। “हम चाहते हैं कि छात्र गलती से डरें नहीं, बल्कि उससे सीखें। जब वे ‘राम नाम’ लिखते हैं, तो उनका मन शांत होता है और वे आत्ममंथन करते हैं,” – डॉ. वर्मा ने कहा।

प्रधानाचार्य ने यह भी स्पष्ट किया कि यह पहल किसी धर्म विशेष को थोपने का प्रयास नहीं है। उन्होंने कहा कि हर छात्र अपनी आस्था के अनुसार नाम चुन सकता है — कोई ‘राम नाम’, कोई ‘कृष्ण नाम’, तो कोई अपने ईश्वर का नाम लिख सकता है। उद्देश्य केवल यह है कि छात्र अपने भीतर की शांति और अनुशासन को महसूस करें।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : आज से नोएडा और गुरुग्राम में महंगे हुए पेट्रोल-डीजल, जानें आज के…

डॉ. वर्मा ने बताया कि शुरुआत में यह विचार उन्होंने कुछ छात्रों को हल्के-फुल्के अंदाज़ में सुझाया था, लेकिन जब विद्यार्थियों ने इसे उत्साह के साथ अपनाया, तो कॉलेज प्रशासन ने इसे औपचारिक रूप से लागू करने का फैसला किया।
अब तक चार से पाँच छात्रों ने अपनी कॉपियों में ‘राम नाम’ लिखकर जमा की हैं, और इस पहल को जारी रखने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

ये पहल सजा नहीं बल्कि बड़ी सीख

अयोध्या के इस मेडिकल कॉलेज की यह अनूठी पहल अब चर्चा का विषय बन चुकी है। जहां अन्य संस्थानों में अनुशासनहीनता पर दंड या चेतावनी दी जाती है, वहीं यहां ‘राम नाम’ लिखना सजा नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और सीख का साधन बन गया है। कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि यह पहल छात्रों को न केवल अनुशासनप्रिय बनाएगी, बल्कि उन्हें यह भी सिखाएगी कि शिक्षा केवल ज्ञान का नहीं, बल्कि संस्कार और आत्मविकास का भी माध्यम है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
दिल्ली में वायु प्रदूषण से होने वाली मौतें: आंकड़े, सरकारी प्रयास और प्रभाव

Delhi NCR Air Polluction: AQI ने बढ़ाई टेंशन, अधिकतम AQI 653 किया गया दर्ज

फल विक्रेता बना बैंक डकैत: दिल्ली में पकड़ा गया ‘मामू गैंग’ का मुखिया कमरुल

Cervical Cancer Free Vaccination: नार्थ ईस्ट के इस राज्य में 14 साल से कम उम्र की लड़कियों को मुफ्त कैंसर वैक्सीन की सुविधा

Cervical Cancer Free Vaccination: नार्थ ईस्ट के इस राज्य में 14 साल से कम उम्र की लड़कियों को मुफ्त कैंसर वैक्सीन की सुविधा

POPULAR POST

Smog Empact : दिल्ली से लाहौर तक प्रदूषण का असर, क्यों बदलने पड़े रहे भारत, पाकिस्तान में क्रिकेट मैचों के स्टेडियम?

Smog Empact : दिल्ली से लाहौर तक प्रदूषण का असर, क्यों बदलने पड़े रहे भारत, पाकिस्तान में क्रिकेट मैचों के स्टेडियम?

November 11, 2026
Mother Dairy Milk Price Hike

Milk Price Hike : त्योहार के बाद दिया महंगाई ने झटका, मदर डेयरी ने कितने बढ़ाए दूध के दाम

November 11, 2026
Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

November 14, 2026
Hybrid Cars : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कौन-सी हाइब्रिड कार दे रही सबसे ज्यादा माइलेज? 40 kmpl तक का दावा

Hybrid Cars : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कौन-सी हाइब्रिड कार दे रही सबसे ज्यादा माइलेज? 40 kmpl तक का दावा

November 10, 2026
Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

November 12, 2026
Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

November 15, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India