Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Bahraich Violence : हिंसा के मुख्य आरोपी समेत 6 लोग गिरफ्तार, 3 फरार आरोपियों को ढूंढने में जुटी पुलिस

Bahraich Violence : हिंसा के मुख्य आरोपी समेत 6 लोग गिरफ्तार, 3 फरार आरोपियों को ढूंढने में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि महाराजगंज शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान मिश्रा की हत्या और इसके बाद हुई हिंसा के मामले में हरदी थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं। इन धाराओं में 191(2) (दंगा), 103(2) (हत्या), 61(2) (आपराधिक साजिश), 109 (हत्या का प्रयास) और आर्म्स एक्ट शामिल हैं।

by Gulshan
11/11/2024
Bahraich Violence

Bahraich Violence : बहराइच सांप्रदायिक हिंसा मामले से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि इस मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य साजिशकर्ता शकील अहमद समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फरार आरोपी सैफ अली, जावेद और शोएब की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। आपको बता दें कि, इस हिंसा में राम गोपाल मिश्रा नामक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि मिश्रा की हत्या और महाराजगंज शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा के संबंध में हरदी थाने में बीएनएस 191 (2) (दंगा), 103 (2) (हत्या), 61 (2) (आपराधिक साजिश), 109 (हत्या का प्रयास) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि विवेचना के दौरान मुख्य साजिशकर्ता महराजगंज निवासी 52 वर्षीय शकील अहमद उर्फ ​​बबलू, उसके भाई मोहम्मद इरफान (29) व फरहान रजा (24) तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने में शामिल हसीब (33), तौसीफ (25) व नूरानी (28) का नाम प्रकाश में आया। इन सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है। एसपी ने आगे बताया कि विवेचना के दौरान उक्त गिरफ्तार आरोपियों के अलावा महराजगंज निवासी सैफ अली, जावेद व शोएब भी घटना में शामिल पाए गए ये तीनों इस घटना के मुख्य आरोपियों में शामिल हैं जोकि अभी भी फरार हैं, और इन पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

तीन आरोपी हैं फरार

इसके साथ ही मुख्य साजिशकर्ता शकील अहमद के खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरदी पुलिस ने पूछताछ के लिए महराजगंज से 19 लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच, नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ”शकील अहमद ने 13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल कराने की साजिश रची थी। उसने यहां तक ​​तय कर लिया था कि अगर किसी की जान भी लेनी पड़ी तो वह पीछे नहीं हटेगा।”

RELATED NEWS

Bahraich

योगी को ‘ना-पसंद’ डरपोक अधिकारी, बहराइच हिंसा में एएसपी ग्रामीण पर गिरी गाज

October 21, 2024
High Court

बहराइच में 15 दिन की बुलडोजर ब्रेक, हाईकोर्ट से आरोपियों को राहत, लेकिन कबतक टलेगी आफत

October 20, 2024

वहीं, पुलिस ने बताया कि रविवार की गिरफ्तारियों(Bahraich Violence) के साथ अब तक दोनों पक्षों से कुल 121 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। महराजगंज क्षेत्र और जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। एहतियात के तौर पर इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें कि 13 अक्टूबर को महराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा में रेहुआ मंसूर गांव निवासी मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें : चल रही थी प्रार्थना सभा, अचानक पहुंच गई पुलिस, जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ…

इसके बाद 13 और 14 अक्टूबर को महसी, महराजगंज और बहराइच शहर में सांप्रदायिक हिंसा फैल गई थी। हिंसा के दौरान लोगों ने कई घरों, दुकानों और शोरूम में तोड़फोड़ और आगजनी की थी, जबकि कुछ अस्पतालों पर भी हमला किया गया था। पुलिस ने हिंसा से जुड़ी घटनाओं के संबंध में कुल 15 मामले दर्ज किए थे। आईटी विशेषज्ञों की एक विशेष टीम गठित की गई तथा 1,000 से अधिक वीडियो फुटेज की वैज्ञानिक जांच एवं विश्लेषण के लिए एक अलग नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया।

Related Posts

Bahraich

योगी को ‘ना-पसंद’ डरपोक अधिकारी, बहराइच हिंसा में एएसपी ग्रामीण पर गिरी गाज

October 21, 2024
High Court

बहराइच में 15 दिन की बुलडोजर ब्रेक, हाईकोर्ट से आरोपियों को राहत, लेकिन कबतक टलेगी आफत

October 20, 2024
Bahraich violence

बहराइच हिंसा में आरोपी अब्दुल हमीद के घर पर PWD का नोटिस, क्या चलेगा बुलडोजर?

October 19, 2024
Bahraich Violence

बहराइच हिंसा पर पुलिस का एक्शन, पांचो आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

October 18, 2024
Bahraich Violence : बहराइच एनकाउंटर पर ‘सियासी सरेंडर’! देखें news1india के साथ..

Bahraich Violence : बहराइच एनकाउंटर पर ‘सियासी सरेंडर’! देखें news1india के साथ..

October 18, 2024
Bahraich

बहराइच में नहीं सुधारे हालात… समाज में नहिऊ लौटा विश्वास… जुम्मे की नमाज के बाद पुलिसबल हुआ तैनात

October 18, 2024
Bahraich Violence

Bahraich Violence: एनकाउंटर के बाद बहराइच में पहली जुमे की नमाज, छावनी में तब्दील महाराजगंज

October 18, 2024
Bahraich Violence

Bahraich Violence: रोली मिश्रा वीडियो जारी कर एनकाउंटर पर उठाए गंभीर सवाल, पुलिस पर लगाया आरोप

October 18, 2024
Bahraich

Bahraich incident: ‘कभी गलत काम नहीं करूंगा…’, कराहते हुए बोला आरोपी, एनकाउंटर के बाद वायरल हुआ Video

October 17, 2024
Afzal Ansari

“बंटोगे तो कटोगे नारा नहीं, कोड वर्ड है”: अफजाल अंसारी का योगी पर हमला, लोगों को बांटने का लगाया आरोप

October 17, 2024
Next Post
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 : ट्रोल हुए एलिस और अविनाश, बाहों मे बाहों डाले सोती दिखें दोनों , फेंस ने बॉयफ्रेंड को किया टैग, वीडियो वायरल

CM Yogi on Congress

'कांग्रेस है सनातन विरोधी...', भगवा को लेकर खरगे के बयान पर सीएम योगी का तीखा वार

UP Politics

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर का कांग्रेस पर तीखा हमला, अखिलेश यादव को भी दी नसीहत

POPULAR POST

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India