Monday, November 9, 2026 2:48 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Business news : ज़ीरो से अरबपति बनने तक का सफर, क्या है फेविकोल को भारत का नंबर वन ग्लू बनाने की कहानी

Business news : ज़ीरो से अरबपति बनने तक का सफर, क्या है फेविकोल को भारत का नंबर वन ग्लू बनाने की कहानी

बलवंत पारेख, फ़ेविकोल के संस्थापक, एक चपरासी से अरबों रुपये की कंपनी के मालिक बने। उनकी कड़ी मेहनत और स्मार्ट मार्केटिंग ने फ़ेविकोल को सफलता दिलाई। उनका सफ़र दिखाता है कि सही दिशा और मेहनत से कोई भी सपना साकार हो सकता है।

by SYED BUSHRA
06/01/2025
BALWANT SUCCESS STORY

Balwant Parekh success story : बलवंत पारेख, जो कि फ़ेविकोल (Fevicol) कंपनी के संस्थापक हैं, भारत के उन बड़े उद्योपतियों में आते हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से सफलता हासिल की। लेकिन उनकी यह सफलता एक दिन में नहीं मिली। यह लंबी और कठिन यात्रा थी, जिसमें उन्होंने बहुत पापड़ बेलें और कई मुश्किलों का सामना किया। आइए, जानते हैं उनकी सफ़लता के पीछे की कहानी।

पारेख का जीवन परिचय

बलवंत पारेख का जन्म 1925 में गुजरात के महुआ गांव में हुआ था। वे एक मध्यमवर्गीय परिवार से थे और उनका सपना एक व्यापारी बनने का था, जैसा कि अधिकतर गुजराती करते हैं। लेकिन घरवालों की इच्छा थी कि वे वकील बनें। इसलिए उन्हें मुंबई भेजा गया, जहां उन्होंने सरकारी लॉ कॉलेज में दाखिला लिया और पढ़ाई शुरू की।

स्वतंत्रता संग्राम में भागीदारी

मगर बलवंत का मन वकील बनने में नहीं था, बल्कि उनका दिल कहीं और था। उस समय देश में गांधी जी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन जोरों पर था, और बलवंत भी इस आंदोलन में शामिल हो गए। फिर उनका मन पढ़ाई से हटने लगा। कुछ समय बाद, उन्होंने फिर से पढ़ाई शुरू की, लेकिन वक़ालत को छोड़ दिया।

RELATED NEWS

Prafull Billore: कौन है प्रफुल्ल बिल्लौर, जिसने MBA छोड़ बेचा यह, जानिए कैसे बना लिया 500 करोड़ का बिजनेस

Prafull Billore: कौन है प्रफुल्ल बिल्लौर, जिसने MBA छोड़ बेचा यह, जानिए कैसे बना लिया 500 करोड़ का बिजनेस

March 23, 2025
Kimbal Musk success story

kimbal musk inspiring journey : कौन है किम्बल मस्क? जिन्होंने बनाया अपने पैशन को अपना कारोबार, पहुंचे सफलता के शिखर पर

January 7, 2025

चपरासी से उद्योगपति तक का सफर

अब उन्हें अपनी रोज़ी रोटी के लिए काम की ज़रूरत थी, तो उन्होंने एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करना शुरू किया। हालांकि, यह नौकरी भी उन्होंने मजबूरी में की, क्योंकि उनका मन खुद का व्यापार करने में था। घरवाले इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन वह अपने सपने को छोड़ने वाले नहीं थे। फिर एक दिन उन्होंने यह नौकरी भी छोड़ दी और लकड़ी के व्यापारी के यहां चपरासी की नौकरी करने लगे।

यहां चपरासी के तौर पर काम करते हुए उन्हें जर्मनी जाने का मौका मिला। उन्होंने विदेशी व्यापार पर ध्यान केंद्रित किया और धीरे से व्यापार की दिशा में कदम बढ़ाए। देश में स्वतंत्रता के बाद, सरकार व्यापारियों को देसी उत्पाद बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही थी। बलवंत पारेख ने इसका पूरा फायदा उठाया और 1959 में ‘पिडिलाइट’ नामक कंपनी की नींव रखी। इसके बाद उन्होंने फेविकोल की शुरुआत की, जो आज भारत में सबसे प्रसिद्ध गोंद ब्रांड है।

सफलता का राज

उनकी सफलता का राज सिर्फ़ मेहनत और मार्केटिंग में नहीं था। बलवंत पारेख ने एक चपरासी के रूप में काम करते हुए लकड़ी जोड़ने के लिए जो मुश्किलें देखीं, वही उनकी प्रेरणा बनी। उन्होंने यह सोचा कि लकड़ी जोड़ने के लिए कुछ ऐसा बनाना चाहिए जो कारपेंटर की परेशानी को हल कर सके। यहीं से फेविकोल का आइडिया आया। इसके साथ ही उनकी जबरदस्त मार्केटिंग ने भी कंपनी को सफलता दिलाई।

बलवंत पारेख की सफलता से सीख

बलवंत पारेख का सफ़र यह दिखाता है कि अगर मेहनत और सही दिशा में सोच हो, तो कोई भी इंसान अपनी किस्मत बदल सकता है। उन्होंने वक़ालत छोड़कर खुद के व्यापार में सफलता हासिल की और आज वह अरबों रुपये की कंपनी के मालिक हैं। उनकी कहानी आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Related Posts

Prafull Billore: कौन है प्रफुल्ल बिल्लौर, जिसने MBA छोड़ बेचा यह, जानिए कैसे बना लिया 500 करोड़ का बिजनेस

Prafull Billore: कौन है प्रफुल्ल बिल्लौर, जिसने MBA छोड़ बेचा यह, जानिए कैसे बना लिया 500 करोड़ का बिजनेस

March 23, 2025
Kimbal Musk success story

kimbal musk inspiring journey : कौन है किम्बल मस्क? जिन्होंने बनाया अपने पैशन को अपना कारोबार, पहुंचे सफलता के शिखर पर

January 7, 2025
Next Post
Salman Khan

Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से खतरा,सलमान खान की सुरक्षा बढ़ी

Farming Tip : आलू की जम कर होगी पैदावार, अगर खेती करते समय अपना ली ये ख़ास सलाह

Farming Tip : आलू की जम कर होगी पैदावार, अगर खेती करते समय अपना ली ये ख़ास सलाह

हंसिका मोटवानी की भाभी ने  दर्ज कराई एफआईआर, परिवार में बढ़ी मुसीबत

हंसिका मोटवानी की भाभी ने दर्ज कराई एफआईआर, परिवार में बढ़ी मुसीबत

POPULAR POST

कौन हैं वृंदावन के 19 साल के शाश्वत आचार्य महाराज? जिनके अनोखे अंदाज़ की दीवानी हो रही नई पीढ़ी

कौन हैं वृंदावन के 19 साल के शाश्वत आचार्य महाराज? जिनके अनोखे अंदाज़ की दीवानी हो रही नई पीढ़ी

November 2, 2026
Lucknow Agra Expressway Bus Accident

Bus Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से मचीं चीख पुकार, 50 से 60 लोग थे सवार; रेस्क्यू में जुटी पुलिस और दमकल टीम

November 8, 2026
Two Child Policy Supreme Court

Supreme Court : चुनाव लड़ने से रोकने वाला कौन सा कानून ,क्या होगा खत्म? सुप्रीम कोर्ट ने क्यों उठाए सवाल

November 3, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Electricity Update : अब घर बैठे मिलेगा नया बिजली कनेक्शन, कैसे करें ऑनलाइन आवेदन, दफ्तर जाने का झंझट खत्म

Electricity Update : अब घर बैठे मिलेगा नया बिजली कनेक्शन, कैसे करें ऑनलाइन आवेदन, दफ्तर जाने का झंझट खत्म

November 4, 2026

LATEST

Eye Care Tips: क्या कंप्यूटर पर काम करते समय आपको भी आंखों में होती है जलन? तो अपनाएं ये आसान फॉर्मूला

Eye Care Tips: क्या कंप्यूटर पर काम करते समय आपको भी आंखों में होती है जलन? तो अपनाएं ये आसान फॉर्मूला

November 9, 2026
Anant Singh Daughter Wedding

Wedding Gift : बेटी की शाही शादी में दामाद को क्या क्या देंगे अनंत सिंह? पटना पहुंची डेढ़ करोड़ की लग्जरी कार

November 9, 2026
Diwali Tragedy : दिवाली की रात आग ने कहां-कहां मचाई तबाही? सात बड़े हादसों में कई परिवारों ने गंवाई जान

Diwali Tragedy : दिवाली की रात आग ने कहां-कहां मचाई तबाही? सात बड़े हादसों में कई परिवारों ने गंवाई जान

November 9, 2026
Air Pollution : प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता जहरीली हुई हवा, बच्चों और बुजुर्गों पर मंडराया खतरा, जानिए बचाव के उपाय

Air Pollution : प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता जहरीली हुई हवा, बच्चों और बुजुर्गों पर मंडराया खतरा, जानिए बचाव के उपाय

November 9, 2026
Virat Kohli :सुनील गावस्कर ने बताया विराट के शतक के लिए टीम को कैसी करनी चाहिए बल्लेबाजी?  उठा बड़ा सवाल

Virat Kohli :सुनील गावस्कर ने बताया विराट के शतक के लिए टीम को कैसी करनी चाहिए बल्लेबाजी? उठा बड़ा सवाल

November 8, 2026
IND vs NZ :टेस्ट सीरीज के लिए भारत ने चली बड़ी चाल, टीम के साथ रुकेंगे कौन से तेज गेंदबाज, इससे क्या होगा फायदा?

IND vs NZ :टेस्ट सीरीज के लिए भारत ने चली बड़ी चाल, टीम के साथ रुकेंगे कौन से तेज गेंदबाज, इससे क्या होगा फायदा?

November 8, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India