Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Behta में फिर धमाका! एक टन बारूद, 25 कुंतल बम की बरामदगी के बाद दहशत में गांव

Behta में फिर धमाका! एक टन बारूद, 25 कुंतल बम की बरामदगी के बाद दहशत में गांव

गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में बुधवार सुबह फिर धमाकों की आवाज़ से हड़कंप मच गया। मंगलवार को पुलिस ने यहां से एक टन बारूद और 25 कुंतल बम बरामद किए थे।

by Mayank Yadav
03/09/2025
Behta

Behta village blast: राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में बुधवार सुबह फिर से धमाकों की गूंज सुनाई दी, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मंगलवार को पुलिस ने इसी गांव से छापेमारी में एक टन बारूद और 25 कुंतल बम बरामद किए थे। बुधवार सुबह लगभग छह बजे गांव के बाहर बने 20 फीट गहरे गड्ढे में जोरदार धमाका हुआ। यह वही स्थान था, जहां सोमवार और मंगलवार को भारी मात्रा में बम और विस्फोटक दबाए गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बम स्क्वाड और दमकल टीम के साथ स्थिति का जायजा लिया। धमाके से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

धमाकों से दहला बेहटा, गांव में फैली दहशत

सुबह करीब छह बजे अचानक हुए ताबड़तोड़ धमाकों ने Behta गांव को हिला कर रख दिया। गांव के लोग घरों से बाहर निकल आए और खेतों की ओर भागने लगे। घटनास्थल से उठता धुएं का गुबार देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी Behta और इंस्पेक्टर गुडंबा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि गांव के बाहर करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में सोमवार और मंगलवार को बरामद किए गए बम और विस्फोटकों को निष्क्रिय करने के लिए दबाया गया था। उसी में बुधवार सुबह अचानक जोरदार धमाका हो गया। बम स्क्वाड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बचे हुए विस्फोटकों को वहां से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

एक टन बारूद, 25 कुंतल बम और तबाही का खतरा

गुडंबा के Behta गांव में मंगलवार को पुलिस की बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक टन से अधिक बारूद और 25 कुंतल से ज्यादा बम बरामद किए। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ये सारे विस्फोटक एक साथ फट जाते, तो पूरा गांव जमींदोज हो सकता था। सैकड़ों घर मलबे में तब्दील हो जाते। सोमवार देर रात पुलिस ने इस मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया है। छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल पुलिस की चार टीमें लखनऊ और आसपास के जिलों में आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

RELATED NEWS

Behta

2 टन बारूद और 25 कुंतल बम ठिकाने लगाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 25-25 हजार का था इनाम

September 8, 2025

पुलिस की सख्त कार्रवाई, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

विस्फोटक बरामदगी के बाद मंगलवार को एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह और इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शेरू के रिश्तेदार की सानू कॉस्मेटिक दुकान पर छापेमारी कर छह बोरे बम (करीब तीन कुंतल) और बारूद जब्त किया। इसके बाद गांव के बाहर बने अर्धनिर्मित मकानों में भी छापेमारी की गई, जहां से बम बनाने का सामान, बुरादा, पटाखे, पाइप गोले और अन्य सामग्री बरामद हुई। सोमवार देर शाम तक चली कार्रवाई में टीनू उर्फ अली अहमद, शेरू उर्फ वशीर, नसीम, अफजल और अखबर के मकानों और गोदामों से भारी मात्रा में विस्फोटक मिले। अब तक कुल एक टन से अधिक बारूद और 25 कुंतल बम व पटाखे जब्त हो चुके हैं।

सिंधी समाज में धर्मांतरण कांड का बड़ा भंडाफोड़: Agra में ‘लालवानी नेटवर्क’ का पर्दाफाश, विदेश तक फैला जाल

Related Posts

Behta

2 टन बारूद और 25 कुंतल बम ठिकाने लगाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 25-25 हजार का था इनाम

September 8, 2025
Next Post
Delhi-NCR Metro Expansion: बनेंगे 18 नए कॉरिडोर, 400 किमी से ज्यादा होगा नेटवर्क, हर घर से मेट्रो तक आसान पहुँच

Delhi-NCR Metro Expansion: बनेंगे 18 नए कॉरिडोर, 400 किमी से ज्यादा होगा नेटवर्क, हर घर से मेट्रो तक आसान पहुँच

Barabanki University Clash, Police Lathicharge, Student

Barabanki News: योगी राज में ABVP छात्रों पर लाठीचार्ज, सीएम सख़्त,क्यों हुआ छात्रों का प्रदर्शन और बवाल

Ketaki Singh

"मेरी मां बीच से फाड़ देंगी!" — भाजपा MLA की बेटी का सपा कार्यकर्ताओं को करारा जवाब, मचा हंगामा

POPULAR POST

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Sleeper : वाराणसी से दिल्ली की स्लीपर ट्रेन शुरू होते ही टिकटों की मारामारी, दिवाली तक सीटें फुल, जानें किराया

November 1, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India