Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » KGMU में बड़ी लापरवाही! बिना इजाज़त कर दी महिला की नसबंदी, मां-बच्चे की मौत, चार डॉक्टरों पर केस

KGMU में बड़ी लापरवाही! बिना इजाज़त कर दी महिला की नसबंदी, मां-बच्चे की मौत, चार डॉक्टरों पर केस

लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। क्वीन मैरी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की बिना सहमति नसबंदी कर दी गई, जबकि नवजात की भी मौत हो गई। कोर्ट के निर्देश पर यूपी सरकार और चार डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

by Gulshan
16/06/2025
KGMU Queen Mary Hospital

KGMU Queen Mary Hospital : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), जो चिकित्सा के क्षेत्र में देश-विदेश में अपनी प्रतिष्ठा रखती है, अब गंभीर आरोपों के चलते सवालों के घेरे में आ गई है। आमतौर पर यहां के डॉक्टरों को मरीज़ भगवान समान मानते हैं, लेकिन इसी संस्थान के क्वीन मैरी अस्पताल से जुड़े एक सनसनीखेज मामले ने चिकित्सा पेशे की साख पर गंभीर चोट पहुंचाई है। हरदोई निवासी हेमवती नंदन ने 4 अक्टूबर 2022 को अपनी पत्नी उमा मिश्रा को डिलीवरी के लिए लखनऊ के क्वीन मैरी अस्पताल में भर्ती कराया था।

अगले दिन ऑपरेशन के जरिए बेटे का जन्म हुआ, लेकिन जन्म के कुछ ही घंटों में नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। इलाज के बावजूद नवजात की मौत हो गई। माँ-बेटे की इस दुखद स्थिति के बीच परिवार पर एक और आघात तब लगा, जब उन्हें पता चला कि डॉक्टरों ने बिना उनकी अनुमति के उमा मिश्रा की नसबंदी कर दी है। पीड़ित का कहना है कि उसने नसबंदी के लिए पहले ही स्पष्ट रूप से मना किया था और लिखित आपत्ति भी दर्ज करवाई थी।

चार डॉक्टरों पर गंभीर आरोप 

हेमवती नंदन ने जिन डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है, उनमें डॉ. अमिता पांडे, डॉ. मोनिका अग्रवाल, डॉ. निदा खान और डॉ. शिवानी शामिल हैं। पीड़ित का कहना है कि जब उसने नसबंदी को लेकर सवाल उठाए तो डॉक्टरों ने न केवल जवाब देने से इनकार किया बल्कि कथित तौर पर धमकी दी कि अगर शिकायत की गई तो भविष्य में इलाज में बाधा डाली जाएगी। एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि नसबंदी के लिए परिजनों की अनुमति के फर्जी दस्तखत किए गए, जिनके सबूत पीड़ित के पास मौजूद हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

न्याय के लिए लड़ा लंबा संघर्ष

इस मामले में हेमवती नंदन ने पहले चौक कोतवाली और मेडिकल चौकी में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। चौक थाने की पुलिस ने उसे पुलिस कमिश्नर से संपर्क करने की सलाह दी। जब वहां से भी राहत नहीं मिली तो पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल, महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग और केजीएमयू प्रशासन तक कई पत्र भेजे, परंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें : मुंबई के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस…

आखिरकार, हताश होकर उन्होंने अदालत का दरवाज़ा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर अब चौक कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धाराएं 420 (धोखाधड़ी), 338 (जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना), 467 (फर्ज़ी दस्तावेज बनाना), 468 (धोखाधड़ी के लिए फर्ज़ीवाड़ा) और 506 (धमकी देना) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

KGMU प्रशासन पर उठे सवाल 

इस मामले के उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और केजीएमयू प्रशासन में हलचल मच गई है। एक ओर जहां पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में अब कोर्ट की निगरानी की ओर देख रहा है, वहीं दूसरी ओर इस घटना ने देश की प्रमुख मेडिकल यूनिवर्सिटी की छवि पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला न केवल चिकित्सा नैतिकता पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि न्याय पाने के लिए आम नागरिक को कितनी लंबी लड़ाई लड़नी पड़ती है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
पकड़ा गया 100 से अधिक लोगों की हत्या करने वाला रजुआ, जानें मगरमच्छों को ‘कसाई’ क्यों खिलाता था इंसानों की लाशें

पकड़ा गया 100 से अधिक लोगों की हत्या करने वाला रजुआ, जानें मगरमच्छों को ‘कसाई’ क्यों खिलाता था इंसानों की लाशें

Delhi News

CM केजरीवाल के इस्तीफे की मांग पर मचा बवाल, दिल्ली BJP चीफ वीरेंद्र सचदेवा को पुलिस ने उठाया, वीडियो वायरल

Simmi Chaudhary

महीने में बनी स्टार, फिर हुई रहस्यमयी मौत! कौन थी सिम्मी चौधरी...जिसकी हत्या ने मचाया तहलका

POPULAR POST

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

November 2, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India