Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Breaking News : बरेली पुल हादसे में PWD के इंजीनियरों पर FIR दर्ज, लापरवाही की वजह से हुआ हादसा

Breaking News : बरेली पुल हादसे में PWD के इंजीनियरों पर FIR दर्ज, लापरवाही की वजह से हुआ हादसा

रेली और बदायूं के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित रामगंगा नदी के टूटे पुल पर हुए हादसे के बाद PWD (लोक निर्माण विभाग) के चार इंजीनियरों पर कड़ी कार्रवाई की गई है।

by Gulshan
25/11/2024
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : रविवार तड़के गुरुग्राम से बरेली के फरीदपुर में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे तीन युवकों की कार एक अधूरे पुल से करीब 20 फुट नीचे गिर गई, जिससे तीनों की मौत हो गई। ये लोग गूगल मैप के जरिए रास्ता देख रहे थे और इसी दौरान वे बदायूं के समरेर को फरीदपुर से जोड़ने वाले रामगंगा नदी पर बने अधूरे पुल पर चढ़ गए और हादसे का शिकार हो गए।

मृतकों में मैनपुरी के बिछवां निवासी अमित सिंह (38), फर्रुखाबाद के एमादपुर हीरामन निवासी अजीत कुमार (35) और उनके चचेरे भाई नितिन (30) शामिल हैं। अमित गुरुग्राम में एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाते थे, अजीत उसी एजेंसी में ऑपरेशन एग्जिक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे, और नितिन ओला कैब चलाते थे। तीनों आपस में अच्छे दोस्त थे।

हादसे की जानकारी सुबह खेतों की ओर जा रहे खल्लपुर गांव के कुछ लोगों को मिली, जिन्होंने पुल के नीचे कार पड़ी देखी और अंदर खून से लथपथ शव देख पुलिस को सूचित किया। इसके बाद फरीदपुर और दातागंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के मोबाइल की मदद से उनके घरवालों को सूचित किया।

RELATED NEWS

Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025

अधूरे पुल के कारण हुआ हादसा 

यह पुल पिछले साल सितंबर में संपर्क मार्ग बह जाने के बाद से अधूरा पड़ा था। तब से इसके निर्माण पर केवल फाइलों में ही काम हो रहा था, और पुल की मरम्मत के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए थे। पुल पर वाहनों को रोकने के लिए कोई सुरक्षा अवरोध नहीं लगाए गए थे। पहले दीवार बनाई गई थी, लेकिन वह अब टूट चुकी थी। हादसे के बाद अस्थायी रूप से ईंटों से दीवार बनाई गई, लेकिन वहां कोई चेतावनी संकेतक या सूचना नहीं थी।

यह भी पढ़ें : 27 करोड़ थोड़ा ज़्यादा, ऋषभ पंत को भारी कीमत में खरीदने के बाद क्यों पछता रहे LSG के मालिक

गूगल मैप की मदद से कर रहे थे सफर

युवकों ने पूरी तरह से गूगल मैप पर भरोसा करते हुए यात्रा की थी और उन्होंने किसी स्थानीय व्यक्ति से रास्ता पूछने की जरूरत नहीं समझी। पुल के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी, और जैसे ही पुल खत्म हुआ, उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने कार से गुरुग्राम की सिक्योरिटी एजेंसी का कार्ड और नितिन का मोबाइल बरामद किया। नितिन के मोबाइल में गूगल मैप खुला हुआ था, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि वे गूगल मैप देखकर यात्रा कर रहे थे। नितिन के परिजनों ने भी हादसे की जानकारी मिलने पर मृतकों की पहचान की और बताया कि ये शव उनके साले अजीत कुमार, नितिन कुमार और अमित सिंह के हैं।

 

Related Posts

Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Next Post
IPL Auction 2025 : 27 करोड़ थोड़ा ज़्यादा, ऋषभ पंत को भारी कीमत में खरीदने के बाद क्यों पछता रहे LSG के मालिक

IPL Auction 2025 : 27 करोड़ थोड़ा ज़्यादा, ऋषभ पंत को भारी कीमत में खरीदने के बाद क्यों पछता रहे LSG के मालिक

Uttar Pradesh

Best Places to Visit in Uttar Pradesh : सर्दियों में एक्सप्लोर करें उत्तर प्रदेश की ये खूबसूरत जगहें

UPI network

UPI network: डिजिटल पेमेंट में अग्रणी बना भारत: UPI का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से विस्तार

POPULAR POST

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India