Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » बंधवाई राखी फिर भाई ने बहन की लूट ली आबरू, लहूलुहान किशोरी का कत्ल कर दरिंदे ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

बंधवाई राखी फिर भाई ने बहन की लूट ली आबरू, लहूलुहान किशोरी का कत्ल कर दरिंदे ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रक्षाबंधन पर्व पर चचेरे भाई ने पहले छोटी बहन से राखी बंधवाई। फिर शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

by Vinod
14/08/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रक्षाबंधन पर्व पर चचेरे भाई ने पहले छोटी बहन से राखी बंधवाई। फिर शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बहन को देख दरिंदे का दिल नहीं पसीजा और नागालिग बिटिया की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को पकड़ा पहनाया और शव को ठिकाने लगाने के बाद अपने घर आ गया। सुबह जब नाबागिल की लाश ग्रामीणों ने देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की तो कलयुगी भाई को दबोच कर हत्याकांड और दुष्कर्म की घटना का खुलासा कर दिया।

बिधूना के एक गांव निवासी आरोपी की चार बहनें हैं, लेकिन रक्षाबंधन पर कोई भी बहन राखी बांधने नहीं आई थी। उसी रात शनिवार को घर से कुछ दूर आरोपी अपनी चाची के घर पहुंचा और घर में अकेले सो रही 14 साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। बहन किसी को यह बात बता न सके, इसी वजह से उसने गला दबाकर उसे मार डाला। रविवार को सुबह शव मिलने पर वह ग्रामीणों के साथ रहा। शाम को गौतमबुद्ध नगर में रह रहे चाचा के बेटे-बहू व दो बेटियों के साथ गांव पहुंची चाची व अन्य महिलाओं के साथ उसने हत्यारे को सजा देने की मांग को लेकर हो-हल्ला भी मचाया।

उधर, सोमवार व मंगलवार को वह पुलिस की हर गतिविधि पर नजर रख रहा था। इससे पुलिस को शक हो गया इसके बाद आरोपी पुलिस की रडार में था। पुलिस के अनुसार सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब किशोरी का शव गांव लाया गया तो आरोपी चचेरा भाई शव को हाथ में उठाकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगा। इस पर पुलिस का शक और भी गहरा गया। किशोरी के पिता के शक जताने के बाद पुलिस ने उसे धर लिया। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में उसने दुष्कर्म और हत्या की बात कबूल कर ली। एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि रक्षाबंधन की रात शनिवार को कक्षा आठ की छात्रा अपने घर से करीब 50 मीटर दूर अपने ताऊ के घर गई थी। वहां से रात करीब 10 बजे वह अपने घर पहुंची थी।

RELATED NEWS

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में पकड़ा गया कलयुग का कंस मामा, 65 साल के ‘राक्षस’ ने भांजी की लूटी आबरू और बनाई ‘डर्टी मूवी’

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में पकड़ा गया कलयुग का कंस मामा, 65 साल के ‘राक्षस’ ने भांजी की लूटी आबरू और बनाई ‘डर्टी मूवी’

August 16, 2025
बंधवाई राखी और काटे बाल फिर भाई ने बहन को दी खौफनाक मौत, सनकी ने ‘छुटकी’ के लवर का भी कर दिया कत्ल

बंधवाई राखी और काटे बाल फिर भाई ने बहन को दी खौफनाक मौत, सनकी ने ‘छुटकी’ के लवर का भी कर दिया कत्ल

August 11, 2025

एसपी के मुताबिक, 10 अगस्त की सुबह बेटी के देर तक न जागने पर पास ही झोपड़ी में सो रहा पिता घर पहुंचा तो देखा कि बेटी का शव बरामदे में चारपाई पर पड़ा मिला था। चादर व उसके कपड़े खून से सने थे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि जब उसने अकेली बहन को दबोचा तो वह विरोध करते हुए रोने लगी। भइया ऐसा मत करो कहकर चिल्लाने लगी, तो बहन का मुंह दबा दिया। नशे में उस पर बहन के गिड़गिड़ाने का भी कोई असर नहीं हुआ। उसने बहन के साथ दुष्कर्म किया। जिससे उसे रक्तस्राव होने लगा। अधिक खून बहता देख वह घबरा गया। उसने उसे कपड़े पहनाए और बहन किसी को यह बात बता न सके, इसी वजह से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी अक्सर टीवी व मोबाइल पर क्राइम पेट्रोल सीरियल देखा करता था। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए साक्ष्य मिटाने का प्रयास भी किया था। इससे चादर में खून लगा मिला था। उधर, किशोरी की हत्या के मामले में पिता ने पांच नामजद पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसमें चचेरे भाई ने घटना को स्वीकार कर अन्य आरोपी के शामिल न होने की बात कही। आरोपी को जेल भेजने के बाद अन्य चार को परिवार के सुपुर्द कर दिया। एसपी ने बताया कि किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई। चार युवको को उनके परिवारवालों के हवाले कर दिया गया है। उन्हें गांव नहीं छोड़ने को कहा गया है। जबकि मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

 

Related Posts

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में पकड़ा गया कलयुग का कंस मामा, 65 साल के ‘राक्षस’ ने भांजी की लूटी आबरू और बनाई ‘डर्टी मूवी’

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में पकड़ा गया कलयुग का कंस मामा, 65 साल के ‘राक्षस’ ने भांजी की लूटी आबरू और बनाई ‘डर्टी मूवी’

August 16, 2025
बंधवाई राखी और काटे बाल फिर भाई ने बहन को दी खौफनाक मौत, सनकी ने ‘छुटकी’ के लवर का भी कर दिया कत्ल

बंधवाई राखी और काटे बाल फिर भाई ने बहन को दी खौफनाक मौत, सनकी ने ‘छुटकी’ के लवर का भी कर दिया कत्ल

August 11, 2025

Auraiya: दो महीने की प्लानिंग को पुलिस ने 12 घंटे में किया नाकाम, सकुशल बरामद किया 5 साल का मासूम, 4 किडनैपर गिरफ्तार

March 23, 2023
Next Post

BLACKPINK’s Jennie announces release date of solo debut

9 साल बाद योगी सरकार ने मंत्री और विधायकों को दिए ये गिफ्ट, बढ़ गई सैलरी और भत्ता, जानें किसे क्या मिला

9 साल बाद योगी सरकार ने मंत्री और विधायकों को दिए ये गिफ्ट, बढ़ गई सैलरी और भत्ता, जानें किसे क्या मिला

 बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सेना ने सीमापार आतंकी ठिकाने किए तबाह, इतिहास में मिसाल के तौर पर दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर

 बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सेना ने सीमापार आतंकी ठिकाने किए तबाह, इतिहास में मिसाल के तौर पर दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर

POPULAR POST

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India