Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » बसपा को करारा झटका, दद्दू प्रसाद ने थामा सपा का दामन, जानें किस विधानसभा सीट से णिल सकता है टिकट?

बसपा को करारा झटका, दद्दू प्रसाद ने थामा सपा का दामन, जानें किस विधानसभा सीट से णिल सकता है टिकट?

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। मायावती सरकार में मंत्री रह चुके दद्दू प्रसाद ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

by Gulshan
07/04/2025
Daddu Prasad

Daddu Prasad : उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। मायावती सरकार में मंत्री रहे वरिष्ठ नेता दद्दू प्रसाद ने अब सपा का हाथ थाम लिया है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी को अलविदा कहकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। दद्दू प्रसाद आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की ओर से मानिकपुर सीट से प्रत्याशी हो सकते हैं। गौरतलब है कि वह इस सीट से पहले भी विधायक रह चुके हैं।

बसपा की कोर टीम के कई अहम चेहरे पहले ही सपा में शामिल हो चुके हैं — इनमें इंद्रजीत सरोज और बाबू सिंह कुशवाहा जैसे नाम प्रमुख हैं। अब पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी सपा में लाने की कवायद तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने दलित वर्ग को साधने के लिए नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

कौन हैं दद्दू प्रसाद जिन्होंने बसपा को छोड़ा ?

दद्दू प्रसाद ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत वर्ष 1982 में की थी। उन्होंने डीएस-4 संगठन के माध्यम से राजनीति की बुनियादी समझ हासिल की। अब तक वे तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। चित्रकूट जिले की मानिकपुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट से उन्होंने तीन बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

RELATED NEWS

No Content Available

साल 2007 में जब उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनी, तो उन्हें ग्राम विकास मंत्री के रूप में कैबिनेट में जगह मिली। इसके साथ ही मायावती ने उन्हें जोनल कोऑर्डिनेटर जैसी अहम जिम्मेदारी भी सौंपी थी। एक समय था जब दद्दू प्रसाद को मायावती के बेहद करीबी नेताओं में गिना जाता था।

अखिलेश ने गर्भजोशी से किया स्वागत 

दद्दू प्रसाद के साथ-साथ नगर पालिका अध्यक्ष सलाउद्दीन, बुलंदशहर के देवरंजन नागर और जगन्नाथ कुशवाहा भी सपा में शामिल हुए हैं। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने इन सभी नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। अखिलेश यादव ने कहा, “मैं दद्दू प्रसाद और उनके साथ आए सभी साथियों का पार्टी में स्वागत करता हूं। आज बड़ी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ‘IO को कटघरे में खड़ा करो, क्रिमिनल केस बनाओ!’ – डीजीपी को भी दी सीधी चेतावनी

सलाउद्दीन साहब से कई बार चर्चा हुई और आज वे भी हमारे साथ हैं। देवरंजन पहले से पार्टी से जुड़े रहे हैं और अब पार्टी को और भी मजबूत करेंगे। ये सभी साथी पीडीए की लड़ाई को नई मजबूती देंगे।” इस घटनाक्रम को सपा के लिए एक बड़ा सियासी फायदा माना जा रहा है, वहीं बसपा के लिए यह एक और झटका साबित हो सकता है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Agra News

AI से संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों की छेड़छाड़, आश्रम ने दी सख्त चेतावनी

Petrol

Petrol Price Hike: तीनों पर वार! पेट्रोल-डीजल के बाद अब LPG भी महंगी, 50 रुपये की छलांग

vastu tips for home

आपके जीवन में रोज हो रही हैं ये अशुभ घटनाएं, संयोग नहीं आने वाली अनहोनी का संकेत

POPULAR POST

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India