Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Kusuma Nain Death: चंबल की ‘दस्यु सुंदरी’ कुसुमा नाइन की मौत… कुख्यात डकैत का अंत, काट रही थी उम्रकैद

Kusuma Nain Death: चंबल की ‘दस्यु सुंदरी’ कुसुमा नाइन की मौत… कुख्यात डकैत का अंत, काट रही थी उम्रकैद

सैफई अस्पताल में दम तोड़ गई चंबल की खूंखार डकैत कुसुमा नाइन, जिसने एक दौर में दहशत का साम्राज्य खड़ा किया था। 2004 में समर्पण के बाद से जेल में बंद इस कुख्यात महिला डकैत की जिंदगी का अंत टीबी की गंभीर बीमारी से जूझते हुए हुआ। 2017 में उम्रकैद की सजा पाने वाली कुसुमा पर यूपी-एमपी में 200 से ज्यादा अपराध दर्ज थे।

by Mayank Yadav
02/03/2025
Kusuma Nain

Kusuma Nain Death: चंबल के बीहड़ों में कभी आतंक का पर्याय रही कुख्यात ‘दस्यु सुंदरी’ कुसुमा नाइन का रविवार को निधन हो गया। वह पिछले दो महीने से टीबी रोग से पीड़ित थी और इटावा जिला जेल में सजा काट रही थी। हालत बिगड़ने पर उसे पहले इटावा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, फिर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया था। वहां भी सुधार न होने पर उसे लखनऊ स्थित एसजीपीआई भेजा गया, जहां शनिवार दोपहर बाद उसने दम तोड़ दिया।

इटावा जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह के अनुसार, 20 साल से उम्रकैद की सजा काट रही कुसुमा को जब अस्पताल ले जाया गया था, तब उसकी हालत बेहद नाजुक थी। इलाज के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

चंबल की खूंखार दस्यु सुंदरी, जिसने दहशत का राज किया

Kusum Nain का नाम चंबल के उन कुख्यात डकैतों में गिना जाता है, जिनके नाम से बीहड़ कांपते थे। वह डकैत रामआसरे उर्फ फक्कड़ बाबा की करीबी थी और उसके गिरोह का अहम हिस्सा थी। दोनों ने मिलकर यूपी और एमपी में 200 से ज्यादा अपराध किए थे, जिनमें हत्या, लूट, फिरौती और अपहरण शामिल थे।

RELATED NEWS

No Content Available

2004 में कुसुमा और फक्कड़ बाबा गिरोह ने मध्य प्रदेश के भिंड जिले के दमोह थाना स्थित रावतपुरा चौकी पर बिना किसी मध्यस्थ के समर्पण कर दिया था। उस समय फक्कड़ बाबा पर यूपी पुलिस ने 1 लाख और एमपी पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं, कुसुमा नाइन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 हजार और मध्य प्रदेश सरकार ने 15 हजार रुपये का इनाम रखा था।

गिरोह के समर्पण के दौरान उन्होंने कई विदेशी हथियार भी पुलिस को सौंपे थे, जिनमें अमेरिका निर्मित 306 बोर की तीन सेमी-ऑटोमैटिक स्प्रिंगफील्ड राइफलें, एक ऑटोमैटिक कारबाइन और 12 बोर की एक डबल बैरल राइफल शामिल थी।

उपनिदेशक गृह की हत्या में मिली थी उम्रकैद

Kusuma Nain को 2017 में एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। यह सजा उपनिदेशक गृह हरदेव आदर्श शर्मा की हत्या के मामले में सुनाई गई थी।

इस हत्याकांड में फक्कड़ और कुसुमा नाइन ने 1995 में अफसर के बेटे पवन कुमार शर्मा से 50 लाख की फिरौती मांगी थी। फिरौती नहीं मिलने पर अफसर की हत्या कर दी गई थी और उसका शव इटावा के सहसो थाना क्षेत्र में मिला था। इस मामले में बेटे पवन कुमार शर्मा सहित कुल नौ लोगों ने गवाही दी थी, जिसके आधार पर कोर्ट ने कुसुमा और फक्कड़ बाबा को उम्रकैद की सजा और 35 हजार रुपये का जुर्माना सुनाया था।

आतंक से सलाखों तक: कुसुमा की काली कहानी

चंबल की बीहड़ों में जन्मी Kusum Nain का नाम पहली बार पुलिस रिकॉर्ड में तब आया जब उसने 1980 के दशक में डकैतों के संपर्क में आकर अपराध की दुनिया में कदम रखा। फक्कड़ बाबा के गिरोह में शामिल होकर उसने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया।

उस दौर में चंबल के बीहड़ों में कई महिला डकैत थीं, जिनमें फूलन देवी, सीमा परिहार और रज्जो गूजर जैसे नाम शामिल थे। कुसुमा भी उन्हीं में से एक थी, जो खूबसूरती के साथ-साथ अपनी क्रूरता के लिए कुख्यात थी।

समर्पण के बाद कुसुमा नाइन पर कोर्ट में कई मुकदमे चले, जिनमें हत्या, अपहरण और लूट जैसे गंभीर अपराध शामिल थे। 2017 में जब उसे उम्रकैद की सजा हुई, तब उसने जेल में खुद को साध्वी की तरह प्रस्तुत करना शुरू कर दिया था। लेकिन उसकी दस्यु सुंदरी वाली पहचान कभी धुंधली नहीं हुई।

Kusuma Nain की मौत से खत्म हुआ चंबल खौफ 

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में दम तोड़ने के बाद Kusuma Nain के शव को उसके पैतृक गांव टिकरी (सिरसा कालर, जालौन) ले जाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कभी चंबल के बीहड़ों में खौफ पैदा करने वाली यह दस्यु सुंदरी अब दुनिया से विदा हो चुकी है, लेकिन उसकी कहानी चंबल के काले इतिहास का एक अहम हिस्सा बनी रहेगी।

यहां पढ़ें: आकाश आनंद को बसपा से बड़ा झटका.. सभी पदों से निष्कासित, आनंद कुमार को मिली नई जिम्मेदारी

Related Posts

No Content Available
Next Post
Bijnor News

यूपी के इस जिले में पहुंची खूबसूरत राजकुमारी, 2500 किसानों की होगी बल्ले-बल्ले

March School Holidays 2025

March School Holidays 2025 : मार्च महीने में कितने दिन स्कूल रहेंगे बंद? होली के अलावा इन दिनों रहेगी छुट्टी...

Champions Trophy में स्पिनर्स के आगे कीवी बैटर्स ने किया सरेंडर, वरुण चक्रवर्ती के पंजे की बदौलत INDIA की New Zealand पर प्रचंड जीत

Champions Trophy में स्पिनर्स के आगे कीवी बैटर्स ने किया सरेंडर, वरुण चक्रवर्ती के पंजे की बदौलत INDIA की New Zealand पर प्रचंड जीत

POPULAR POST

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India