Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Changur Baba: कौन है छांगुर की गर्लफ्रेंड, अपनी दिलरुबा के लिए ‘जिहादी’ ने बनवाया ‘ताजमहल’

Changur Baba: कौन है छांगुर की गर्लफ्रेंड, अपनी दिलरुबा के लिए ‘जिहादी’ ने बनवाया ‘ताजमहल’

नीतू नसरीन छांगुर की बेहद करीबी थी, वो हमेशा साये की साथ उनके साथ रहा करती थी, छांगुर ने उसके नाम पर करोड़ों रुपये की यूपी और पुणे में संपत्ति खरीदी थी।

by Vinod
16/07/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद में धर्मान्तरण की फैक्ट्री चला रहा छांगुर और उसकी गर्लफ्रेंड नीतू उर्फ नसरीन को यूपी एटीएस ने कुछ दिन पहले लखनऊ स्थित एक होटल से अरेस्ट किया था। जिहादी छांगुर ने एटीएस की पूछताछ में कई राज उगले। शातिर की दिलरूबा ने भी सनसनीखेज खुलासे किए हैं। छांगुर हिन्दू युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण किया करता था। उसके गैंग के लोग इन लड़कियों को लव जिहाद के ज़रिए छांगुर के पास लाते थे, जहां उनका ब्रेन वॉश वह किया करता था। छांगुर के इस काम में नीतू उर्फ नसरीन पूरा साथ देती थी। नसरीन ही छांगुर की खजांची थी। पैसे का लेनदेन यही किया करती थी। छांगुर के साथ नसरीन 24 घंटे रहती थी। छांगुर ने नसरीन के लिए आलीशान ‘ताजमहल’ भी बनवाया था, जो लग्जरी सविधाओं से लैस था।

उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में छांगुर ने धर्मान्तरण का नेटवर्क खड़ा कर लिया था। पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी से भी छांगुर की दोस्ती थी। मुस्लिम देशों में भी धर्मान्तरण का कारोबार छांगुर चला रहा था। बदले में वहां से जेहादी को करोड़ों की रकम मिलती थी। छांगुर की दोस्ती प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद से भी थी। छांगुर ने अतीक के लिए चुनाव प्रचार भी किया। चुनाव के वक्त पैसे भी लगाए। अतीक के घर चकिया में भी वह आता और शाइस्ता परवीन उसकी खतिरदारी करती। छांगुर के साथ नीतू उर्फ नसरीन कई सालों से साये की तरह रहती थह और उसके के सारे काले कारनामों में शामिल थी। छांगुर उसे अपनी प्रेमिका और पत्नी की तरह साथ रखता था। जिसके बाद उसे लेकर भी कई तरह के कयास लग रहे हैं कि आखिर नीतू बाबा के पास आई और उसकी इतनी करीबी हो गई।

जानकारी के मुताबिक नीतू उर्फ नसरीन मूलरूप से तमिलनाडु की रहने वाली है। वो अपने पति नवीन वोहरा के साथ मुंबई में रहती थी। शादी के बाद उसे प्रेगनेंसी में दिक्कतें आ रही थीं, जिसकी वजह से वो परेशान रहती थी। इसी सिलसिले में उसकी मुलाकात छांगुर से हुई। बड़ी उम्मीद लेकर नीतू छांगुर बाबा के पास चली गई और उसने अपनी सारी दिक्कतें बताईं। नीतू ने अपने पति नवीन वोहरा को भी छांगुर बाबा से मिलवाया। जिसके बाद छांगुर ने उसे अंगूठियां दी और कुछ दवाईयां दी। जिससे उसे फायदा हुआ। इसके बाद नीतू अक्सर छांगुर से मिलने लगी। इस दौरान वो छांगुर की बातों से बहुत प्रभावित हुई और उनकी करीबियां बढ़ती गईं। जब उन दोनों का छांगुर बाबा पर पूरी तरह भरोसा बढ़ गया तो वो उन्हें अपने साथ दुबई ले गया, जहां उसने नीतू और उसके पति नवीन वोहरा का धर्मांतरण करवाया।

RELATED NEWS

उछल कूद कर ‘डी कंपनी’ तक पहुंचा बलरामपुर का छांगुर, डॉन दाउद इब्राहिम से जिहादी की दोस्ती के मिले सबूत

उछल कूद कर ‘डी कंपनी’ तक पहुंचा बलरामपुर का छांगुर, डॉन दाउद इब्राहिम से जिहादी की दोस्ती के मिले सबूत

July 29, 2025
कौन है सृष्टि, जिस पर छांगुर की लेडी टीचर की पड़ी दृष्टि, बोले जिहादी, ’तीसरी-चौथी बीवी बनो तभी तुम पर करेंगे इन्वेस्ट’

कौन है सृष्टि, जिस पर छांगुर की लेडी टीचर की पड़ी दृष्टि, बोले जिहादी, ’तीसरी-चौथी बीवी बनो तभी तुम पर करेंगे इन्वेस्ट’

July 26, 2025

धर्मांतरण के बाद नीतू नसरीन बन गई और नवीन वोहरा को छांगुर ने अपना नाम जलालुद्दीन दे दिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी छांगुर के राज़दार बन गए। नीतू का छांगुर के साथ करीबी बढ़ती गई। इसके बाद दोनों का रिश्ता ऐसा था कि उसकी पति आगे बैठकर गाड़ी चलाता था और नीतू छांगुर के साथ पीछे वाली सीट पर बैठती थी, जहां से वो दोनों धर्मांतरण के खेल रचते थे। छांगुर बाबा ने नीतू और नवीन वोहरा इन दोनों के नाम पर कई बैंक खाते भी खोले और करोड़ों की संपत्तियां खरीदी। नीतू उर्फ नसरीन छांगुर की बेगम बन गई। दोनों देश के बाहर भी गए। देश में जहां भी छांगुर जाता, उसके साथ नसरीन भी होती। जिस होटल से छांगुर को अरेस्ट किया, उस वक्त नसरीन भी उसके साथ थी। दोनों होटल में कई माह से रूके हुए थे। सूत्र बताते हैं कि छांगुर नसरीन को अपनी गर्लफ्रेंड बताया करता था। छांगुर के बैंकों की चाबी नरसीन के पास ही रहती थी।

बलरामपुर में पुलिस प्रशासन ने छांगुर की जिस कोठी को बुलडोज़र से ध्वस्त किया है वो कोठी भी नीतू के नाम पर ही थी। पुणे में 16 करोड़ की संपत्ति भी नीतू के नाम पर ली गई थी। यहीं नहीं बलरामपुर में एक 50 लाख का शोरूम बाबा ने नीतू के पति नवीन वोहरा के नाम पर है। छांगुर ने नसरीन के लिए आलीशान कोठी बनवाई थी, जो ताजमहल से कम नहीं थी। कोठी के अंदर लग्जरी व्यवस्था थी। कोठी के चारों तरह से दीवारों से घेरा गया था। कोठी के अंदर बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। छांगुर और नरसीन कोठी के अंदर से ही बाहर नजर रखते थे। कोठी की चारदिवारी पर तार लगवाए गए थे। तारों में बिजली का करंट रहता था। सूत्र बताते हैं कि कोठी के अंदर से पुलिस को शरीरिक क्षमता वाली दवाएं भी मिली हैं, जो विदेशों से मंगवाई गई थीं। छांगुर इन दवाओं का सेवन किया करता था। कोठी के अंदर से वह हिन्दू लड़कियां का धर्म परिवर्तन करवाता था।

 

Related Posts

उछल कूद कर ‘डी कंपनी’ तक पहुंचा बलरामपुर का छांगुर, डॉन दाउद इब्राहिम से जिहादी की दोस्ती के मिले सबूत

उछल कूद कर ‘डी कंपनी’ तक पहुंचा बलरामपुर का छांगुर, डॉन दाउद इब्राहिम से जिहादी की दोस्ती के मिले सबूत

July 29, 2025
कौन है सृष्टि, जिस पर छांगुर की लेडी टीचर की पड़ी दृष्टि, बोले जिहादी, ’तीसरी-चौथी बीवी बनो तभी तुम पर करेंगे इन्वेस्ट’

कौन है सृष्टि, जिस पर छांगुर की लेडी टीचर की पड़ी दृष्टि, बोले जिहादी, ’तीसरी-चौथी बीवी बनो तभी तुम पर करेंगे इन्वेस्ट’

July 26, 2025
छांगुर की अतीक अहमद से थी दोस्ती, माफिया के लिए ‘जिहादी’ ने शाइस्ता के साथ मुस्लिम टोलों में सजाई थी चौपाल

छांगुर की अतीक अहमद से थी दोस्ती, माफिया के लिए ‘जिहादी’ ने शाइस्ता के साथ मुस्लिम टोलों में सजाई थी चौपाल

July 14, 2025
Chhangur gang

लखनऊ में धर्मांतरण रैकेट का बड़ा खुलासा, छांगुर बाबा गैंग पर गंभीर आरोप, पीड़िताओं ने सुनाई आपबीती

July 14, 2025
बलरामपुर को छांगुर बनाना चाहता था इस्लामिक स्टेट, लेडी के साथ नेपाल में भी खोली धर्मान्तरण के लेन-देन की दुकान

बलरामपुर को छांगुर बनाना चाहता था इस्लामिक स्टेट, लेडी के साथ नेपाल में भी खोली धर्मान्तरण के लेन-देन की दुकान

July 11, 2025
UP: एक बार फिर सामने आया लव जिहाद का मामला, मेरठ की युवती हुई शिकार

UP: एक बार फिर सामने आया लव जिहाद का मामला, मेरठ की युवती हुई शिकार

October 1, 2023

Ghaziabad Conversion Case: बच्चों को इस्लाम कबूल करवाने के लिए शहनवाज ऐसे करता था ब्रेनवॉश

June 9, 2023

गाजियाबाद धर्मांतरण मामले में पुलिस को मिली नई लीड, सामने आई पीड़ित और आरोपी के बीच की चैट

June 8, 2023

जौनपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल पर चल रहा था धर्मपरिवर्तन कराने का धंधा, फादर समेत 16 गिरफ्तार

February 13, 2023

क्रिसमस डे पर UP के इस गांव में कराया जा रहा था 100 लोगों का धर्म परिवर्तन, मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता, फिर…

December 26, 2022
Next Post
Chetouna village caste dispute and political controversy in Uttar Pradesh

Chetouna Dispute : कैसे एक मामूली झगड़ा बना जातीय संघर्ष बीजेपी के लिए हुए क्यों मुश्किल हालात

Jammu & Kashmir News

उधमपुर में गोल्ड स्कैम का भंडाफोड़, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा आरोपी

Ghaziabad News

छांगुर केस में नया खुलासा, महिला का आरोप - बहन का किया ब्रेनवॉश, गाजियाबाद से जुड़ा है राज!

POPULAR POST

Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India