Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » बेटी को किया ‘टच’ तो अगले चौराहे पर यमराज से मुलाकात तय, देख लें CM योगी आदित्यनाथ के अल्टीमेटम का सच

बेटी को किया ‘टच’ तो अगले चौराहे पर यमराज से मुलाकात तय, देख लें CM योगी आदित्यनाथ के अल्टीमेटम का सच

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, हमने कहा है कि हर बेटी को सुरक्षा देंगे। हर व्यापारी को सुरक्षा देंगे। हर गरीब के साथ सरकार खड़ी होगी। हर दलित के साथ सरकार खड़ी होगी। उत्साह और उमंग में किसी ने व्यवधान डालने का काम किया तो उसे जेल में ठूंसने में देर नहीं करेंगे।

by Vinod
15/10/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। 2017 के पहले यूपी में सैफई परिवार ही सबकुछ था। हमारे लिए पूरा प्रदेश परिवार है। सपा सरकार दंगाइयों के सामने नाक रगड़ती थी और अपराधियों के साथ खड़ी होती थी पर हमने तय किया कि अब अगर किसी बेटी के साथ छेड़छाड़ की तो अगले चौराहे पर यमराज के दर्शन हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर यमराज से टिकट करवाना हो तो किसी बेटी से छेड़छाड़ कर दे। अगले चौराहे पर यमराज मिल जाएंगे। ये बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन सभागार में उज्जवला योजना के तहत पात्र महिलाओं को मुफ्त सिलिंडर रिफिल का उपहार देने के दौरान कही।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, हमने कहा है कि हर बेटी को सुरक्षा देंगे। हर व्यापारी को सुरक्षा देंगे। हर गरीब के साथ सरकार खड़ी होगी। हर दलित के साथ सरकार खड़ी होगी। उत्साह और उमंग में किसी ने व्यवधान डालने का काम किया तो उसे जेल में ठूंसने में देर नहीं करेंगे। इसलिए आज हर त्योहार खुशी के साथ मनाया जा रहा है। हिंसा करने वाले तौबा-तौबा कर रहे हैं। अपराधी गले पर तख्ती लटकाकर सरेंडर कर रहे हैं। सीएम योगी ने दो टूक शब्दों में कहा कि अपराध-अपराधियों का प्रदेश में स्थान नहीं है। वह सुधर जाएं। अगर बेटी के साथ छेड़छाड़ की तो अपराधी की अगले चौराहे पर यमराज से मुलाकात तय हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, हमने प्रतिबद्धता जताई है कि हर बेटी को पूर्ण सुरक्षा मिलेगी, हर व्यापारी को संरक्षण दिया जाएगा, हर गरीब और दलित के साथ सरकार मजबूती से खड़ी रहेगी। अगर कोई उत्सवों में खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसे तुरंत जेल भेज दिया जाएगा। यही वजह है कि अब सभी लोग पर्व बिना किसी भय के धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि दीपावली नजदीक आ रही है, इसलिए स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। दीपक जलाएं तो स्थानीय कुम्हार द्वारा निर्मित ही चुनें। मूर्तियां भी देशी कारीगरों की बनवाई हुई इस्तेमाल करें। इस पर्व पर किसी जरूरतमंद की सहायता अवश्य करें।

RELATED NEWS

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

गौरतलब है कि उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई 2016 में हुई, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों की रसोइयों को धुएं से मुक्ति दिलाई और महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यूपी में अब तक 1.86 करोड़ परिवारों को यह कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। राज्य सरकार ने लाभार्थियों को सालाना दो मुफ्त रीफिल देने का ऐलान किया है, जो 2025-26 वित्तीय वर्ष में दो हिस्सों में बांटा जाएगा। पहला हिस्सा अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक और दूसरा जनवरी से मार्च 2026 तक। इसके लिए 1500 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। शुरुआती चरण में आधार सत्यापित महिलाओं को यह सुविधा मिल रही है।

कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि केंद्र में मोदी जी के आने के बाद से जनसाधारण के जीवन को बेहतर बनाने के प्रयास तेज हुए हैं। इसी क्रम में सीएम योगी भी निरंतर प्रयत्नशील हैं। राज्य में कन्या सुमंगला योजना से 26 लाख 24 हजार से अधिक लोगों को फायदा पहुंचा है। सामूहिक विवाह योजना के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों की शादियां कराई गई हैं। वित्त मंत्री ने महिला सशक्तीकरण से जुड़ी अन्य स्कीमों का जिक्र किया और कहा कि योगी प्रशासन ने प्रदेश की आधी आबादी की सबसे ज्यादा परवाह की है। उन्होंने नारा दिया कि मुद्दई कभी बाल बांका नहीं कर पाएगा, मोदी-योगी का नाम भारत में सदियों तक गूंजता रहेगा।

बता दें, यूपी पुलिस ने 29 सितंबर से लेकर 14 अक्टूबर के बीच कई जनपदों में एनकाउंटर के दौरान 12 अपराधियों को मार गिराया। मारे गए अपराधियों पर लाखों का इनाम था। बीते सोमवार को मेरठ में एक बच्ची के साथ दरिंदगी के मामले में 25 हजार के इनामी बदमाश शहजाद उर्फ निक्की को ढेर किया है। फिरोजाबाद में शैतान मारा गया। अगर बीते साढ़े आठ वर्षों की बात करें तो यूपी में पुलिस और अपराधियों के बीच कुल 15,726 मुठभेड़ हुईं, जिसमें 256 अपराधियों को ढेर करने के साथ 31,960 को गिरफ्तार किया गया। वहीं 10,324 अपराधी घायल हुए। अपराधियों से मोर्चा लेते हुए 18 पुलिसकर्मी शहीद हो गए जबकि 1,754 पुलिसकर्मी घायल हुए।

सबसे अधिक 4453 मुठभेड़ मेरठ जोन में हुईं हैं। इस कार्रवाई में 8,312 अपराधी दबोचे गये जबकि 3,131 अपराधी घायल हुए। वहीं, 85 कुख्यात अपराधियों को मौके पर ही मार गिराया गया। इस दौरान 461 पुलिसकर्मी घायल हुए जबकि अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये। इसी तरह, वाराणसी जोन में 1,108 मुठभेड़ हुईं, जिनमें 2,128 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 27 अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर किया गया। इस दौरान 688 अपराधी और 99 पुलिसकर्मी घायल हुए। आगरा जोन में 2,374 एनकाउंटर की कार्रवाई की गईं, जिनमें 5,631 अपराधियों को दबोचा गया। इस दौरान 816 अपराधी घायल हुए जबकि 22 अपराधी मार गिराए गए। मुठभेड़ के दौरान 59 पुलिसकर्मी घायल हुए।

कमिश्नरेट में हुए एनकाउंटर्स पर नजर डालें तो लखनऊ में 138 मुठभेड़ में 12, गौतमबुद्धनगर में 1,117 मुठभेड़ में 9, वाराणसी में 131 मुठभेड़ में 7, कानपुर में 234 मुठभेड़ में 4, आगरा में 458 मुठभेड़ में 7, गाजियाबाद में 736 मुठभेड़ में 13 और प्रयागराज में 141 मुठभेड़ में 6 अपराधियों को ढेर किया जा चुका है। फिलहाल यूपी पुलिस का ऑपरेशन शक्ति जारी है। कानपुर पुलिस भी अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाए हुए है। सीपी ने बीतेदिनों थानेदारों के अलावा अधिकारियों के साथ बैठक की। इनामी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजे जानें का आदेश दिया। थानेदार और एसीपी से कहा है कि वह लोगों को खुश रखें, तभी थानेदारी बचेगी।

Related Posts

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

September 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

September 22, 2026
Women Safety: क्या महिला चालक के साथ महिलाओं मिलेगी सुरक्षित यात्रा? जाने क्या “सारथी दीदी” की सुविधा

Women Safety: क्या महिला चालक के साथ महिलाओं मिलेगी सुरक्षित यात्रा? जाने क्या “सारथी दीदी” की सुविधा

September 20, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

September 19, 2026
Women Safety: महिलाओं के लिए शुरू होगी सारथी दीदी, महिला चालक के साथ मिलेगी सुरक्षित यात्रा

Women Safety: महिलाओं के लिए शुरू होगी सारथी दीदी, महिला चालक के साथ मिलेगी सुरक्षित यात्रा

September 19, 2026
UP Job Maha Abhiyan 2026

Rain Alert: जलभराव रोकने के लिए योगी सरकार ने निकायों को दिए सख्त निर्देश, नालों से पंपिंग स्टेशनों तक होगी निगरानी

September 16, 2026
Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

September 15, 2026
UP Health Department: रिटायर्ड डॉक्टरों की फिर होगी नियुक्ति, 70 साल तक मिल सकता है मौका

UP Health Department: रिटायर्ड डॉक्टरों की फिर होगी नियुक्ति, 70 साल तक मिल सकता है मौका

September 9, 2026
Next Post
JDU की पहली लिस्ट में मुस्लिम चेहरे को नहीं मिली एंट्री, ‘छोटे सरकार’ समेत इन बाहुबलियों को नीतीश कुमार ने थमाया टिकट

JDU की पहली लिस्ट में मुस्लिम चेहरे को नहीं मिली एंट्री, ‘छोटे सरकार’ समेत इन बाहुबलियों को नीतीश कुमार ने थमाया टिकट

Bihar में सियासी भूचाल: चिराग के 'दावों' पर नीतीश का 'हमला', परिवारवाद पर बवाल! कुशवाहा की 'लॉटरी'!

Aishwarya Rai Bachchan

करवा चौथ के बाद अंबानी के घर पहुंचीं ऐश्वर्या राय, दुल्हन जैसी लगीं अभिषेक बच्चन संग तस्वीरें हुईं वायरल

POPULAR POST

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India