Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Maharajganj News : 2047 तक आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य, महराजगंज में सीएम योगी का बड़ा ऐलान

Maharajganj News : 2047 तक आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य, महराजगंज में सीएम योगी का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के महराजगंज में कहा कि 2047 तक आत्मनिर्भर तथा विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। 

by Kirtika Tyagi
26/10/2024

Maharajganj : यूपी के महराजगंज से एक खबर सामने आ रही है जहां CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विकास और विरासत से जोड़ने का आह्वान करते हुए वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर तथा विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है।

सीएम योगी शुक्रवार को महराजगंज के चौक बाजार में 940 करोड़ रुपये की 505 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास तथा नगर पंचायत चौक बाजार के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन करने के बाद यहां आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग, एमएसएमई, कृषि विभाग, उद्यान विभाग की लाभार्थीपरक योजनाओं समेत मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, दिव्यंगविजन सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मत्स्य संपदा योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, चाबी, प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत युवाओं को टैबलेट वितरित किए। इस अवसर पर सीएम योगी ने राजस्व विभाग, युवा कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, होमगार्ड तथा समाज कल्याण विभाग में नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने इन सभी लोगों को दीपावली का उपहार भी प्रदान किया। लोकार्पण और शिलान्यास की परियोजनाओं में सड़क, शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा स्वास्थ्य, निराश्रित गोवंश, स्ट्रीट वेंडर के लिए वेंडिंग जोन, पेयजल, पर्यटन विकास, पुलिस, अग्निशमन आदि से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर CM ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है। कहीं पर बड़े-बड़े हाईवे बन रहे हैं, एयरपोर्ट बन रहे हैं, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, स्कूल कॉलेज बन रहे हैं। तो इसके साथ ही उद्योग और रोजगार को लेकर भी अनेक कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं। सरकार के इस काम में साथ देने के लिए स्थानीय निकायों, ग्राम पंचायत और नागरिकों को भी अपनी भूमिका पर विचार करना होगा। मुख्यमंत्री ने ग्राम सचिवालय की तर्ज पर नगर पंचायत के सचिवालय का स्वरूप तय करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार ग्राम सचिवालय नागरिकों की सुविधा के साथ रोजगार सृजन के केंद्र बने हैं वैसे ही नगर पंचायत के सचिवालय को भी विकसित किया जा सकता है।

RELATED NEWS

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

September 5, 2026

मिलेगा रोजगार 

सीएम योगी ने कहा कि आज ग्राम पंचायतें पांच प्रकार से रोजगार देने के केंद्र भी बन रही हैं। पहला ग्राम सचिवालय से आय, जन्म, मृत्यु, निवास जैसे अनेक प्रमाण पत्र बनाए जाने से वहां सहायक के रूप में कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती की गई है। इससे लोगों को प्रमाण पत्रों के लिए तहसील या मुख्यालयों पर नहीं जाना पड़ रहा है और साथ ही एक युवा को नौकरी भी मिल गई है। ग्राम पंचायत में दूसरी जॉब सार्वजनिक शौचालय के निर्माण से मिल रही है। इसके संचालन के लिए ग्राम पंचायत द्वारा एक महिला को नौकरी दी जाती है जिसका वेतन यूजर चार्ज से दिया जाता है। गांव में तीसरी नौकरी बीसी सखी के रूप में मिल रही है। बीसी सखी ग्रामीणों को बैंकिंग लेनदेन की सुविधा उपलब्ध कराती है और इसके लिए उसे मानदेय तथा इंसेंटिव मिलता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 42 हजार बीसी सखी कार्यरत हैं। ग्राम पंचायत में चौथा जॉब कन्वेंशन सेंटर से मिलेगा। गांव में कन्वेंशन सेंटर होने से लोगों को शादी विवाह आदि के आयोजनों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके रखरखाव के लिए जॉब मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में पांचवा जॉब कोटे की दुकान पर मिलेगा। कोटे की दुकान पर अब राशन के साथ ही सामान्य उपभोक्ता के लिए उपयोगी सामानों की भी बिक्री की जा सकेगी। इसके लिए सरकार गोदाम बनवाएगी, जहां गांव के ही एक व्यक्ति को जॉब मिल जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों से सरकार की योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का काम तो होगा ही, आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना में पंचायतों की आत्मनिर्भरता का विजन भी सरकार हो पाएगा।

सरकार देगी भरपूर मदद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में बहुत कम पैसा आता है वह यदि आय के अतिरिक्त स्रोत सृजित करेंगी तो सरकार भी उनकी भरपूर मदद करेगी। ऐसी पंचायतों में पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यही व्यवस्था नगर पंचायतों पर भी लागू होगी। उन्होंने कहा कि सरकार हाथ बढ़ा रही है, ऐसे में कोई कारण नहीं कि ग्राम पंचायतें और नगर पंचायतें आत्मनिर्भर न हो सकें। इसके लिए मेहनत और प्रयास करना होगा। ग्राम पंचायत और नगर पंचायत जन सुविधाओं का विकास करके आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ सकती हैं।

आत्मनिर्भरता के लिए CM ने दी कई टिप्स 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर पंचायत की आत्मनिर्भरता के लिए भी कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत शॉपिंग कंपलेक्स बनवाकर तथा अपने स्वामित्व वाले तालाबों में मत्स्य पालन करके अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इसी तरह नगर पंचायत पटरी कारोबारियों को एक स्थान पर व्यवस्थित कर सकते हैं। इससे उन्हें कुछ आय भी होगी और जाम की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। उन्होंने अपील की कि नगर पंचायत का सचिवालय ऐसा बनवाएं कि लोगों को मुख्यालय न भटकना पड़े।

लखनऊ के हजरतगंज जैसा बन गया है महराजगंज का चौक बाजार

सीएम योगी ने नगर पंचायत बनने के बाद चौक बाजार में आए बदलाव और विकास कार्यों का तुलनात्मक उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि पहले महाराजगंज से चौक बाजार तक की सड़क काफी खराब थी। यहां आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। आज इतनी बेहतरीन सड़क बन गई है कि महाराजगंज का चौक बाजार लखनऊ का हजरतगंज बन गया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 में चौक बाजार नगर पंचायत बना था। चार वर्ष में ही इसकी उपलब्धियां ऐसी हैं कि कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। चौक बाजार में 3704 लोगों को आवास योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। यहां चार आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण हो रहा है। रेहड़ी-पटरी व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चौक बाजार नगर पंचायत में 556 पटरी व्यापारियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन दिलाकर उनके काम को आगे बढ़ाया गया है। अब नगर पंचायत का खुद का भव्य भवन भी बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने लोकार्पण और शिलान्यास की परियोजनाओं चौक बाजार की अधिक हिस्सेदारी के लिए कहा कि यह चौक बाजार के लोगों के लिए सोने पे सुहागा जैसा है। पूरे जनपद वासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली से पहले विकास कार्यों का यह उपहार त्योहार की खुशी को कई गुना बढ़ागा। बेसिक शिक्षा विभाग के दो विद्यालयों के कायाकल्प के लिए एयर इंडिया द्वारा सीएसआर फंड से सहयोग दिए जाने पर सीएम योगी ने एयर इंडिया परिवार के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

बॉक्स

बेहतरीन कनेक्टिविटी और सुदृढ़ कानून व्यवस्था से आ रहा निवेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बेहतरीन कनेक्टिविटी और शानदार कानून व्यवस्था से बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है। उन्होंने कहा कि कभी महाराजगंज के लोगों को लखनऊ तक जाने में 10 घंटे से अधिक का समय लगता था। जबकि आज शानदार सड़क कनेक्टिविटी के चलते महाराजगंज से लखनऊ की दूरी 5 घंटे में पूरी हो जाती है।

यूपी में आए बदलाव का सारा श्रेय CM योगी को : पंकज चौधरी

लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में आए बदलाव तथा 2017 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आए बदलाव को सभी लोग जानते हैं। आज उत्तर प्रदेश और महराजगंज जिले की स्थिति सुदृढ़ करने का सारा श्रेय सीएम योगी को ही है। उन्होंने कहा कि योगी जी ने पूरे देश में उत्तर प्रदेश की सशक्त पहचान कायम की है। उन्होंने गुंडों-माफिया पर सख्ती करके, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था देकर यूपी को देश और दुनिया के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना दिया है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए मोदी-योगी सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश का खेल बजट दोगुना कर दिया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक जयमंगल कन्नौजिया, प्रेम सागर पटेल, ज्ञानेंद्र सिंह, ऋषि त्रिपाठी, नगर पंचायत चौक बाजार की चेयरमैन संगीता देवी, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

महंत दिग्विजयनाथ बहुउद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम का CM योगी ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए लगातार दर्शाई जा रही प्रतिबद्धता को साकार करते हुए शुक्रवार को चौक बाजार में महंत दिग्विजयनाथ बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण किया। यह स्टेडियम श्री दिग्विजयनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बना है। स्टेडियम के लोकार्पण अवसर मुख्यमंत्री ने स्टेडियम का अवलोकन करते हुए वहां उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। स्टेडियम का लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी ने कहा कि खेल की अवस्थाना सुविधाओं के बढ़ने से यहां के खिलाड़ी भी ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने के अपने सामर्थ्य को दिखा सकेंगे।
प्रदेश सरकार के खेल विकास मिशन के अंतर्गत इस स्टेडियम का निर्माण खेल विभाग की तरफ से कराया गया है। इस स्टेडियम के निर्माण पर 9 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत आई है। यह जिले में ग्रामीण अंचल के लिए पहले अत्यधिक स्टेडियम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दादागुरु और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर रहे ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज के नाम पर बने इस बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम में बुनियादी सुविधाओं के साथ बैडमिंटन, कबड्डी, क्रिकेट, बास्केटबॉल, फुटबॉल के प्रशिक्षण की सुविधा, रनिंग ट्रैक, जिम और मल्टीपरपज फिटनेस केयर हाल भी है। अत्यधिक इनडोर स्टेडियम की सुविधा मिल जाने से अब यहां की खेल प्रतिभाओं को और आगे बढ़ने का शानदार प्लेटफॉर्म मिल जाएगा। इसके अलावा यहां आने वाले समय में प्रदेश और देश स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव हो सकेगा।

महराजगंज। महाराजगंज दौरे पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाथपंथ के अग्रणी और सिद्ध संत योगिराज बाबा गंभीरनाथ की दिव्य और भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर नाथपंथ के इस महान संत के श्रीचरणों में अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। योगिराज बाबा गंभीरनाथ गोरक्षपीठ की संत परंपरा के प्रमुख संतों में एक रहे हैं। वह गोरक्षपीठ के वर्तमान पीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के गुरु थे। योगिराज बाबा गंभीरनाथ की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्मरण करते हुए कहा कि बाबा गंभीरनाथ जी सिद्ध योगी थे। आज से 107 वर्ष पूर्व उन्होंने अपना भौतिक देह त्याग दिया था। जब वह भौतिक देह से इस धराधाम पर थे तो गोरखनाथ मंदिर से चौक बाजार उनका आना-जाना लगा रहता था। वह कई दिन चौक बाजार में रहते थे और यहां के लोगों को आशीर्वाद देते थे। आज उनकी प्रतिमा के अनावरण के माध्यम से चौक बाजार के लोग उनका स्मरण कर उनके प्रति कृतज्ञता तथा श्रद्धा ज्ञापित कर रहे हैं।

 

Related Posts

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

September 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

September 2, 2026
UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

September 1, 2026
UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

August 30, 2026
Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

August 29, 2026
Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

August 26, 2026
Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

August 23, 2026
UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

August 23, 2026
Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

August 11, 2026
Next Post
Arvind Kejriwal पर हमले की कोशिश, BJP के गुंडों ने किया हमला.. AAP ने लगाया बड़ा आरोप

Arvind Kejriwal पर हमले की कोशिश, BJP के गुंडों ने किया हमला.. AAP ने लगाया बड़ा आरोप

New Delhi

New Delhi: गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 शूटर्स गिरफ्तार

UP Weather Update

UP Weather Update : पूर्वी प्रदेश में पड़ा दाना तूफान का प्रभाव, इन-इन जगह होगी बारिश, IMD ने दी जानकारी

POPULAR POST

Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India