Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » सीएम योगी ने फिलिस्तीन के बैग की सुनाई गाथा, फिर इजरायल पर बड़ा बयान देकर कर दिया ‘खेला’

सीएम योगी ने फिलिस्तीन के बैग की सुनाई गाथा, फिर इजरायल पर बड़ा बयान देकर कर दिया ‘खेला’

बजट पर चर्चा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिलीस्तीन-इजरायल का किया जिक्र, अपनी सरकार की गिनवाई उपलब्धियां, विपक्ष को दी नसीहत।

by Vinod
17/12/2024

RELATED NEWS

RLD Uttar Pradesh Organization

RLD UP chief: जयंत चौधरी ने क्यों बदली रणनीति, RLD में बड़ा बदलाव, किसको मिली यूपी की कमान

August 8, 2026
Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

August 3, 2026

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बजट पर चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। प्रदेश को नंबर एक राज्य बनाए जाने के मिशन से सदन को अवगत कराया। युवाओं को रोजगार, किसानों को पानी और आमदनी के साथ ही कारोबारियों को लेकर भी जानकारी दी। साथ ही प्रियंका गांधी के फिलिस्तीन वाले बैग पर चुटकी भी ली। सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस की एक नेत्री संसद भवन में फिलीस्तीन का बैग डालकर घूम रही थीं, जिसे सबने देखा। वहीं हम यूपी के युवाओं को इजरायल भेज कर उनके भविष्य के उज्जव रहे हैं।

इजरायल भेजे गए 5600 से अधिक युवा

यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने हर मुद्दे पर जवाब दिया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि कल कांग्रेस की एक नेत्री फिलिस्तीन का बैग लेकर घूम रही थी और हम यूपी के नौजवानों को इज़राइल भेज रहे हैं। यूपी के अबतक लगभग 5600 से अधिक युवा इजराइल गए है। निर्माण कार्य के लिए जहां उन्हें रहने खाने की फ़्री व्यवस्था और डेढ़ लाख महीने की तनख्वाह मिल रही है। सीएम ने कहा कि इजराइल के राजदूत आये थे। उन्होंने बोला कि यूपी के नौजवानों की स्किल बहुत अच्छी है। हम और लोगों को इजराइल ले जाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि इजरायल से युवा अपने घरों पर पैसा भेज रहे हैं, जो भारत के निर्माण में अहम रोल अदा कर रहा है।

ताकि युवाओं को नौकरी मिल सके

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, विपक्ष का मतलब सिर्फ बुराई करना नहीं। अच्छे को अच्छा भी कहिए। अच्छा कहेंगे, अच्छा करेंगे तो आगे अच्छा मिलेगा। प्रदेश में किसी भी नौजवान के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं है। कहा कि युवा पढ़ाई करे के बाद खुद को असहाय न महसूस करे। खुद को आत्मनिर्भर समझे। सरकार इसके लिए बराबर कदम उठा रही है। आज वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के माध्यम से रोजगार सृजन किया जा रहा है। आज 120 चीनी मिलें प्रदेश में चल रही हैं। इनमें से 100 मिलें 8-10 दिन में भुगतान कर रही हैं। सबसे ज्यादा चीनी मिले यूपी में हैं। सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करने वाला प्रदेश यूपी है। आज हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश में अधिक से अधिक इन्वेस्ट आए। ताकि युवाओं को नौकरी मिल सके।

फर्जी डिग्री वाला बनाया गया अध्यक्ष

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, एक समय वो था जब फर्जी डिग्री वाला उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन का अध्यक्ष बन गया था। आज भर्ती प्रक्रिया में कोई खामी नहीं। आज पारदर्शिता पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता। सीएम योगी ने कहा, 69 हजार शिक्षक भर्ती पर कहा कि सामान्य के लिए 34 हजार पदों में भर्ती होना था। सिर्फ 20 हजार पदों पर भर्ती हुई। आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाकर राजनीति की जा रही है। पहले की सरकारों में भर्जी डिग्री के आधार पर भर्ती कर दी जाती थी। आज यह नहीं हो रहा है। सीएम योगी ने कहा, पुलिस विभाग में 1.70 लाख पदों पर भर्ती की जा चुकी है। प्रदेश के सभी जिलों के युवा उसमें चयनित हुए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य, सिंचाई सहित विभिन्न विभागों में भर्ती की गई है। सभी भर्तियां बिना किसी भेदभाव के की गई हैं।

17865.72 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश

बता दें, विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 17865.72 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। मूल बजट 2.42 फीसदी, 790.49 करोड़ के नए प्रस्ताव लाए गए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी सदन में मौजूद रहे। पंचायती राज मंत्री ओम फ्रकाश राजभर ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कितने पंचायत सहायकों की भर्ती की गई है। उनको कितना मानदेय दिया जा रहा है। आगे उनको लेकर क्या योजनाएं हैं?। सीएम योगी के अलावा सरकार के दूसरे मंत्रियों ने भी विपक्ष के प्रश्नों का जवाब दिया। विधानसभा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला।

प्रियंका गांधी पर सवाल खड़े किए

बता दें कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को संसद में फिलिस्तीन लिखा एक बैग लेकर पहुंचीं थीं. उनके इस बैग को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। एक और बीतेपी नेताओं ने प्रियंका गांधी पर सवाल खड़े किए हैं, तो दूसरी और कांग्रेस समेत कई विपक्षी नेताओं ने उनका बचाव किया है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, गांधी परिवार के तीनों सदस्यों की मानसिकता विदेशी सोच, विदेशी मुखौटे को दर्शाती है। केंद्रीय राज्य मंत्री बनवारी लाल वर्मा ने कहा, प्रियंका गांधी फिलिस्तीन का बैग लेकर आई हैं, उन्हें भारत का बैग लेकर आना चाहिए। वहीं मंगलवार को प्रियंका गांधी सदन में बांग्लादेश का बैग लेकर आई, जिस पर भी सियासत तेज हो गई है। प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश को लेकर सरकार को घेरा है।

Related Posts

RLD Uttar Pradesh Organization

RLD UP chief: जयंत चौधरी ने क्यों बदली रणनीति, RLD में बड़ा बदलाव, किसको मिली यूपी की कमान

August 8, 2026
Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

August 3, 2026
UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly: मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम योगी बोले- 9 साल में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

August 3, 2026
Rahul Gandhi Meets Mohammad Irfan

Viral Person: जंतर-मंतर से मिली पहचान, झुग्गी में राहुल गांधी मिले मोहम्मद इरफान से , प्रियंका की शादी वाली बात चर्चा में

July 29, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

July 11, 2026
CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

June 29, 2026
Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

June 4, 2026
Priyanka Gandhi

यूपी में Priyanka Gandhi का ‘बर्थडे ब्लास्ट’: 2027 की कुर्सी के लिए कांग्रेस ने खाया ‘परिवर्तन’ का कसम!

January 12, 2026
UP Assembly

विधायक मांग रही थीं वोल्टेज, मंत्री बोले- ‘जय श्रीराम’ सुनिए, नारों की गूँज से रोशन हो रहा है यूपी!

December 24, 2025
Next Post
Lucknow Markets: अगर आप को भी करनी है नवाबी स्टाइल की शॉपिंग तो,आइए लखनऊ की इन मार्केट्स में

Lucknow Markets: अगर आप को भी करनी है नवाबी स्टाइल की शॉपिंग तो,आइए लखनऊ की इन मार्केट्स में

Siddharthnagar

जमीन किसी और की, बैनामा किसी और को, पैसा किसी और ने लिया, भू माफिया की करतूत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Pampapur historical and religious site

Jharkhand :रामायण काल का साक्षी पंपापुर, जानिए क्या है सुग्रीव की गुफा और शबरी के आश्रम का इतिहास

POPULAR POST

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India