Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » हाल-ए-उपचुनावः-करहल में ‘तेज’ बचा पाएंगे किला, या बीजेपी को मिलेगा ‘विकास’ का सिला

हाल-ए-उपचुनावः-करहल में ‘तेज’ बचा पाएंगे किला, या बीजेपी को मिलेगा ‘विकास’ का सिला

यूपी विधानसभा उपचुनावों में हॉट सीट करहल पर सभी की नजरें टिकी हुई है, तो आज हम अपनी ख़ास प्रस्तुति ‘हाल-ए-उपचुनाव’ में तफ्सील से बात करेंगे मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट की।

by Akhand Pratap Singh
21/10/2024
byelection

मोहसिन खान (नोएडा डेस्क)- यूपी विधानसभा उपचुनावों में हॉट सीट करहल पर सभी की नजरें टिकी हुई है, तो आज हम अपनी ख़ास प्रस्तुति ‘हाल-ए-उपचुनाव’ में तफ्सील से बात करेंगे मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट की। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि रही करहल पर पिछले दो दशकों से सपा का कब्ज़ा रहा है, कहा जाता है कि दो दशकों के भीतर सपा प्रत्याशी को यहां पर किसी दूसरें दल से लड़ाई तो बहुत दूर की बात है कभी मजबूत चुनौती तक भी नहीं मिली।

और करहल में जब खिला था ‘कमल’

80 के दशक में उत्तर प्रदेश byelection की राजनीति में फलक पर चमक रहे मुलायम सिंह यादव के नजदीकि दोस्त दर्शन सिंह यादव के साथ सियासी बिसात पर दूरियां भी पनपनी शुरू हो गई थी, राजनीतिक महत्तवाकांक्षा के चलते 1989 में जिला परिषद के चुनाव में दर्शन सिंह यादव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया और फिर जसवंतनगर से मुलायम के खिलाफ़ चुनाव लड़ते हुए नजदीकि मुकाबलें में हार गए। इसी बीच उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और 1998 में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनाए गए। साल 2000 में करहल से विधायक बाबू सिंह यादव के निधन की वजह से सीट पर उपचुनाव हुआ और सपा ने उनके बेटे अनिल कुमार को मैदान में उतार दिया, जबकि बीजेपी ने दर्शन सिंह के भाई सोबरन को टिकट दिया, वो अलग बात है कि बीजेपी ये उपचुनाव हार गई, लेकिन 2002 के उपचुनाव में करहल में बड़ा उलटफेर हो गया और बीजेपी के सोबरन सिंह यादव ने कमल खिला दिया। सोबरन सिंह यादव के सपा में जाने के बाद से यानि दो दशक से अब तक सपा का ही इस सीट पर कब्जा रहा है।

बेटा और शिष्य था आमने-सामने, चार दशकों में बदला करहल का दिल

एक वक्त था कि जब एसपी सिंह बघेल मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी हुआ करते थे और ऐसा कहा जाता है कि बघेल ने मुलायम सिंह यादव से सियासत के दांव पेंच सीखे थे। 2022 के चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव के सामने भाजपा ने एसपी सिंह बघेल को चुनावी मैदान में उतारा था, चुनावी नतीजों में करहल की जनता ने बेटे और शिष्य की सियासी लड़ाई में बेटे को प्यार दिया। वहीं परिसीमन के बाद 1956 में अस्तित्व में आई करहल सीट पर चार दशकों में अलग अलग राजनीतिक दलों के साथ दिल बदलता रहा, शुरूआत के दौर में कांग्रेस को जीत नसीब हुई, डेढ दशक तक बाबू सिंह यादव का भी सिक्का चला और 1993 में सपा का गठन होने के बाद करहल में समाजवादी पार्टी का दबदबा बना हुआ है।

RELATED NEWS

गठबंधन

By Election Result: 2024 से पहले विपक्षी महागठबंधन INDIA की बड़ी जीत, 7 में से 4 सीटों पर कब्जा

September 8, 2023

Uttar Pradesh: मैनपुरी में फूल को वोट देने पर सपा समर्थक ने महिला को मारी गोली, आरोपियों पर केस दर्ज

December 13, 2022

यह भी पढ़े: UP Byelection 2024: क्या यूपी में कांग्रेस नहीं लड़ेगी उपचुनाव? सपा के साथ नहीं बन रहा तालमेल

करहल की जनता ‘दिल’ में आती है ‘दिमाग’ में नहीं

करहल byelection की जनता के साथ सैफई परिवार का व्यक्तिगत रिश्ता होने की वजह से कह सकते है कि यहां की आवाम दिल में तो आती है लेकिन दिमाग में नहीं और शायद यही वजह रही है कि करहल का सामाजिक समीकरण और केमिस्ट्री पिछले दो दशकों से भाजपा के लिए महौल नहीं बना सका और यही उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती भी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां के कुल मतदाताओं में करीब 40 फीसदी यादव और तकरीबन 5 फीसदी मुस्लिम वोटर है यानि की लगभग 45 प्रतिशत वोट बैंक सपा के साथ रहता है और उसको अलग करना बेहद मुश्किल है। इसके अलावा करहल में अगर बात करें तो बघेल, शाक्य और लोधी में 80 हज़ार से ज्यादा है, वहीं ब्राह्रमण-क्षत्रिय वोटर्स की संख्या 50 हज़ार के आसपास है और एससी मतदाता भी 50 हज़ार के करीब ही है। 2022 के चुनाव में एसपी सिंह बघेल को यहां से 80 हज़ार वोट मिले थे, यानि की बीजेपी प्रत्याशी सपा के वोट बैंक में सेंध नहीं लगा पाए थे।

सपा से मैदान में ‘तेज’ तो बीजेपी से नाम का ‘वेट’

समाजवादी पार्टी byelection की ओर से तेज प्रताप यादव को करहल सीट से प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा से उम्मीदवार के नाम की घोषणा होने का इंतज़ार है। हांलाकि बीजेपी की ओर से करहल सीट पर सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव की सगी बहन संध्या यादव के पति अनुजेश यादव का नाम तेजी के साथ आगे चल रहा है, उसकी वजह ये है कि सैफई परिवार की इस परंपरागत सीट पर यादव उम्मीदवार को उतारकर वोट बैंक में सेंधमारी की जा सके, इसके अलावा एसपी सिंह बघेल की बेटी सलोनी बघेल और डा. संघमित्रा मौर्या के नाम पर भी मंथन चल रहा है,जबकि उपचुनाव में ताल ठोक रही बसपा किसी शाक्य प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतार सकती है।

Related Posts

गठबंधन

By Election Result: 2024 से पहले विपक्षी महागठबंधन INDIA की बड़ी जीत, 7 में से 4 सीटों पर कब्जा

September 8, 2023

Uttar Pradesh: मैनपुरी में फूल को वोट देने पर सपा समर्थक ने महिला को मारी गोली, आरोपियों पर केस दर्ज

December 13, 2022

सपा सुप्रीमों ने करहल से भरा नामांकन, बोले-“बीजेपी जिसे भी उतारेगी उसकी हार होगी”

January 31, 2022
Next Post
Ayodhya News

Ayodhya News : क्षीरसागर की वायरिंग का खौफनाक नतीजा..अयोध्या बिजली विभाग की लापरवाही बनी जानलेवा....

Ghaziabad

फलों का भाव पड़ा महंगा, पडोसी कीमत को लेकर हुआ आगबबुला... हत्या करके हुआ फरार

UP Crime

UP Crime : गाज़ीपुर में मादक पदार्थ के तस्कर की गिरफ्तारी,1 किलो हेरोइन बरामद

POPULAR POST

Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India