Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Delhi Red Fort से चोरी हुए 1 करोड़ रुपये के कलश का हापुड़ में खुलासा, 1 आरोपी गिरफ्तार, बाकी चोरों की तलाश जारी

Delhi Red Fort से चोरी हुए 1 करोड़ रुपये के कलश का हापुड़ में खुलासा, 1 आरोपी गिरफ्तार, बाकी चोरों की तलाश जारी

दिल्ली के लाल किले से जैन समाज के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान चोरी हुए 1 करोड़ रुपये के सोने और रत्नों से जड़े कलश का हापुड़ में पता चला। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया, बाकी की तलाश जारी।

by Mayank Yadav
08/09/2025
Delhi Red Fort

Delhi Red Fort Jain Kalash theft: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से जैन समाज के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान चोरी हुए 1 करोड़ रुपये के कीमती सोने और रत्नों से जड़े कलश का हापुड़ में पता चला है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें जारी हैं। यह चोरी 15 अगस्त को हुई थी, जब जैन समाज का धार्मिक कार्यक्रम लाल किला परिसर के 15 अगस्त पार्क में चल रहा था। सीसीटीवी फुटेज में धोती पहने एक शख्स को कलश चुराते हुए देखा गया। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुल तीन कलश चोरी हुए थे, जिनमें से अभी केवल एक ही बरामद हुआ है। यह कलश जैन समाज के दैनिक पूजन का अहम हिस्सा था और इसमें 760 ग्राम सोना व 150 ग्राम बहुमूल्य रत्न जैसे हीरा, पन्ना और माणिक्य जड़े थे।

A gold and gemstone-studded kalash worth nearly Rs 1 crore was stolen during a Jain religious ceremony on September 2, in an event also attended by Lok Sabha Speaker #OmBirla as guest of honour.

The sacred vessel, made of 760g gold and embedded with 150g of diamonds, rubies and… pic.twitter.com/17eUC8YQnl

— Harsh Trivedi (@harshtrivediii) September 6, 2025

हापुड़ पुलिस और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मिलकर इस चोरी के आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने और उनके साथियों ने Delhi Red Fort से तीन कलश चोरी किए थे। पुलिस का कहना है कि बाकी दो कलशों की तलाश तेज़ कर दी गई है और जल्द ही उन्हें बरामद करने की उम्मीद है। इस मामले में पुलिस कई इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

RELATED NEWS

No Content Available

ठाकुरों में उनसे बड़ा कोई नहीं! शिवपाल ने राजा भैया को मंत्री बनाने की जताई चाहत, SP के साथ जुड़ने की अटकलें

Delhi Red Fort सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा था कि कैसे आरोपी ने पूजा स्थल पर पहुंचे और मौके का फायदा उठाकर कलश को झोले में डालकर फरार हो गया। यह चोरी न केवल जैन समुदाय के लिए आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण थी, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी बेहद संवेदनशील थी। जैन समाज के लोग इसे अपने धार्मिक कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण वस्तु मानते हैं।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने हापुड़ में आरोपी की पहचान CCTV और तकनीकी जांच के आधार पर की। अब तक एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य साथी अभी भी फरार हैं। जांच में यह भी पता चला है कि चोरों ने चोरी की योजना पहले से बनाई थी और कलशों को सुरक्षित रखने के लिए छिपाने की जगह भी तैयार की थी।

दिल्ली पुलिस और हापुड़ पुलिस की टीमें मिलकर बाकी दो कलशों की तलाश कर रही हैं। जैन समाज के लोग भी इस मामले में पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही सभी कलश बरामद हो जाएँ। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक नहीं दोबारा होगी, और भविष्य में ऐसे घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा और कड़ी की जाएगी।

 

Related Posts

No Content Available
Next Post
up pet exam analysis

UP PET 2025 : परीक्षा हुई संपन्न कहां और कैसे जानें उत्तर कुंजी से अपने प्रदर्शन का हाल

up monsoon alert heavy rain news

Weather update: उमस और गर्मी से बेहाल हुए लोग बारिश कम होने से हो गए हलकान, फिर कब से सक्रिय होगा मानसून

bjp up election strategy

BJP Parliamentary Workshop 2025: हर वोट को सुरक्षित रखने पर ज़ोर, बड़ा सवाल मोदी क्यों बैठे आखिरी पंक्ति में, सादगी या कोई गहरा राज़

POPULAR POST

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India