Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » स्मार्ट मीटर पर डिंपल का बड़ा धमाका: जबरन मीटर बदले तो होगा आंदोलन!

स्मार्ट मीटर पर डिंपल का बड़ा धमाका: जबरन मीटर बदले तो होगा आंदोलन!

सांसद डिंपल यादव ने स्मार्ट मीटरों की जबरन फिटिंग और बढ़ते बिलों पर कड़ा एतराज जताया है। बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि पारदर्शिता नहीं हुई तो मैनपुरी में जनांदोलन की चिंगारी भड़क सकती है।

by Mayank Yadav
05/08/2025
Dimple Yadav

Dimple Yadav Smart Meter Protest: समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने विभाग के मुख्य महाप्रबंधक को दो अलग-अलग पत्र लिखकर गंभीर अनियमितताओं और उपभोक्ताओं की शिकायतों की ओर ध्यान दिलाया है। डिंपल ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना और उपभोक्ताओं की सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर बदले जा रहे हैं, जिससे अचानक बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि यह प्रक्रिया पारदर्शी नहीं हुई और उपभोक्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित नहीं की गई, तो मैनपुरी में व्यापक जनआंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय बिजली समस्याओं और अधूरी योजनाओं का भी विस्तृत ब्यौरा पेश किया।

Image

बिजली विभाग को दो पत्र, जताई गंभीर आपत्तियां

डिंपल यादव ने स्मार्ट मीटर की अनियमितताओं को लेकर बिजली विभाग को दो पत्र भेजे हैं। पहले पत्र में उन्होंने AMISP योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगाने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को न तो पूर्व में सूचना दी गई और न ही उनकी सहमति ली गई। विभाग ने जबरन मीटर बदल दिए, जिससे जनता में अविश्वास और आक्रोश का माहौल बन गया है।

RELATED NEWS

Dimple Yadav

डिंपल यादव @48: न अपनी कार, न कोई केस… फिर भी शान-ओ-शौकत में नहीं है कोई कमी, देखें नेटवर्थ

January 15, 2026
अखिलेश यादव से मिले आर्शीवाद का अपर्णा ने किया खुलासा, बहू ने बता दिया ‘जेठजी’ ने कान में क्या ‘गुनगुनाया’

अखिलेश यादव से मिले आर्शीवाद का अपर्णा ने किया खुलासा, बहू ने बता दिया ‘जेठजी’ ने कान में क्या ‘गुनगुनाया’

November 28, 2025

डिंपल के अनुसार, अब तक 2 लाख 80 हजार में से 58 हजार 687 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में न पारदर्शिता रही और न ही जवाबदेही। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि मीटर बदलने के बाद उनका बिजली बिल अचानक बहुत अधिक आ रहा है।

मैनपुरी की जमीनी समस्याएं भी उठाईं

दूसरे पत्र में Dimple Yadav ने मैनपुरी क्षेत्र की बिजली संबंधी जमीनी समस्याओं को उठाया है। उन्होंने ग्राम रठेरा, लोगपुर चौराहा-त्रिलोकपुर, नगरिया, उयदपुर (अंगौथा पंचायत) और नगला आशा (दरवाह, घिरोर) जैसे क्षेत्रों का उदाहरण देते हुए बताया कि यहां ट्रांसफॉर्मर की खराबी, जर्जर लाइन, स्पार्किंग और अधूरा विद्युतीकरण जैसी समस्याएं वर्षों से बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि इन बुनियादी बिजली समस्याओं का समाधान किए बिना स्मार्ट मीटर थोपना जनता के साथ अन्याय है। डिंपल ने इन समस्याओं को तत्काल प्राथमिकता पर ठीक करने की मांग की।

जनांदोलन की दी चेतावनी, पारदर्शिता की मांग

Dimple Yadav ने साफ कहा कि यदि बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सहमति और पारदर्शिता के बिना स्मार्ट मीटर योजना को आगे बढ़ाया, तो समाजवादी पार्टी जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने इसे जनआंदोलन का रूप देने की चेतावनी दी है।

उन्होंने मांग की कि स्मार्ट मीटर योजना की तुरंत समीक्षा की जाए और इसे उपभोक्ताओं की सहमति एवं स्पष्ट जानकारी के साथ ही लागू किया जाए। साथ ही, बिलों में बढ़ोत्तरी की जांच और पुराने बिलिंग सिस्टम की तुलना कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

Dimple Yadav का यह आक्रामक रुख दर्शाता है कि स्मार्ट मीटर योजना केवल तकनीकी सुधार नहीं बल्कि एक राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा भी बन चुकी है। आने वाले समय में इस पर बड़ी बहस और जनजागरूकता देखने को मिल सकती है।

CM Yogi का अलीगढ़-आगरा दौरा: 1194 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, ‘अटलपुरम’ टाउनशिप का शुभारंभ

Related Posts

Dimple Yadav

डिंपल यादव @48: न अपनी कार, न कोई केस… फिर भी शान-ओ-शौकत में नहीं है कोई कमी, देखें नेटवर्थ

January 15, 2026
अखिलेश यादव से मिले आर्शीवाद का अपर्णा ने किया खुलासा, बहू ने बता दिया ‘जेठजी’ ने कान में क्या ‘गुनगुनाया’

अखिलेश यादव से मिले आर्शीवाद का अपर्णा ने किया खुलासा, बहू ने बता दिया ‘जेठजी’ ने कान में क्या ‘गुनगुनाया’

November 28, 2025
इस नेता के ‘बदलापुर’ से साजिद रशीदी खौफजदा, जानें पिटाई के बाद कैसे गीला हुआ मौलाना का ‘पायजामा’

इस नेता के ‘बदलापुर’ से साजिद रशीदी खौफजदा, जानें पिटाई के बाद कैसे गीला हुआ मौलाना का ‘पायजामा’

July 30, 2025
डिंपल यादव के अपमान पर गरजीं सपा सांसद इकरा चौधरी, अब मौलाना साजिद रशीदी के हाथों में पड़ेगी ‘हथकड़ी’

डिंपल यादव के अपमान पर गरजीं सपा सांसद इकरा चौधरी, अब मौलाना साजिद रशीदी के हाथों में पड़ेगी ‘हथकड़ी’

July 28, 2025
Dimple Yadav

Dimple Yadav पर विवादित टिप्पणी से मचा सियासी तूफान, मौलाना साजिद रशीदी पर FIR, अखिलेश की चुप्पी पर उठे सवाल

July 28, 2025
‘तमंचा-मुसलमान’ के बाद सदन में Akhilesh Yadav ने ऐसा क्या कहा, जिस पर मुस्कराई Dimple Yadav

‘तमंचा-मुसलमान’ के बाद सदन में Akhilesh Yadav ने ऐसा क्या कहा, जिस पर मुस्कराई Dimple Yadav

December 13, 2024
आखिर डिम्पल यादव ने क्यों रूकवाया रोड शो, फिर ऐसा क्या कह दिया, जिसकी पूरे प्रदेश में हो रही चर्चा

आखिर डिम्पल यादव ने क्यों रूकवाया रोड शो, फिर ऐसा क्या कह दिया, जिसकी पूरे प्रदेश में हो रही चर्चा

November 18, 2024
Dimple Yadav

Dimple Yadav on Yogi Adityanath: डिंपल यादव का योगी पर पलटवार, बोलीं- सपा से घबराई भाजपा

November 8, 2024
UP Politics

‘बटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर डिंपल यादव का तीखा वार… सीएम योगी पर लगाया ये इल्जाम

October 23, 2024
Aditi Yadav started campaigning for father Akhilesh Yadav, sought support from the public by setting up a chaupal in Kannauj...

मां डिंपल के बाद पिता अखिलेश के प्रचार में जुटी बेटी Aditi Yadav, कन्नौज में चौपाल लगाकर जनता से मांगा समर्थन…

May 9, 2024
Next Post
Gold Price Today

Gold Price Today : वैश्विक उथल-पुथल के बीच सोने की चमक तेज, जानें 5 अगस्त 2025 को आपके शहर में क्या है ताजा रेट!

Gonda

चलती गाड़ी से शव गिराया, पुलिस सकते में: गोंडा में दबंगों की पिटाई से युवक की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा

Shahjahanpur

वाह! इतनी हिम्मत: Shahjahanpur की गलियों में घूमता मिला मगरमच्छ, युवकों ने दिखाई दिलेरी, कार में बंद कर वन विभाग को सौंपी जानकारी

POPULAR POST

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India