Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » उन्नाव में गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, जनरेटर में फंसे महिला के बाल, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

उन्नाव में गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, जनरेटर में फंसे महिला के बाल, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

गंगाघाट के प्रेमनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान महिला के खुले बाल चलते जनरेटर के घूमते हिस्से में फंस गए। गंभीर रूप से घायल महिला को कानपुर से लखनऊ रेफर किया गया।

by SYED BUSHRA
21/09/2026
Ganesh Visarjan Procession Accident

Unnao News:गंगाघाट के प्रेमनगर इलाके में रविवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। शोभायात्रा में शामिल एक महिला के खुले बाल चलते जनरेटर के घूमते हिस्से में फंस गए। बाल तेजी से घूमते हिस्से में लिपटते चले गए, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद महिला मौके पर ही बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी।

जनरेटर के शाफ्ट में फंसे बाल

जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर में कल्लो सोनकर के घर के बाहर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। रविवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। गांधी नगर निवासी उनकी भतीजी बच्चा सोनकर भी शोभायात्रा में शामिल हुई थीं। श्रद्धालु प्रतिमा के साथ कानपुर के गोलाघाट की ओर जा रहे थे।

शोभायात्रा जब नवीन पुल के पास पहुंची, तभी बच्चा सोनकर के खुले बाल जनरेटर के घूमते शाफ्ट के अगले हिस्से में लगे हब में फंस गए। इसके बाद जनरेटर की रफ्तार के साथ बाल घूमते हिस्से में लिपटते चले गए। अचानक बाल खिंचने से महिला के सिर में गंभीर चोट आई और सिर की खाल भी उखड़ गई।

RELATED NEWS

ganesh

गणेश प्रतिमाएं जल में ही क्‍यों विसर्जित की जाती हैं, यहां जानें क्या है इसके पीछे की कहानी

September 17, 2024
ganesh

Ganesh Visarjan 2024: इन 3 विशेष मुहूर्त में करें बप्पा का विदाई, मिलेगा शुभ फल

September 14, 2024

कानपुर से लखनऊ किया गया रेफर

हादसा होते ही शोभायात्रा में अफरा-तफरी मच गई। महिला को तत्काल इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, बच्चा सोनकर के पति मोना लखनऊ में निजी नौकरी करते हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे हादसे

खुले बालों के मशीन या झूले के घूमते हिस्से में फंसने के हादसे पहले भी सामने आ चुके हैं। वर्ष 2024 में कन्नौज के एक मेले में 14 वर्षीय किशोरी अनुराधा के बाल झूले में फंस गए थे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुई थी और उसे मेडिकल कॉलेज से पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया था।

महाराष्ट्र के यवतमाल में भी एक महिला के बाल जायंट व्हील की बेयरिंग में फंसने का मामला सामने आया था। इसके अलावा अप्रैल 2026 में शामली में झूले की सपट में एक बच्ची की चोटी फंस गई थी। मार्च 2022 में महाराष्ट्र के महाड में भी मेले के दौरान महिला के बाल झूले की सीट में फंसने से हादसा हुआ था।

इन घटनाओं से सार्वजनिक आयोजनों और शोभायात्राओं के दौरान मशीनरी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था तथा खुले बालों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत सामने आती है।

Related Posts

ganesh

गणेश प्रतिमाएं जल में ही क्‍यों विसर्जित की जाती हैं, यहां जानें क्या है इसके पीछे की कहानी

September 17, 2024
ganesh

Ganesh Visarjan 2024: इन 3 विशेष मुहूर्त में करें बप्पा का विदाई, मिलेगा शुभ फल

September 14, 2024
इंदौर में गणेश पंडाल में भक्तों का सैलाब, वाराणसी घाटों की थीम बना मुख्य आकर्षण

इंदौर में गणेश पंडाल में भक्तों का सैलाब, वाराणसी घाटों की थीम बना मुख्य आकर्षण

September 12, 2024
Ganesh Utsav

Ganesh Utsav के पहले बुधवार अपनाएं ये उपाय, पैसों से भर जाएगी आपकी भी झोली

September 11, 2024
Ganesh Visarjan

16 या 17 सितंबर कब मनाई जाएगी अनंत चतुर्दशी ? यहां जानें गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त

September 10, 2024
Ganesh Visarjan

गणपति बप्पा को विदा कैसे करें, यहां जानें Ganesh Visarjan का सही तरीका

September 9, 2024
Next Post
Fire Alert: गाजियाबाद की कंपनी में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख; दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Fire Alert: गाजियाबाद की कंपनी में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख; दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

School Crime: लखीमपुर में क्लास से खींची कर 26 साल की टीचर को मारी गोली , फिर युवक ने की खुदकुशी

School Crime: लखीमपुर में क्लास से खींची कर 26 साल की टीचर को मारी गोली , फिर युवक ने की खुदकुशी

Term Insurance: इन हालात में अटक सकता है आपका डेथ क्लेम, पॉलिसी लेते समय इस बात जरूर रखें ध्यान

Term Insurance: इन हालात में अटक सकता है आपका डेथ क्लेम, पॉलिसी लेते समय इस बात जरूर रखें ध्यान

POPULAR POST

Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India