Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Gangster Property Seized: फतेहपुर और अयोध्या में गैंगस्टर सपा नेताओं की बेनामी जमीन और प्लॉटिंग पर बड़ा एक्शन, करोड़ों की संपत्ति कुर्क

Gangster Property Seized: फतेहपुर और अयोध्या में गैंगस्टर सपा नेताओं की बेनामी जमीन और प्लॉटिंग पर बड़ा एक्शन, करोड़ों की संपत्ति कुर्क

फतेहपुर और अयोध्या में प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत सपा नेताओं हाजी रजा और राजा मानसिंह की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की। बेनामी जमीन और अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप

by SYED BUSHRA
07/01/2026

Gangster Property Seized: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर और समाजवादी पार्टी के नेता हाजी रजा की करोड़ों रुपये की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। हाजी रजा के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की है।

कुर्क की गई संपत्ति की कीमत करीब 25 से 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जांच में सामने आया कि हाजी रजा ने अपनी संपत्ति को छुपाने के लिए नौकरों, ड्राइवर और अपने भाई के नाम पर बेनामी संपत्ति खड़ी कर रखी थी। जिलाधिकारी रविंद्र सिंह के आदेश पर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

कई गांवों में चल रही थी अवैध प्लॉटिंग

प्रशासनिक कार्रवाई नसीरपुर, पीरनपुर, शेखपुर और बिसौली गांवों में की गई। यहां कई बीघा जमीन पर अवैध रूप से प्लॉटिंग का काम चल रहा था। जैसे ही प्रशासन मौके पर पहुंचा, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
अधिकारियों ने साफ किया कि अपराध से कमाई गई संपत्ति किसी भी सूरत में बख्शी नहीं जाएगी। सरकार की मंशा है कि माफिया और गैंगस्टर पर सख्त कार्रवाई कर उनकी अवैध कमाई को जब्त किया जाए।

RELATED NEWS

No Content Available

अयोध्या में भी सपा नेता की जमीन कुर्क

इसी तरह अयोध्या जिले में भी गैंगस्टर के आरोपी और सपा नेता राजा मानसिंह की करोड़ों रुपये की जमीन को प्रशासन ने कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के सरियावा गांव में की गई। यह जमीन बेहद कीमती बताई जा रही है।
थाना राम जन्मभूमि की पुलिस ने सोहावल एसडीएम की मौजूदगी में जमीन को जब्त किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी और थाना प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला भी मौके पर मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई प्रशासनिक निगरानी में की गई।

जमीन घोटाले और लोगों से ठगी का आरोप

प्रशासन के मुताबिक, सपा नेता राजा मानसिंह पर जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और लोगों से पैसे हड़पने के गंभीर आरोप हैं। इन्हीं मामलों के चलते गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी संपत्तियों पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी जांच जारी रहेगी और जरूरत पड़ी तो और संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा।

फतेहपुर और अयोध्या में एक साथ हुई इन कार्रवाइयों से माफिया और अपराधियों में डर का माहौल है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और अपराध से कमाई गई संपत्ति पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Triple Murder Case:  दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में आया नया मोड़, किसकी भूमिका पर उठे सवाल, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Triple Murder Case: दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में आया नया मोड़, किसकी भूमिका पर उठे सवाल, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

UP SIR Draft List: SIR ड्राफ्ट लिस्ट से क्या बदलेगी सियासी हवा? मुस्लिम बहुल जिलों से करोड़ों नाम कटने से मचा हड़कंप

UP SIR Draft List: SIR ड्राफ्ट लिस्ट से क्या बदलेगी सियासी हवा? मुस्लिम बहुल जिलों से करोड़ों नाम कटने से मचा हड़कंप

Vande Bharat Sleeper Train: इंतजार हुआ खत्म, जल्द होगी शुरू, यूरोपीय तकनीक से तैयार हुआ खास मॉडल,कब होगा उद्घाटन

Vande Bharat Sleeper Train: इंतजार हुआ खत्म, जल्द होगी शुरू, यूरोपीय तकनीक से तैयार हुआ खास मॉडल,कब होगा उद्घाटन

POPULAR POST

Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India