Saturday, November 21, 2026 3:14 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Bird Flu खतरे पर यूपी में अलर्ट, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश – चिड़ियाघरों से लेकर पोल्ट्री फार्म तक कड़ी निगरानी

Bird Flu खतरे पर यूपी में अलर्ट, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश – चिड़ियाघरों से लेकर पोल्ट्री फार्म तक कड़ी निगरानी

उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलर्ट जारी किया है। चिड़ियाघरों, पक्षी विहारों और पोल्ट्री फार्मों में कड़ी निगरानी, सैनेटाइजेशन और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

by Mayank Yadav
13/08/2025
UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

Bird Flu UP: उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू (H5 एवियन इंफ्लुएंजा) के संभावित खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यभर में अलर्ट जारी करते हुए सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संरक्षित पशु-पक्षियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने चिड़ियाघरों, पक्षी विहारों, नेशनल पार्कों, वेटलैंड और गो-आश्रय स्थलों में सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के आदेश दिए हैं। साथ ही, पोल्ट्री फार्मों की कड़ी निगरानी, पक्षियों के स्वास्थ्य परीक्षण, और भोजन की जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। स्वास्थ्य विभाग को बर्ड फ्लू के मानव स्वास्थ्य पर असर की रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यूपी में बर्ड फ्लू पर सख्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी चिड़ियाघरों और पक्षी विहारों में नियमित सैनेटाइजेशन के आदेश दिए। जरूरत पड़ने पर ब्लो टॉचिंग की प्रक्रिया अपनाने, और सभी जानवरों-पक्षियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने को कहा गया। भोजन को भी परखने के बाद ही खिलाने के निर्देश हैं। बाड़ों में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी जोखिम स्तर के अनुसार तय करने को कहा गया, ताकि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन हो सके।

कर्मचारियों को दी जाएगी ट्रेनिंग और सुरक्षा उपकरण

सीएम ने निर्देश दिए कि कर्मचारियों को Bird Flu एवियन इंफ्लुएंजा के लक्षण, संक्रमण के तरीके और बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए। साथ ही, उन्हें पीपीई किट और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। पोल्ट्री सेक्टर में मानकों के अनुरूप निगरानी और पोल्ट्री उत्पादों के आवागमन पर नियंत्रण रखने का आदेश भी जारी किया गया।

RELATED NEWS

Bird Flu

Bird Flu : लखनऊ में बर्ड फ्लू का मंडराया खतरा, खाने-पीने में बरतें ये जरूरी सावधानियां

May 14, 2025

स्वास्थ्य विभाग से मांगी रिपोर्ट

स्वास्थ्य विभाग को Bird Flu H5 एवियन इंफ्लुएंजा के मानव स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों का अध्ययन कर रिपोर्ट देने को कहा गया है, ताकि संक्रमण की श्रृंखला मानव तक न पहुंचे। साथ ही, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और अन्य राष्ट्रीय संस्थानों के साथ निरंतर संवाद और उनके सुझावों के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

सीएम योगी ने जोर दिया कि समय पर, समन्वित और सख्त कार्रवाई ही इस संक्रमण पर नियंत्रण का मार्ग है। विभागों को आपसी सहयोग और त्वरित सूचना आदान-प्रदान के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मां के प्रेमी ने उजागर होने के डर से मासूम की ली जान, वाराणसी पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा

Related Posts

Bird Flu

Bird Flu : लखनऊ में बर्ड फ्लू का मंडराया खतरा, खाने-पीने में बरतें ये जरूरी सावधानियां

May 14, 2025
Next Post
akshay kumar car seized in jammu traffic police action over tinted glass violation

कहां सीज हुई अक्षय कुमार की रेंज रोवर ,सोशल मीडिया पर मचा हंगामा जानिए क्या है पूरा मामला

Brutally Murder:से दहला कर्नाटक हत्या कर किए 19 टुकड़े, तीन आरोपी गिरफ्तार जानिए कैसे हुआ खुलासा

Brutally Murder:से दहला कर्नाटक हत्या कर किए 19 टुकड़े, तीन आरोपी गिरफ्तार जानिए कैसे हुआ खुलासा

Abir Gulaal

फवाद खान की 'अबीर गुलाल' की वर्ल्डवाइड एंट्री तय, जानें किस दिन हो रही रिलीज़ ?

POPULAR POST

न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, फिर कार्गो वैन ने मारी टक्कर; तेलंगाना के 25 वर्षीय युवक की मौत

न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, फिर कार्गो वैन ने मारी टक्कर; तेलंगाना के 25 वर्षीय युवक की मौत

November 21, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर  मचा सियासी बवाल?

SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर मचा सियासी बवाल?

November 17, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
IND vs NZ: 94 साल में पहली बार! न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

IND vs NZ: 94 साल में पहली बार! न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

November 21, 2026
CNG Car : स्विफ्ट या ग्रैंड i10 निओस, कौन-सी कार पड़ेगी सस्ती? कीमत से माइलेज तक पूरा हिसाब

CNG Car : स्विफ्ट या ग्रैंड i10 निओस, कौन-सी कार पड़ेगी सस्ती? कीमत से माइलेज तक पूरा हिसाब

November 16, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India