Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Land Case: अयोध्या में राम के बाद, कहां हनुमान को मिली 85 साल बाद अपनी जमीन वापस, भू माफिया की चाल नाकाम

Land Case: अयोध्या में राम के बाद, कहां हनुमान को मिली 85 साल बाद अपनी जमीन वापस, भू माफिया की चाल नाकाम

फर्रुखाबाद में हनुमान मंदिर ट्रस्ट की करीब 70 करोड़ की जमीन पर माफिया का कब्जा खत्म हुआ। डीएम कोर्ट ने जमीन ट्रस्ट की मानते हुए उसे मुक्त कराने का आदेश दिया है। फर्जी दस्तावेजों का खुलासा हुआ।

by SYED BUSHRA
07/02/2026

Hanuman Temple Land Case: फर्रुखाबाद में वर्षों से हनुमान मंदिर ट्रस्ट की कीमती जमीन पर माफिया का कब्जा बना हुआ था। गांव अर्राहपहाड़पुर स्थित करीब 4.3810 हेक्टेयर जमीन की कीमत 70 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह जमीन फर्जी कागजों के सहारे अलग-अलग लोगों के नाम दर्ज होती रही।

फर्जी खरीद-बिक्री का खेल

जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर कई बार फर्जी खरीद-बिक्री और आदेश जारी किए गए। राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर जमीन को माफिया और उसके सहयोगियों के नाम दर्ज कराया गया। लंबे समय तक प्रशासन को इसकी भनक नहीं लगी।

गैंग्स्टर एक्ट के बाद कार्रवाई

मामला तब सामने आया जब पुलिस ने गैंग्स्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने 15 मई 2023 को रिपोर्ट भेजकर बताया कि राज्य स्तर के माफिया अनुपम दुबे और उसके साथियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर कब्जा किया।

RELATED NEWS

No Content Available

फर्जी आदेशों का सहारा

पुलिस रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपियों ने 1968 और 2004 के फर्जी अदालती आदेश बनवाए। इन्हीं कागजों के आधार पर जमीन अपने नाम दर्ज कराई गई और बाद में इसे कई लोगों को बेच दिया गया। इससे करोड़ों रुपये कमाए गए।

संपत्ति हुई थी कुर्क

प्रशासन ने 18 मई 2023 को इस जमीन को कुर्क कर लिया था। मंदिर ट्रस्ट की ओर से मुख्तारआम एकलव्य कुमार ने अदालत में लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। उन्होंने बताया कि यह जमीन 1941 की पंजीकृत ट्रस्ट डीड के अनुसार हनुमान जी महाराज की है।

फर्जी आदेश साबित हुआ

मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने 5 जनवरी 2026 को अपने आदेश में कहा कि 10 नवंबर 2004 का आदेश पूरी तरह फर्जी है। उसी आदेश के आधार पर जमीन पर कब्जा किया गया था।

ट्रस्ट के नाम दर्ज करने का आदेश

अधिकारी ने खतौनी के आधार पर जमीन को ट्रस्ट संपत्ति माना और मूल खातेदार हनुमान जी महाराज के नाम दर्ज करने का आदेश दिया। फर्जी आदेश को निरस्त कर दिया गया।

खरीदारों की दलील खारिज

सुनवाई के दौरान जमीन खरीदने वालों ने कहा कि उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड देखकर जमीन खरीदी थी। वहीं आरोपियों ने इसे विरासत की संपत्ति बताया। डीएम कोर्ट ने सभी दलीलें खारिज कर दीं।

डीएम कोर्ट ने साफ कहा कि जब मूल आदेश ही फर्जी है तो उसके आधार पर किया गया कोई भी बैनामा वैध नहीं माना जाएगा। जमीन की मौजूदा सर्किल रेट से कीमत करीब 70 करोड़ रुपये आंकी गई है। डीएम ने पुलिस और तहसीलदार को तुरंत आदेश लागू करने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Navjot Kaur Sidhu Expelled: नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता ,राहुल गांधी को पप्पू कह, नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप

Navjot Kaur Sidhu Expelled: नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता ,राहुल गांधी को पप्पू कह, नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप

OTT Film Controversy:‘घूसखोर पंडित’ के नाम और कंटेंट पर विवाद,जातिगत भावनाएं आहत करने के आरोप, कहां  निर्देशक पर दर्ज हुई FIR

OTT Film Controversy:‘घूसखोर पंडित’ के नाम और कंटेंट पर विवाद,जातिगत भावनाएं आहत करने के आरोप, कहां निर्देशक पर दर्ज हुई FIR

Delhi Missing Girls अफवाह या सच? बढ़ते मामलों से किसने किया इनकार, सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच एक बच्ची की गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता

Delhi Missing Girls अफवाह या सच? बढ़ते मामलों से किसने किया इनकार, सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच एक बच्ची की गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता

POPULAR POST

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India