Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Hardoi में ‘लेडी डॉन’ का तांडव! रिवॉल्वर तानकर पेट्रोल पंप कर्मचारी को दी जान से मारने की धमकी, वायरल हुआ वीडियो

Hardoi में ‘लेडी डॉन’ का तांडव! रिवॉल्वर तानकर पेट्रोल पंप कर्मचारी को दी जान से मारने की धमकी, वायरल हुआ वीडियो

हरदोई में एक महिला द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारी पर रिवॉल्वर तानने की घटना ने सनसनी फैला दी है। वायरल वीडियो में दिखी इस 'लेडी डॉन' की धमकी ने कानून-व्यवस्था की हालत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

by Mayank Yadav
16/06/2025
Hardoi

Hardoi revolver case: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कानून-व्यवस्था की पोल खोलता एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला ने खुलेआम रिवॉल्वर तानकर पेट्रोल पंप कर्मचारी को धमकी दी। यह दृश्य सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। आरोप है कि अरीबा खान नाम की महिला ने एक मामूली कहासुनी के बाद कर्मचारी के सीने पर रिवॉल्वर तानते हुए कहा, “इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले भी पहचान नहीं पाएंगे।” इस ‘लेडी डॉन’ की हरकत ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया, बल्कि पूरे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आम नागरिक आखिर कितने सुरक्षित हैं?

लेडी डॉन की दहशत: सीसीटीवी में कैद हुई धमकी

रविवार को Hardoi जिले की संडी रोड पर स्थित एचपी सीएनजी पेट्रोल पंप पर हुआ ये हाई वोल्टेज ड्रामा अब प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन गया है। शाहाबाद के रहने वाले एहसान खान, अपनी पत्नी हुस्नबानो और बेटी अरीबा खान के साथ सीएनजी भरवाने पहुंचे थे। सुरक्षा के चलते जब कर्मचारी राजनेश कुमार ने उन्हें वाहन से उतरने को कहा, तो बहस छिड़ गई। बहस इतनी बढ़ गई कि अरीबा खान ने गाड़ी से उतरते ही अपने पर्स से रिवॉल्वर निकाली और सीधे कर्मचारी के सीने पर तान दी।

Incident took place in Hardoi district of UP. An FIR has been registered against the main accused Ariba Khan and her parents – Ehsan Khan and Husanbano. pic.twitter.com/n4MMiO1FIZ

— Piyush Rai (@Benarasiyaa) June 16, 2025

RELATED NEWS

Hardoi Income Tax notice laborer fraud

गरीब मजदूर या करोड़ों का ‘असली’ खिलाड़ी? हरदोई में 7 करोड़ के टैक्स नोटिस से मचा हड़कंप!

January 21, 2026
पुलिस लाइन में थानेदार के घर पर घुसी चोरों की टोली, कुछ इस अंदाज में पार कर ले गई 35 लाख का सोना-चांदी

पुलिस लाइन में थानेदार के घर पर घुसी चोरों की टोली, कुछ इस अंदाज में पार कर ले गई 35 लाख का सोना-चांदी

November 12, 2025

‘इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले भी नहीं पहचान पाएंगे’

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अरीबा ने बेहद आक्रामक लहजे में कहा, “इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले भी पहचानने से इनकार कर देंगे।” घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अरीबा के हाथ में रिवॉल्वर है और वह तमंचे की नोक पर अपनी बात मनवाने की कोशिश कर रही है। मौके पर मौजूद अन्य लोग हालात को संभालने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन तब तक ‘लेडी डॉन’ अपना काम कर चुकी थी।

एफआईआर दर्ज, रिवॉल्वर जब्त – लेकिन डर कायम

Hardoi पेट्रोल पंप कर्मचारी राजनेश कुमार ने घटना की जानकारी Hardoi कोतवाली पुलिस स्टेशन को दी। पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर अरीबा खान, उसके पिता एहसान खान और मां हुस्नबानो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रिवॉल्वर को भी जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। बिलग्राम पुलिस स्टेशन के प्रभारी राकेश कुमार ने पुष्टि की है कि मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। हालांकि इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और वे पुलिस से अधिक सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

क्या अब आम आदमी ही असुरक्षित है?

इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को उजागर कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कैसे एक आम महिला के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर पहुंची और उसने बिना किसी डर के उसका इस्तेमाल किया? क्या हथियारों का लाइसेंस अब डर दिखाने का ज़रिया बनता जा रहा है? पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन सवाल ये है कि जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होता, तब तक सिस्टम क्यों सोता रहता है?

‘लेडी डॉन’ अरीबा खान की ये करतूत केवल हरदोई की कहानी नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल है। अब देखना ये है कि क्या पुलिस इस केस को एक मिसाल बना पाती है, या फिर यह भी बाकी मामलों की तरह फाइलों में दब जाएगा?

Census 2027 की अधिसूचना जारी: डिजिटल होगी पूरी प्रक्रिया, जातिगत आंकड़े भी होंगे शामिल

Related Posts

Hardoi Income Tax notice laborer fraud

गरीब मजदूर या करोड़ों का ‘असली’ खिलाड़ी? हरदोई में 7 करोड़ के टैक्स नोटिस से मचा हड़कंप!

January 21, 2026
पुलिस लाइन में थानेदार के घर पर घुसी चोरों की टोली, कुछ इस अंदाज में पार कर ले गई 35 लाख का सोना-चांदी

पुलिस लाइन में थानेदार के घर पर घुसी चोरों की टोली, कुछ इस अंदाज में पार कर ले गई 35 लाख का सोना-चांदी

November 12, 2025
Hardoi

गोली गर्दन में लगी… लेकिन हिम्मत ऐसी कि रुका नहीं! हरदोई में शानू की बहादुरी का वायरल वीडियो

July 29, 2025
UP News: ‘चमत्कार’ हवा में उछली चलती कार और उड़ गए परखच्चे, 6 बरातियों की मौत, 5 की हालत गंभीर

UP News: ‘चमत्कार’ हवा में उछली चलती कार और उड़ गए परखच्चे, 6 बरातियों की मौत, 5 की हालत गंभीर

May 31, 2025
Hardoi accident

यूपी में सड़कें बनीं मौत का मैदान: डंपर, SUV और बस हादसों ने ली 16 जानें

May 15, 2025
Hardoi

Hardoi STF raid: हरदोई में यूपी STF की बड़ी कार्रवाई… नकल गैंग का भंडाफोड़, 19 गिरफ्तार

March 8, 2025
Hardoi

Hardoi News: प्रेग्नेंट महिला के पेट में क्या था? ऑपरेशन में निकला ये, जानिए सच्चाई

December 21, 2024
Hardoi

Hardoi News: CPR देकर भगवान बना पुलिस का जवान, समझदारी से बचाई हार्ट अटैक के मरीज की जान…

November 4, 2024
Hardoi

दिवाली पर 250 ग्राम आलू की चोरी, शख्स ने यूपी पुलिस को कर दिया फोन और फिर…

November 1, 2024
Hardoi

शराब के नशे में बेटा बना हैवान, ईंट से कुचला पिता का सिर, फिर हुआ गायब

October 10, 2024
Next Post
Air India Plane Emergency

एयर इंडिया की उड़ान में फिर तकनीकी खामी, हांगकांग से दिल्ली लौटते बीच रास्ते वापस मुड़ी फ्लाइट!

Delhi News :

दिल्ली में DDA का बुलडोजर एक्शन, अशोक विहार की झुग्गियों पर चार दिन तक चलेगा अभियान

जानें अमित शाह ने लखनऊ में ऐसा क्या किया ‘खेला’, जो यूपी से लेकर दिल्ली में उड़ा रहा ‘गर्दा’

जानें अमित शाह ने लखनऊ में ऐसा क्या किया ‘खेला’, जो यूपी से लेकर दिल्ली में उड़ा रहा ‘गर्दा’

POPULAR POST

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India