Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » कहानी अब्बास अंसारी की, जिनकी चली गई विधायकी, मुख्तार के ‘शूटर’ बेटे ने कहा, ‘सबका हिसाब-किताब होगा’

कहानी अब्बास अंसारी की, जिनकी चली गई विधायकी, मुख्तार के ‘शूटर’ बेटे ने कहा, ‘सबका हिसाब-किताब होगा’

मुख्तार अंसारी के बेटे व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी को नफरत फैलाने वाले भाषण के मामले में मऊ की एमपी/एमएलए कोर्ट ने दोषी पाया और दो साल की सजा सुनाई है।

by Vinod
31/05/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मुख्तार अंसारी के बेटे व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी को नफरत फैलाने वाले भाषण के मामले में मऊ की एमपी/एमएलए कोर्ट ने दोषी पाया और दो साल की सजा सुनाई है। अब्बास अंसारी के खिलाफ पुलिस ने 2022 में एफआईआर दर्ज की थी। तब एक जनसभा के दौरान अब्बास ने अधिकारियों को हिसाब-किताब करने और सबक सिखाने की धमकी दी थी। पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेजा था। कोर्ट ने अब्बास को दोषी पाया। इसी के साथ अब्बास अंसारी की विधायकी भी रद्द हो गई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला 3 मार्च 2022 का है, जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान अब्बास अंसारी ने मऊ के पहाड़पुर मैदान में आयोजित एक जनसभा में सरकार बनने पर अधिकारियों को ’ठीक से देख लेने’ की धमकी दी थी। जनसभा के दौरान अब्बास ने कहा था कि किसी का ट्रांसफर नहीं होगा। सबका हिसाब-किताब यहीं पर होगा। इस भड़काऊ बयान का जमकर विरोध हुआ। जिस पर मऊ कोतवाली के तत्कालीन सब-इंस्पेक्टर गंगाराम बिंद ने अब्बास अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। अब्बास अंसारी पर आईपीसी 6 धाराओं पर केस रजिस्टर्ड किया गया।

रद्द हो गई विधायकी

केस की सुनवाई मऊ के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारीडॉ. केपी सिंह की कोर्ट में चल रही थी, जिसने अब अब्बास अंसारी को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने अब्बास अंसारी को दो साल का सजा के साथ अर्थदंड भी लगाया है। यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अब्बास अंसारी न केवल पूर्व बाहुबली सांसद मुख्तार अंसारी के बेटे हैं, बल्कि वर्तमान में मऊ सदर सीट से विधायक भी हैं. सजा के ऐलान होते ही विधायकी भी खत्म हो गई है। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष नोटिफिकेशन जारी करेंगे। नोटिफिकेशन में आज की तारीख से सदस्यता रद्द होने का जिक्र रहेगा।

RELATED NEWS

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

November 19, 2025
कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

November 18, 2025

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

दरअसल सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश के अनुसार अगर सांसदों और विधायकों को किसी भी मामले में 2 साल से ज्यादा की सजा हुई है तो ऐसे में उनकी सदस्यता (संसद और विधानसभा से) रद्द हो जाती है। सुप्रीम कोर्ट ने यह दिशानिर्देश जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 8 (4) निरस्त कर दिया है। हालांकि, कोर्ट ने प्रत्याशियों को एक राहत जरूर दी है। जिसके तहत अगर सदस्य फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाता और फैसला पक्ष में आता है तो सदस्यता स्वतः ही वापस हो जाती है। अब्बास के चचा अफजाल अंसारी को भी निचली अदालत से सजा हुई थी। जिसके खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट गए थे, जहां से उन्हें राहत मिली थी।

विरासत में मिली निशानेबाजी

यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी के बारे में पूर्वांचल में एक बात काफी चर्चित रही है। वाराणसी, मऊ और गाजीपुर के इलाके में कहा जाता है कि वह पक्के निशानेबाज थे और उड़ती चिड़िया पर भी सटीक निशाना लगा सकते थे। उनके बेटे अब्बास अंसारी को अपने पिता से यह खासियत विरासत में मिली। अब्बास शॉटगन शूटिंग के इंटरनैशनल खिलाड़ी रहे हैं। दुनिया के टॉप शूटर्स में भी उनका नाम था। वह कई चैंपियनशिप में मेडल जीत चुके हैं। 2013 में 55वीं नैशनल शूटिंग चैंपियनशिप की स्कीट स्पर्धा के जूनियर वर्ग में अब्बास ने गोल्ड मेडल जीता था। तब अब्बास ने कहा था कि उनका मुख्य लक्ष्य 2016 में रियो ओलिंपिक में गोल्ड पर निशाना लगाना है।

2017 में लड़ा था पहला चुनाव

दिल्ली यूनिवर्सिटी से अब्बास अंसारी ने बीकॉम ऑनर्स की डिग्री ली है। पहले वह परिवार की पार्टी कौमी एकता दल में सक्रिय हुए। 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कौमी एकता दल के बीच विलय पर बात नहीं बनने के बाद मुख्तार के परिवार ने बीएसपी का दामन थामा। अब्बास को घोसी विधानसभा सीट से टिकट मिला लेकिन शूटिंग में गोल्ड से आगाज करने वाले अब्बास की सियासी पारी की शुरुआत हार से हुई। चुनाव में मिली हार के बाद अब्बास फिर खेल की तरफ नहीं देखा। वह सियासी मैदान पर उतर गए और 2022 में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी से चुनाव लड़कर विधायक चुने गए।

जानें अंसारी परिवार के बारे में

मुख्तार अंसारी के दादा मुख्तार अहमद अंसारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष थे। मुख्तार अंसारी भी मऊ सीट से विधायक रहे है। जबकि उनके बड़े भाई अफजाल अंसारी गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा सांसद हैं। जबकि अब्बास के चचेरे भाई भी सपा से विधायक हैं। मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास अंसारी हैं। छोटे बेटे का नाम उमर अंसारी है। मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अब्बास पर फिलहाल कई मुकदमे दर्ज हैं। अब्बास की पत्नी भी एक केस में कई माह तक जेल में रहीं। जबकि अब्बास की मां फरार चल रही हैं और उन पर 50 हजार का इनाम भी पुलिस ने रखा हुआ है।

 

Related Posts

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

November 19, 2025
कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

November 18, 2025
Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी की जमीन पर बनेगा गरीबों का घर! 72 परिवारों के सपनों को मिली उड़ान

November 5, 2025
योगी के इस सुपरकॉप आईपीएस के घर पर चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवरात के साथ उखाड़ ले गए 26 टोटियां

योगी के इस सुपरकॉप आईपीएस के घर पर चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवरात के साथ उखाड़ ले गए 26 टोटियां

September 26, 2025
UP News : अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता हुई बहाल, पिता मुख्तार की तरह मूंछों पर ताव देकर दी सलामी

UP News : अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता हुई बहाल, पिता मुख्तार की तरह मूंछों पर ताव देकर दी सलामी

September 8, 2025
जानें मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने क्यों दबोचा, अब टारगेट पर है डॉन की इनामिया बेगम आफशा

जानें मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने क्यों दबोचा, अब टारगेट पर है डॉन की इनामिया बेगम आफशा

August 4, 2025
‘बैटल ऑफ मऊ’ को लेकर अंसारी फैमिली ने तैयार किया ये प्लान, उमर के बजाए अब ये लेडी लड़ेगी उपचुनाव

‘बैटल ऑफ मऊ’ को लेकर अंसारी फैमिली ने तैयार किया ये प्लान, उमर के बजाए अब ये लेडी लड़ेगी उपचुनाव

July 11, 2025
अंसारी फैमिली से ‘OP’ का खत्म हुआ दोस्ताना, अब ये नेता मऊ सीट से सपा का हो सकता चेहरा

अंसारी फैमिली से ‘OP’ का खत्म हुआ दोस्ताना, अब ये नेता मऊ सीट से सपा का हो सकता चेहरा

June 11, 2025
अब्बास अंसारी पर ‘OP’ ने क्यों दिखाई दरियादिली, मऊ को लेकर सुभासपा अध्यक्ष की ‘थ्योरी’ से UP की सियासत गरमाई

अब्बास अंसारी पर ‘OP’ ने क्यों दिखाई दरियादिली, मऊ को लेकर सुभासपा अध्यक्ष की ‘थ्योरी’ से UP की सियासत गरमाई

June 2, 2025
Abbas Ansari

Abbas Ansari की विधायकी पर गिरा गाज, मऊ में सियासी संग्राम तय!

June 1, 2025
Next Post
Anil Chauhan

ऑपरेशन सिंदूर में गिरे थे भारतीय फाइटर जेट? CDS अनिल चौहान ने तोड़ी चुप्पी

Delhi NCR Weather

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिज़ाज, धूल भरी आंधी और बारिश.. IMD की चेतावनी जारी

UP News

UP News: 1992 बैच के IPS अधिकारियों का प्रमोशन, आशुतोष पाण्डेय और नीरा रावत को मिला डीजी पद

POPULAR POST

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

November 1, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India