Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » ‘हाइवे किनारे’ कोडवर्ड से हथियारों की सप्लाई! 200 संदिग्ध ATS की रडार पर, Telegram ग्रुप से आतंक का पाठ

‘हाइवे किनारे’ कोडवर्ड से हथियारों की सप्लाई! 200 संदिग्ध ATS की रडार पर, Telegram ग्रुप से आतंक का पाठ

गुजरात एटीएस ने यूपी से आजाद शेख और सुहैल को पकड़कर पाकिस्तान-समर्थित आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। हथियार सप्लाई के लिए "हाइवे किनारे" नामक कोडवर्ड का इस्तेमाल हो रहा था, और टेलीग्राम पर 'टील' नामक ग्रुप में 200 से अधिक संदिग्ध आतंकी पाठ ले रहे थे।

by Mayank Yadav
17/11/2025
Shamli

RELATED NEWS

Shamli

खूनी बुर्का: मजहबी सनक में जल्लाद बना बाप, ‘परदे’ के लिए पत्नी-बेटियों को उतारा मौत के घाट!

December 17, 2025
UP Police Mathura UP

Shamli में पत्नी ने पति पर देश विरोधी गतिविधियों में संदेह जताया, पुलिस जांच में जुटी

June 27, 2025

Shamli News: गुजरात एटीएस ने एक बड़े राष्ट्रविरोधी नेटवर्क का खुलासा करते हुए यूपी के शामली/झिंझाना से आजाद शेख और लखीमपुर खीरी से सुहैल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि पाकिस्तान-समर्थित आतंकी हैंडलर हथियार सप्लाई के लिए “हाइवे किनारे” नामक कोडवर्ड का इस्तेमाल कर रहे थे। यह कोडवर्ड राजस्थान के हनुमानगढ़ से लेकर अहमदाबाद तक हथियारों की डिलीवरी के लिए उपयोग किया जा रहा था।

आईएसआई के हैंडलर अबू खदीजा और अबू आल्हा ने इंटरसेप्शन से बचने के लिए टेलीग्राम कॉल पर इस कोड भाषा को संचालित किया। जांच में यह भी पता चला है कि ‘टील’ नामक टेलीग्राम ग्रुप आतंकियों की “नई पाठशाला” बन गया था, जिसमें 200 से अधिक संदिग्ध सदस्य सक्रिय थे और अब एटीएस की रडार पर हैं।

टेलीग्राम ग्रुप आतंकी नेटवर्क की नई पाठशाला

जांच एजेंसियों को पता चला है कि अबू खदीजा और अबू आल्हा ने ‘टील’ नाम से एक टेलीग्राम ग्रुप बनाया था, जो इस नेटवर्क की गतिविधियों का केंद्र था। इस ग्रुप में खुले तौर पर हथियारों की तस्वीरें, सप्लाई लोकेशन, भारत में हमले से जुड़े निर्देश और देशविरोधी योजनाओं पर चर्चा होती थी। इस ग्रुप में करीब 200 से अधिक सदस्य सक्रिय थे, जिनमें से अधिकांश अब सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर हैं। यह समूह आतंकियों के लिए एक वर्चुअल प्रशिक्षण केंद्र की तरह काम कर रहा था।

हाथों-हाथ हथियारों का नेटवर्क और कोडिंग

खुलासे के अनुसार, Shamli आतंकी हैंडलरों ने सुरक्षा एजेंसियों को भ्रमित करने के लिए एक सटीक लॉजिस्टिक चेन तैयार की थी। वे ‘हाइवे किनारे’ कोड का इस्तेमाल डिलीवरी लोकेशन के लिए करते थे, ताकि एजेंसियों को लगे कि यह कोई सामान्य बातचीत है। यह कोड इतना प्रभावी था कि हनुमानगढ़ से हथियार उठाने के स्थान को भी इसी वाक्यांश से चिह्नित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी आजाद शेख ने कबूल किया कि उससे भी इसी कोड का इस्तेमाल कर संपर्क किया जाता था।

नशे के रास्ते हथियारों की तस्करी की प्लानिंग

Shamli आरोपियों से पूछताछ में एक और बड़ा खुलासा हुआ है: यह आतंकी नेटवर्क राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के उन सुरक्षित मार्गों का इस्तेमाल करने की फिराक में था, जो वर्तमान में नशे की तस्करी के लिए उपयोग होते हैं। इस प्लानिंग का उद्देश्य हथियारों को बड़े पैमाने पर इंटर-स्टेट नेटवर्क के ज़रिए आगे पहुंचाना था। एटीएस इसे एक बड़े अंतर-राज्यीय नेटवर्क की ओर इशारा मान रही है।

मुख्य आरोपी जल्द गिरफ्त में

गुजरात एटीएस के डीएसपी हर्ष कुमार ने पुष्टि की है कि आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किए गए हाइवे किनारे कोड और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि नशे के रास्ते हथियार पहुंचाने की प्लानिंग को आरोपियों ने कबूल किया है। जांच तेज़ी से चल रही है, और अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पूरा मामला 9 नवंबर को शुरू हुआ, जब गुजरात एटीएस ने झिंझाना के आजाद शेख, लखीमपुर खीरी के सुहेल, और अहमदाबाद के अहमद मोइय्यूद्दीन को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया था। उनके पास से एक कार, एक पिस्टल, तीन कारतूस और चार लीटर कैस्टल ऑयल (जो विष बनाने का कच्चा रसायन है) बरामद किया गया था।

रामपुर का भूचाल! जेल की सलाखों के पीछे आज़म और बेटा अब्दुल्ला, ‘दो पैन कार्ड’ ने डुबोई सियासत! 7 साल की सज़ा सुन कोर्ट में मचा हड़कंप!

Related Posts

Shamli

खूनी बुर्का: मजहबी सनक में जल्लाद बना बाप, ‘परदे’ के लिए पत्नी-बेटियों को उतारा मौत के घाट!

December 17, 2025
UP Police Mathura UP

Shamli में पत्नी ने पति पर देश विरोधी गतिविधियों में संदेह जताया, पुलिस जांच में जुटी

June 27, 2025
Shamli

फिल्मी स्टाइल में 29 लाख की लूट: ‘भारत सरकार’ लिखी बोलेरो से आए बदमाश, हाईवे पर व्यापारी की कार रोककर कैश ले उड़े

June 4, 2025
Shamli

यूपी में फिर ट्रेन हादसे की साजिश नाकाम: Shamli में ट्रैक पर रखा गया 10 मीटर लंबा पाइप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जानें

June 1, 2025
Shamli, ED raids

Shamli ED raids: क्रिप्टो एजेंसी में निवेश कर करोड़ों की ठगी का मामला, ऐसे खुला मामला

February 11, 2025
Shamli

Shamli police encounter: मुस्तफा कग्गा गैंग के 4 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, भारी मात्रा में असलहा बरामद

January 21, 2025
शामली के Axis Bank में 40 लाख की लूट, लुटेरे के सामने सरेंडर करते नजर आए बैंक अधिकारी, सामने आया CCTV फुटेज

शामली के Axis Bank में 40 लाख की लूट, लुटेरे के सामने सरेंडर करते नजर आए बैंक अधिकारी, सामने आया CCTV फुटेज

October 3, 2024
Shamli

शामली में शर्मनाक करतूत, जूस बनाने के दौरान थूकने का वीडियो हुआ वायरल

September 23, 2024
shamli

Shamli: कल, स्कूल में एक छात्रा को मसाज करने वाले चौकीदार को दोषी ठहराया गया था…। आज एफआईआर

May 24, 2024

UP Nikay Chunav 2023: मतपेटियों की निगरानी के लिए RLD ने मतगणना स्थल पर डाला डेरा, तीन शिफ्टों में पहरा देंगे कार्यकर्ता

May 7, 2023
Next Post
: Bird theory test emotional bonding couples trend

Bird Theory Trend: क्या है बर्ड थ्योरी? सोशल मीडिया पर छाया नया रिलेशनशिप टेस्ट क्यों हो रहा ट्रेंड

78 वर्षीय शेख हसीना को मौत की सजा

शेख हसीना को मौत की सज़ा, ढाका कोर्टरूम में गूंजे जयकारे

Bihar

बरेलवी-देवबंदी वोटों के बँटवारे से टूटा महागठबंधन का सपना: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- 'इसीलिए हुई हार

POPULAR POST

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Dhanteras 2026

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर कौन सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मां लक्ष्मी होंगी नाराज; जानें पूजा और खरीदारी के नियम

November 1, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India