Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Indo-Nepal Border पर हाई अलर्ट: नेपाल में तख्तापलट और हिंसा के बीच यूपी के 7 जिलों में कड़ी चौकसी, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

Indo-Nepal Border पर हाई अलर्ट: नेपाल में तख्तापलट और हिंसा के बीच यूपी के 7 जिलों में कड़ी चौकसी, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

नेपाल में तख्तापलट और बढ़ती हिंसा के बीच इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यूपी के 7 सीमावर्ती जिलों में कड़ी सुरक्षा, बॉर्डर सील और भारतीयों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

by Mayank Yadav
10/09/2025
Indo-Nepal Border

Indo-Nepal Border: नेपाल में तख्तापलट के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़की हिंसा अब चरम पर है। राजधानी काठमांडू से लेकर यूपी बॉर्डर तक तनाव फैला हुआ है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल आर्मी ने सत्ता संभाल ली है और कई शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के नेपाल बॉर्डर से सटे 7 जिलों — पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज — को हाई अलर्ट पर रखा है। बॉर्डर सील कर दिया गया है और विशेष कंट्रोल रूम बनाकर 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि नेपाल में फंसे भारतीयों की मदद की जा सके।

नेपाल में तख्तापलट, सेना ने संभाली कमान

नेपाल में सोशल मीडिया की 26 साइट्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद हालात तेजी से बिगड़ गए। काठमांडू, नेपालगंज, धनगढ़ी और पोखरा में बड़े पैमाने पर हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन, मंत्रियों के घरों और सरकारी दफ्तरों में आग लगा दी। पूर्व प्रधानमंत्री झालनाथ खनाल की पत्नी राज्यलक्ष्मी चित्रकार को जिंदा जलाने की घटना ने हालात और भयावह बना दिए। पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के घर पर (Indo-Nepal Border) भी हमला हुआ। लगातार बढ़ती हिंसा के बाद मंगलवार देर रात 10 बजे नेपाल आर्मी ने तख्तापलट कर सत्ता अपने हाथ में ले ली। सेना ने घोषणा की कि हालात सामान्य होने तक कर्फ्यू जारी रहेगा और सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।

यूपी के 7 जिलों में कड़ी चौकसी और बॉर्डर सील

नेपाल में हिंसा के असर से यूपी के सीमावर्ती जिले अलर्ट पर हैं। बहराइच, महराजगंज, लखीमपुर खीरी और सिद्धार्थनगर में पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। Indo-Nepal Border एसएसबी के जवानों को भी बॉर्डर पर भेजा गया है। बहराइच के रुपईडीहा चेकपोस्ट पर (Indo-Nepal Border) सरकारी कार्यालयों में आगजनी और बॉर्डर चौकी जलाने की घटनाओं के बाद बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पर डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसपी सोमेंद्र मीना ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

RELATED NEWS

Indo-Nepal Border

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र व यूपी के दबोचे गए 7 संदिग्ध 

June 29, 2025

इंडो नेपाल सीमा पर पकड़े गए दो संदिग्ध चीनी नागरिक, जहेंग यिंगजुन और सांग को न्यायिक हिरासत में भेजा, पूछताछ जारी

December 31, 2022

भारतीयों के लिए हेल्पलाइन और एडवाइजरी जारी

नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए लखनऊ में विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। 24×7 सक्रिय हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं:

  • 0522-2390257
  • 0522-2724010
  • 9454401674 (कॉल और व्हाट्सएप दोनों)

पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया इकाई को नेपाल से संबंधित संवेदनशील पोस्ट पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए भारतीय नागरिकों से अपील की है कि फिलहाल नेपाल की यात्रा न करें। जो लोग नेपाल में मौजूद हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपने वर्तमान स्थान पर ही सुरक्षित रहें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

यूपी के इस ‘सिंघम’ ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर किया पलटवार, ‘सुधर जाओ नहीं तो जूते से करूंगा पिटाई और लिख दूंगा FIR’

Related Posts

Indo-Nepal Border

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र व यूपी के दबोचे गए 7 संदिग्ध 

June 29, 2025

इंडो नेपाल सीमा पर पकड़े गए दो संदिग्ध चीनी नागरिक, जहेंग यिंगजुन और सांग को न्यायिक हिरासत में भेजा, पूछताछ जारी

December 31, 2022
Next Post
Jivitputrika Vrat 2025

Jitiya Vrat 2025:निःसंतान दंपतियों के लिए वरदान है जितिया व्रत,जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

Free Ration

यूपी में आज से शुरू हुआ सितंबर माह का फ्री राशन वितरण, अंत्योदय कार्डधारकों को सस्ते में 3 किलो चीनी भी मिलेगी

POPULAR POST

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India