Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Jhansi Medical College Fire Live : झांसी अग्निकांड में गई 10 बच्चों की जान और 16 घायल, एक बच्चा लापता…तीन की शिनाख्त अब भी बाकी

Jhansi Medical College Fire Live : झांसी अग्निकांड में गई 10 बच्चों की जान और 16 घायल, एक बच्चा लापता…तीन की शिनाख्त अब भी बाकी

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड (NICU- नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई) में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

by Gulshan
16/11/2024
Jhansi Medical College

Jhansi Medical College : झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड (NICU- नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई) में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। एनआईसीयू वार्ड की खिड़की तोड़कर 37 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि 10 बच्चों की मौत हो गई। आग की घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। मौके पर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डीआईजी और दमकल टीम समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Jhansi Medical College Accident Live :

राज्य सरकार का बड़ा ऐलान 

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत के कुछ घंटे बाद, राज्य सरकार ने शनिवार को प्रत्येक मृतक के परिवार को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।

कांग्रेस नेता की कड़ी प्रतिक्रिया 

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि झांसी अस्पताल में 10 नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत मानवता को झकझोर देने वाली घटना है। जिस वॉर्ड का पहले खूब प्रचार-प्रसार किया गया, वहां ऐसी त्रासदी हुई। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह शर्मनाक है कि जहां 10 बच्चों की जान गई, वहां के मुख्यमंत्री कुछ घंटों बाद प्रयागराज में चुनावी सभा कर रहे थे। सुप्रिया ने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

RELATED NEWS

Jhansi  Medical College की लापरवाही? 10 मासूमों की मौत पर सीएम योगी ने मांगा जवाब, दिए कड़ें जांच के निर्देश

Jhansi Medical College की लापरवाही? 10 मासूमों की मौत पर सीएम योगी ने मांगा जवाब, दिए कड़ें जांच के निर्देश

November 16, 2024
Jhansi Medical College

Jhansi Medical College : अग्निकांड के बाद झांसी पहुंचे ब्रजेश पाठक, मांगी 10 घंटे की पूरी रिपोर्ट

November 16, 2024

तीन स्तर पर होगी हादसे की जांच

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी की घटना पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरी चिंता व्यक्त की है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने खुद मौके पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की त्रिस्तरीय जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

चूना डालने वालों पर कार्रवाई 

झांसी मेडिकल कॉलेज में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के दौरे से पहले सड़कों पर चूना डाले जाने की घटना पर कड़ा रुख अपनाया गया है। डिप्टी सीएम ने इसे अस्वीकार्य बताया और जिलाधिकारी झांसी को निर्देश दिया कि ऐसे कर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

राहुल गांधी ने घटना पर दुख जताया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए दर्दनाक हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे में कई नवजात बच्चों की मौत और घायलों की खबर से बेहद दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी सहानुभूति है। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं सरकार और प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाती हैं। सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि घायलों का सर्वोत्तम इलाज हो, इस घटना की तत्काल जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।”

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर क्या लिखा?

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “झांसी मेडिकल कॉलेज में आग की घटना में 10 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत बेहद हृदयविदारक है। इस कठिन समय में पूरा देश शोकग्रस्त परिवारों के साथ खड़ा है।”

भूषण शरण सिंह ने अग्निकांड दुख बताया

भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा, “यह एक ऐसी घटना है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं, लेकिन यह एक बेहद पीड़ादायक घटना है।”

अग्निकांड पर सीएम योगी का बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड पर बयान देते हुए कहा कि पीड़ित बच्चों के लिए तुरंत जांच और राहत की व्यवस्था की जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 10 बच्चों की दुखद मृत्यु हुई है, जबकि बाकी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज, प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पूरी कोशिश की। उन्होंने अपनी संवेदनाएं उन परिजनों के प्रति व्यक्त की हैं, जिन्होंने इस हादसे में अपने मासूम बच्चों को खो दिया।

हॉस्पिटल के बाहर हुए दुखी और नाराज परिवारवाले

झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे में 10 बच्चों की मौत हो चुकी है, और इस मामले में तीन बच्चों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इसको लेकर मृतक बच्चों के परिजन बेहद नाराज हैं और उन्होंने डीएनए टेस्ट की मांग की है। अब तक सात बच्चों का पोस्टमार्टम हो चुका है, जबकि चार डॉक्टरों की एक टीम इस प्रक्रिया पर काम कर रही है। परिजनों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और वे अस्पताल के गेट पर इकट्ठा हो गए हैं।

अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई सामने 

बिजनौर में हुए दर्दनाक हादसे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने X पर एक पोस्ट के जरिए सत्ताधारी भाजपा पर हमला बोला है।

झाँसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मृत्यु एवं कई बच्चों के घायल होने का समाचार बेहद दुखद एवं चिंताजनक है। सबके प्रति संवेदनात्मक श्रद्धांजलि।

आग का कारण ‘ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर’ में आग लगना बताया जा रहा है। ये सीधे-सीधे चिकत्सीय प्रबंधन व प्रशासन की लापरवाही का मामला… pic.twitter.com/639O0QHPPK

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 16, 2024

मल्लिकार्जुन ने दिया सख्त कार्रवाई का निर्देश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के झांसी के मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे में मासूम शिशुओं की मौत की खबर बेहद दर्दनाक है। इस हृदयविदारक घटना में मृत बच्चों के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।” उन्होंने आगे कहा, “हम सरकार से मांग करते हैं कि इस हादसे के कारणों की पूरी जांच की जाए और जो भी लापरवाही का जिम्मेदार हो, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।”

PMO ने पीड़ित परिवार के लिए 2 लाख का ऐलान

झांसी के मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना ने उनका मन व्यथित कर दिया है। पीएमओ की ओर से मृतक बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी मेडिकल कॉलेज में आग की घटना का संज्ञान लिया है और मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने अधिकारियों और अग्निशमन विभाग को राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री झांसी के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ स्वास्थ्य सचिव भी मौजूद हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को ‘हृदय विदारक’ बताया और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पोस्ट पर लिखा, “जनपद झांसी के मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में हुए हादसे में बच्चों की मौत अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मैं प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से 12 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें : जोहानिसबर्ग मैच में हुई शानदार जीत, संजू सैमसन ने रिकॉर्ड्स के साथ रचा नया कीर्तिमान…

मुख्यमंत्री के निर्देश पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और स्वास्थ्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा देर रात झांसी के लिए रवाना हो गए। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुधा सिंह और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया। एसएसपी सुधा सिंह ने बताया कि 16 घायल बच्चों का इलाज चल रहा है और उन्हें बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सभी डॉक्टर और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शुक्रवार को झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एसएनसीयू वार्ड) में लगी भीषण आग में कई नवजात शिशुओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना बताया।

डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश

सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि नवजात शिशुओं की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम नवजात शिशुओं के शवों की शिनाख्त परिजनों से कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना की पहली जांच प्रशासनिक स्तर पर स्वास्थ्य विभाग करेगा, दूसरी जांच पुलिस प्रशासन करेगा और अग्निशमन विभाग की टीम भी जांच प्रक्रिया में शामिल रहेगी।

झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बयान

"फरवरी में अग्नि सुरक्षा ऑडिट किया गया था। जून में मॉक ड्रिल भी की गई थी''

''यह घटना कैसे हुई और क्यों हुई, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हम इस बारे में कुछ कह सकते हैं''

''सात नवजात शिशुओं के… pic.twitter.com/ghi71I6ggk

— News1India (@News1IndiaTweet) November 16, 2024

इसके अलावा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी। अगर किसी तरह की लापरवाही पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

Related Posts

Jhansi  Medical College की लापरवाही? 10 मासूमों की मौत पर सीएम योगी ने मांगा जवाब, दिए कड़ें जांच के निर्देश

Jhansi Medical College की लापरवाही? 10 मासूमों की मौत पर सीएम योगी ने मांगा जवाब, दिए कड़ें जांच के निर्देश

November 16, 2024
Jhansi Medical College

Jhansi Medical College : अग्निकांड के बाद झांसी पहुंचे ब्रजेश पाठक, मांगी 10 घंटे की पूरी रिपोर्ट

November 16, 2024
Next Post
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान ने लगाई शार्क टैंक इंडिया फेम अशनीर ग्रोवर की क्लास, कहा कैसा दोगलापन है?

aditya rai kapoor

किस रोमांटिक हीरो ने किया कई हसीनाओं के दिलों पर राज लेकिन अभी भी है सिंगल

Health Tips

Health Tips: शरीर पर दिख रहे हैं अगर काले और नीले निशान तो यह है एक गंभीर बीमारी का इशारा, जानें इसका उपचार

POPULAR POST

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India