Sunday, November 8, 2026 3:28 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Kanpur CSA University recruitment: विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका, 16 दिसंबर से इंटरव्यू शुरू

Kanpur CSA University recruitment: विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका, 16 दिसंबर से इंटरव्यू शुरू

कानपुर के CSA विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। करीब 16 साल बाद विवि में एसोसिएट और प्रोफेसर पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। 16 दिसंबर से 48 पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित होंगे, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।

by Mayank Yadav
12/12/2024
CSA University

Kanpur CSA University recruitment: कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) में प्रोफेसर बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। करीब 16 साल बाद विश्वविद्यालय में एसोसिएट और प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले चरण में 48 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। कुलपति डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर से इंटरव्यू शुरू होंगे। सभी पात्र अभ्यर्थियों को इसके लिए सूचित कर दिया गया है। यह प्रक्रिया विश्वविद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है, खासकर तब, जब नैक (NAAC) मूल्यांकन का अगला चरण 2027 में होना है। शिक्षकों की कमी के कारण विश्वविद्यालय को शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

16 साल बाद खुला भर्ती का पिटारा

CSA University में 224 शिक्षक पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 13 स्थायी शिक्षक कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय का संचालन 45 अतिथि शिक्षकों के सहारे किया जा रहा है। कुलपति डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि शिक्षकों की कमी से नई शोध परियोजनाओं पर काम नहीं हो पा रहा है, जिससे केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ विवि को नहीं मिल रहा। 2022 में नैक मूल्यांकन के दौरान विवि को बी प्लस श्रेणी मिली थी। अब 2027 में अगला मूल्यांकन होगा, और शिक्षकों की नई भर्ती से इसमें सुधार की उम्मीद है।

विश्वविद्यालय ने 48 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया तय कर ली है। अभ्यर्थियों को 16 दिसंबर से शुरू होने वाले इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध हो। यह भर्ती न केवल शिक्षकों की कमी को दूर करेगी, बल्कि विवि की शोध और अकादमिक गुणवत्ता में भी सुधार लाएगी।

RELATED NEWS

No Content Available

शिक्षा और शोध में सुधार की उम्मीद

शिक्षकों की कमी के कारण विवि में नई शोध योजनाओं पर काम ठप पड़ा है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि नई भर्तियों के बाद न केवल शैक्षणिक कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि सरकार की योजनाओं को भी प्रभावी रूप से लागू किया जा सकेगा। आने वाले वर्षों में यह पहल CSA University को देश के अग्रणी कृषि विश्वविद्यालयों में शामिल करने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकती है।

यह पहल न केवल विवि के शैक्षणिक सुधार में मददगार होगी, बल्कि छात्रों और शोधार्थियों के लिए भी एक सकारात्मक संकेत है।

यहां पढ़ें: Israel News: उत्तरी गाजा में इजरायली बमबारी का तांडव, 19 लोगों की जान गई, हालात नाजुक कई जिंदगी दांव पर…

Related Posts

No Content Available
Next Post
Ekadashi 2025 : नए साल की शुरुआत भगवान विष्णु की पूजा से करें, जानें कब है पहली एकादशी और क्या है शुभ मुहूर्त ?

Ekadashi 2025 : नए साल की शुरुआत भगवान विष्णु की पूजा से करें, जानें कब है पहली एकादशी और क्या है शुभ मुहूर्त ?

hand in coat pose

Photography in ancient time : पुरुष क्यों बनवाते थे कोट में हाथ डालकर तस्वीर, जानिए क्या है पूरी कहानी

Selena Gomez

Selena Gomez: Selena Gomez ने बॉयफ्रेंड संग रचाई सगाई, किया शादी का ऐलान, जानें कौन है मंगेतर ?  

POPULAR POST

PM Rahat Scheme: सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक मुफ़्त इलाज, जाने कब तक मिलेगी सुविधा

PM Rahat Scheme: सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक मुफ़्त इलाज, जाने कब तक मिलेगी सुविधा

November 4, 2026
Youth Health: युवाओं में तेजी से बढ़ रही ये बीमारी, डॉक्टर ने बताए बचाव के कुछ आसान तरीके

Youth Health: युवाओं में तेजी से बढ़ रही ये बीमारी, डॉक्टर ने बताए बचाव के कुछ आसान तरीके

November 4, 2026
Lucknow Hotel Death Case

Hotel Incident : लखनऊ के होटल में ठहरा व्यक्ति खून से लथपथ मिला, संदिग्ध हालात में मौत; जांच में जुटी पुलिस

November 5, 2026
Stock Market : अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल; विदेशी निवेशकों ने क्यों लगाया पैसा?

Stock Market : अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल; विदेशी निवेशकों ने क्यों लगाया पैसा?

November 4, 2026
UP Weather Today

UP Weather:नवंबर की शुरुआत में बदला यूपी का मौसम, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, लखनऊ में गिरा पारा

November 4, 2026
Blast News : गाजियाबाद की पुलिस चौकी में आधी रात को जोरदार धमाका, SI और डिलीवरी बॉय घायल; किसने ली जिम्मेदारी?

Blast News : गाजियाबाद की पुलिस चौकी में आधी रात को जोरदार धमाका, SI और डिलीवरी बॉय घायल; किसने ली जिम्मेदारी?

November 6, 2026

LATEST

Lal Krishna Advani: 99वें जन्मदिन पर BJP मुख्यालय में हवन, पीएम मोदी ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट

Lal Krishna Advani: 99वें जन्मदिन पर BJP मुख्यालय में हवन, पीएम मोदी ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट

November 8, 2026

Delhi-NCR Diwali Rush: दिवाली की धूम में ने बढ़ाया रोड पर जाम,दिल्ली वालो का हाल हुआ बेहाल

November 8, 2026
Diwali Controversy : कहां हुआ दिवाली समारोह में हंगामा, किसने लहराए हिंदुओं को देश से निकालने के पोस्टर?

Diwali Controversy : कहां हुआ दिवाली समारोह में हंगामा, किसने लहराए हिंदुओं को देश से निकालने के पोस्टर?

November 8, 2026
BSE ने छुट्टी के दिन किया मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष आयोजन, मिला शुभ मुहूर्त में कारोबार का मौका

BSE ने छुट्टी के दिन किया मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष आयोजन, मिला शुभ मुहूर्त में कारोबार का मौका

November 8, 2026
Muzaffarnagar Crime :  मेरठ के चार तस्कर मुजफ्फरनगर में 25 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार,उनमे हिस्ट्रीशीटर भी शामिल

Muzaffarnagar Crime : मेरठ के चार तस्कर मुजफ्फरनगर में 25 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार,उनमे हिस्ट्रीशीटर भी शामिल

November 7, 2026
Tenant Police Verification: मकान किराये पर देने से पहले जरूर करें ये काम, वरना मकान मालिक को हो सकती है परेशानी

Tenant Police Verification: मकान किराये पर देने से पहले जरूर करें ये काम, वरना मकान मालिक को हो सकती है परेशानी

November 7, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India