Saturday, November 21, 2026 3:51 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » “अखिलेश दूध पीता बच्चा है…” कुंभ नगर की बाढ़ पर भिड़े केशव मौर्य और अखिलेश, गरमाया सियासी पारा!

“अखिलेश दूध पीता बच्चा है…” कुंभ नगर की बाढ़ पर भिड़े केशव मौर्य और अखिलेश, गरमाया सियासी पारा!

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच एक बार फिर जुबानी जंग शुरू हो गई है. अखिलेश यादव ने कुंभ नगरी प्रयागराज में बाढ़ का मुददा उठाते हुए एक्स पर पोस्ट क्या डाली, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उन पर हमला बोल दिया.

by Gulshan
05/08/2025
Prayagraj Latest News

आशुतोष अग्निहोत्री नोएडाः सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच एक बार फिर जुबानी जंग शुरू हो गई है. अखिलेश यादव ने कुंभ नगरी प्रयागराज में बाढ़ का मुददा उठाते हुए एक्स पर पोस्ट क्या डाली, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उन पर हमला बोल दिया. केशव ने अखिलेश यादव को दूध पीता बच्चा बताते हुए कटाक्ष किया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव केवल बयानबाजी करते हैं, बयानबाजी से जनसेवा नहीं होती. बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है. सरकार इससे निपटने के लिए पूरा प्रयास कर रही है. सरकार ने सभी इंतजाम किए हैं…

बाढ़ से बेहाल कुंभ नगरी प्रयागराज

वैसे तो यूपी में बाढ़ का प्रकोप लगभग सभी जगह पर है, लेकिन कुंभ नगरी प्रयागराज में हालात कुछ अधिक ही खराब हैं. गंगा, यमुना और ट्रोंस नदिया उफान पर हैं. हालात यह हैं कि बाढ़ से 290 गांवों में घर जलमग्न हो चुके हैं. शहर क्षेत्र में 62 से अधिक बस्तियों में भी यही हाल है. अब तक शहर तथा गांवों के 60 हजार से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं. टोंस नदी के प्रकोप से 90 गांव पूरी तरह से डूब गए हैं, 91 गांवों से संपर्क टूट चुका है. जिले में हालात इस कदर खराब हैं कि 138 सड़कों, गलियों में 300 से अधिक नावों का संचालन हो रहा है. सभी एडीएम एसडीएम एसीएम व तहसीलदार राहत में लगे हैं. नदियों के किनारे सक्रिय की गईं सभी 87 बाढ़ राहत चौकियों में 24 घंटे निगरानी हो रही है. पुलिस, स्वास्थ्य व पशु चिकित्सा कमर्चारियों की छुटटियां रद हैं, सभी को वहां राहत काम में लगाया गया है.

लगातार बढ़ रहा है यमुना का जलस्तर

यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. सोमवार को एक मीटर जल स्तर और बढ़ा है. गंगा यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण रेलवे ने नैनी पुल पर ट्रेनों की रफतार को 100 से 110 किमी से घटाकर 45 किमी प्रति घंटा कर दिया है. टोंस नदी के मेजा रोड स्टेश्न वाले पुल पर भी ट्रेनों की गति कम की गई है. फाफामऊ गंगा रेल पुल पर अधिकतम रफ़तार 50 किमी प्रति घंटा तय की गई है. जिले के सभी ट्रेन रूट पर गति को कम किया गया है.

RELATED NEWS

UP

UP: इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी, अवैध धर्मांतरण पर सख्त रुख, ऐसा क्या हुआ?

July 2, 2024
ज्योति-आलोक जांच कमेटी के सामने होंगे पेश, सुबूत पेश करने को तैयार आलोक, क्या बढ़ने वाली है ज्योति की मुश्किले

ज्योति-आलोक जांच कमेटी के सामने होंगे पेश, सुबूत पेश करने को तैयार आलोक, क्या बढ़ने वाली है ज्योति की मुश्किले

August 28, 2023

यह भी पढ़ें : Shahjahanpur की गलियों में घूमता मिला मगरमच्छ, युवकों ने दिखाई दिलेरी..

तटीय क्षेत्रों मे हालात सबसे अधिक खराब

बाढ़ से शहर में सबसे ज्यादा तबाही गोविंदपुरम, सलोरी, नेवादा, मऊ सरैया, राजापुर, गंगानगर, शंकरघाट, तेलीयरगंज, शिवपुरी, मेंहदोरी, चिल्ला, जोंदबल, बुलही का पुरा मोहल्ले में हैं. यहां लोगों के लिए खाने तक का सामान नहीं रह गया है.

अखिलेश ने सरकार पर कसा तंज, सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ 

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए एक्स पर पोस्ट किया.. उन्हाने लिखा एक अरब की पावन डुबकी का कर दिया प्रबंध, तीर्थराज क्यों डूब रहा है पूछो तो मुंह बंद… अखिलेश की पोस्ट पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है, खबर लिखे जाने तक करीब 55 हजार लोग इसे देख चुके थे, जबकि 12 सौ से अधिक लोग रिपोस्ट कर चुके हैं. एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा किअ खिलेश जी आपकी सरकार में कुंभ की हालत बदतर थी, न व्यवस्था थी, न सफाई न सुरक्षा एक यूजर ने कुछ यूं लिखा

ये बेशर्मी क्यों भइया…. दो केन दूध का फोटो और दस बीस खाने के फोटो खिंचवाने से क्या होगा… आप घर बैठे क्यों हो, जाते क्यों नहीं वहां…..

केशव मौर्य ने कसा तंज

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को प्रयागराज में पहुंचे और बाढ़ पीडि़तों से मिले, लेकिन इस बीच वह अखिलेश यादव पर हमलावर होने में नहीं चूके, केशव मौर्य ने अखिलेश के बयान को बचकाना बताते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा पर किसी का वश नहीं होता, बयान देने से जनसेवा नहीं होती, जनसेवा के लिए घर से बाहर निकलना पड़ता है. अखिलेश यादव दूध पीते बच्चे की तरह से बयान दे रहे हैं. अब केशव प्रसाद के इस बयान को लेकर सपा की ओर से प्रतिक्रिया दी जा रही है. सपा ने केशव प्रसाद के बयान को दूषित मानसिकता से भरा बताया है. बहरहाल कुंभ नगरी में बाढ़ ने प्रदेश में सियासी ऊफान जरूर ला दिया है…

 

Related Posts

UP

UP: इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी, अवैध धर्मांतरण पर सख्त रुख, ऐसा क्या हुआ?

July 2, 2024
ज्योति-आलोक जांच कमेटी के सामने होंगे पेश, सुबूत पेश करने को तैयार आलोक, क्या बढ़ने वाली है ज्योति की मुश्किले

ज्योति-आलोक जांच कमेटी के सामने होंगे पेश, सुबूत पेश करने को तैयार आलोक, क्या बढ़ने वाली है ज्योति की मुश्किले

August 28, 2023

Prayagraj Crime: गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर चार दिन बाद कर ली शादी, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

June 10, 2023

केशव VS नंदी… क्या केशव प्रसाद मौर्य है गोपाल नंदी के नाराजगी की वजह?

April 23, 2023

Atiq Ahmad Murder Case: इस मामले में प्रियंका गांधी का पहला रिएक्शन..कह दी ये बात

April 16, 2023

Atiq Ahmed Death Case: अतीक और अशरफ हत्याकांड के पीछे पंजाब कनेक्शन, जानिए किसने किया पूरा प्लान

April 16, 2023

Prayagraj : राजू पाल हत्याकांड की गवाह पूजा पाल का बड़ा दावा, मेरे भाई के गाड़ी में फेका गया बम, जानें पुलिस ने सफाई देते हुए क्या कहा

March 30, 2023
Next Post
‘शबनम’ ने कहा ‘सॉरी’ तो आर्यन ने निकाल लिया तमंचा, सिरफिरे आशिक ने नाबालिग को गोलियों से भून डाला

‘शबनम’ ने कहा ‘सॉरी’ तो आर्यन ने निकाल लिया तमंचा, सिरफिरे आशिक ने नाबालिग को गोलियों से भून डाला

Five fintech sectors expected to grow fast in next five years

बाढ़ में डूबा यूपी का दर्द: 21 जिले बेहाल, 38 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

POPULAR POST

Holiday Update : अब होली दिवाली दिल खोल कर मनाएं, 2027 में बढ़ीं सरकारी छुट्टियां, जारी हुआ नया कैलेंडर

Holiday Update : अब होली दिवाली दिल खोल कर मनाएं, 2027 में बढ़ीं सरकारी छुट्टियां, जारी हुआ नया कैलेंडर

November 18, 2026
Shahdara News

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

November 16, 2026
Ayushman Card

Ayushman Card : आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन गलतियों से बचें, रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन; क्या हैं जरूरी नियम?

November 19, 2026
Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

November 15, 2026
PM Modi Lucknow Visit

PM Modi Lucknow visit:पीएम मोदी के आगमन से पहले लखनऊ में सुरक्षा का पहरा, अस्पतालों में सेफ हाउस तैयार; आज इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी

November 20, 2026
Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

November 14, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India