Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » अतीक अहमद की दूसरी बरसी पर 1 फूल को तरसी कब्र, ‘शहंशाह’ तो दिखा पर ननद, देवरानी के साथ लेडी डॉन शाइस्ता ‘लापता’

अतीक अहमद की दूसरी बरसी पर 1 फूल को तरसी कब्र, ‘शहंशाह’ तो दिखा पर ननद, देवरानी के साथ लेडी डॉन शाइस्ता ‘लापता’

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, माफिया की दूसरी बरसी पर कब्र पर कोई भी परिवार का सदस्य नहीं पहुंचा।

by Vinod
15/04/2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। चकिया के डॉन अतीक अहमद की आज के ही दिन यानि 15 अप्रैल 2023 को उसके भाई अशरफ के साथ गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। माफिया की दूसरी बरसी पर उसकी कब्र पर कोई भी एक फूल चढ़ाने नहीं आए। कब्रिस्तान में सन्नाटा पसरा रहा। कयास लगाए जा रहे थे कि माफिया के परिवार से कोई आएगा और उसकी कब्र पर फूल चढ़ाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मोहल्ले के कुत्ता, जिसे ‘शहंशाह’ के नाम से लोग पुकारते हैं, वह जरूर चहलकदमी करता रहा। शहंशाह भी माफिया की कब्र से दूरी बनाया रखा। हां मीडिया के कैमरे जरूर पहुंचा, लेकिन वो किसी इंसान को कैद नहीं कर पाए।

15 अप्रैल 2023 की हुई थी हत्या

उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद और उसके गैंगस्टर भाई अशरफ की 15 अप्रैल को पुलिस कस्टडी के दौरान हत्या कर दी गई थी। तीन युवकों ने मीडिया की मौजूदगी में दोनों भाईयों का लाइव मर्डर किया था। हत्या के बाद से अतीक की पत्नी, अतीक की बहन और अशरफ की बीवी फरार हैं। तीनों पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया हुआ है। जब अतीक के शव को दफनाया जा रहा था तो चर्चा थी कि शाएद शाइस्ता आए और पति के शव को अंतिम बार देखे। लेकिन शाइस्ता नहीं आए। अतीक के सबसे छोटे दो बेटों की मौजूदगी में शवों को दफनाया गया था। अतीक की हत्या के दो वर्ष पूरे हो गए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि परिवार का कोई सदस्य कब्रिस्तान आएगा और अतीक और उसके भाई की कब्र पर दो फूल चढ़ाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

क्यों खत्म हुई अतीक अहमद की कहानी

दरअसल, प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को सरेआम उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को अतीक अहमद के कहने पर उसके बेटे असद और अन्य शूटर्स ने अंजाम दिया था। उमेश पाल के साथ ही दो पुलिसकर्मी की भी जान चली गई थी। . इस हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के साथ बेटे असद के अलावा कई साथियों को आरोपी बनाया गया था। अतीक की पत्नी, अतीक की बहन, अतीक के जेल में बंद दो बेटे, अशरफ की बीवी पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसी मर्डर केस के जांच के दौरान 15 अप्रैल को अतीक अहमद और अशरफ अहमद की काल्विन हॉस्पिटल के गेट पर में तीन शूटर्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिलहाल अतीक और अशरफ को मारने वाले तीनों शूटर इस वक्त जेल में बंद हैं।

RELATED NEWS

Police Check: अतीक के बेटे अली के कोर्ट में दर्ज हुए बयान  झांसी जेल ले गई पुलिस, रास्ते में भाई की गाड़ी रोक क्यों ली तलाशी

Police Check: अतीक के बेटे अली के कोर्ट में दर्ज हुए बयान झांसी जेल ले गई पुलिस, रास्ते में भाई की गाड़ी रोक क्यों ली तलाशी

September 21, 2026
Shaista Parveen Son Funeral

UP News: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचीं थी शाइस्ता परवीन, जनाजे पर थी कड़ी नजर, UP पुलिस ने दिया जवाब

August 8, 2026

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार

अहमद ब्रदर की हत्या के 2 साल पूरे हो गए हैं। हत्या के 2 साल बीत जाने के बाद अतीक अहमद की तकरीबन 3000 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की गई हैं।. ये संपत्तियां अतीक ने जरायम की दुनिया से कमाए गए पैसे से हासिल की थी। अतीक और अशरफ की हत्या के 2 सालों में उसका पूरा परिवार अलग-अलग पड़ गया है। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है। पुलिस ने शाइस्ता परवीन पर इनाम भी घोषित कर रखा है। वहीं, अतीक अहमद के पांच बेटों में एक बेटे असद को पुलिस ने झांसी में हुए एनकाउंटर में मार गिराया था। जबकि अतीक अहमद के दो बड़े बेटे में सबसे बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है, तो वही छोटा बेटा अली अहमद प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। वहीं अतीक अहमद के दो छोटे बेटे बमरौली हटवा में अपने रिश्तेदार के घर पर रह रहते हैं।

जैनब फातिमा भी दो सालों से फरार

अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा भी पिछले दो सालों से फरार है। फातिमा पर भी उमेश पाल मर्डर में साजिश रचने का आरोप लगा है। अशरफ के एक बेटी और बेटा हैं, जो अभी छोटे हैं। फिलहाल यह दोनों बच्चे कहां हैं ये किसी को नहीं पता है। वहीं उमेश पाल हत्याकांड में शामिल असद, गुलाम, विजय चौधरी उर्फ उस्मान, ड्राइवर अरमान, को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, तो वहीं इसी मर्डर में शामिल गुड्डू मुस्लिम, अरबाज, साबिर अभी भी फरार हैं। इन सभी पर पुलिस ने 5 लाख का इनाम घोषित कर रखा था और उमेश पाल के अपहरण मामले में अतीक अहमद के वकील शोहलत हनीफ, और दिनेश पासी को आजीवन कारावास की कोर्ट ने सजा सुनाई थी। अतीक और अशरफ का केस लड़ रहे विजय मिश्रा को भी पुलिस ने उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी बनाया है। ऐसा कहा जा रहा है था कि विजय मिश्रा ने ही उमेश पाल की हत्या से पहले हत्यारों को लोकेशन दी थी।

अतीक की मौत के बाद उसके तमाम गुर्गे अभी भी सक्रिय

पुलिस अतीक की फरा बेगम शाइस्ता समेत अन्य की गिरफ्तारी को लेकर ऑपरेशन चलाए हुए है। बताया जा रहा है कि बमबाज गुड्डू मुस्लिम दुबई भाग गया है। जबकि अरमान बिहारी और साबिर बतौर बाडीगॉर्ड के तौर पर शाइस्ता के साथ चलते हैं। शाइस्ता की कईबार पुलिस को लोकेशन गंगा कछार इलाके में मिली, लेकिन लेडी डॉन हरबार चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रही। फिलहाल अतीक की मौत के बाद उसके तमाम गुर्गे अभी भी सक्रिय हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में वह गैंग को फिर से मजबूत बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं। साथ ही जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने से लेकर दूसरे तरह के अपराध कर रहे हैं। ऐसे लोगों की गतिविधि का पता लगाकर पुलिस सक्रिय सदस्यों की फेहरिस्त तैयार कर रही है। जल्द ही नया गैंग चार्ट तैयार करके गैंगस्टर का मुकदमा कायम किया जाएगा। इसके बाद अपराध से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

CP ने राजपत्रित अधिकारी को जांच सौंप दी है

माफिया अतीक से मुक्त कराई गई करीब साढ़े 12 करोड़ की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। अतीक ने राजमिस्त्री हुबलाल के नाम पर अलग-अलग गरीब किसानों को डरा-धमकाकर जमीन गौसपुर कटहुला में जमीन लिखवाई थी। पुलिस ने बेनामी संपत्ति का पता लगाने के बाद मुनादी कराते हुए कुर्क किया था। इसके बाद राज्य सरकार में निहित करवा दी थी। कहा गया है कि उसी जमीन पर हिस्ट्रीशीटर, भूमाफिया समेत कई लोगों ने कब्जा करके प्लाटिंग शुरू कर दी, जिसका पता चलने पर पुलिस कमिश्नर ने राजपत्रित अधिकारी को जांच सौंप दी है। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने मीडिया को बताया, माफिया के गैंग से जुड़े लोगों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सक्रिय सदस्यों के खिलाफ जल्द ही गैंगस्टर का मुकदमा कायम करके अपराध से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Police Check: अतीक के बेटे अली के कोर्ट में दर्ज हुए बयान  झांसी जेल ले गई पुलिस, रास्ते में भाई की गाड़ी रोक क्यों ली तलाशी

Police Check: अतीक के बेटे अली के कोर्ट में दर्ज हुए बयान झांसी जेल ले गई पुलिस, रास्ते में भाई की गाड़ी रोक क्यों ली तलाशी

September 21, 2026
Shaista Parveen Son Funeral

UP News: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचीं थी शाइस्ता परवीन, जनाजे पर थी कड़ी नजर, UP पुलिस ने दिया जवाब

August 8, 2026
Abaan Ahmed Education

Education Story: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की पढ़ाई कितनी थी? 10वीं के रिजल्ट ने सभी को चौंकाया

August 7, 2026
Aban Ahmed car books

Books Found: अतीक के बेटे आबान की कार में मिलीं गंभीर विषयों की किताबें , क्या जेल में बंद भाई के लिए था साहित्य

August 7, 2026
मिट्टी में मिला अतीक अहमद तो पूजा पाल ने सीएम योगी को कहा शुक्रिया, जिस पर सपा ने लेडी विधायक को पार्टी से निकाला

मिट्टी में मिला अतीक अहमद तो पूजा पाल ने सीएम योगी को कहा शुक्रिया, जिस पर सपा ने लेडी विधायक को पार्टी से निकाला

August 14, 2025
Lady Don Shaista Parveen

जानिए कैसे पुलिस को गच्चा दे रही लेडी डॉन शाइस्ता परवीन, तो क्या अब अतीक की बेगम का भी होगा ‘एनकाउंटर’

April 6, 2025
अतीक अहमद जेल में था और पत्नी शाइस्ता हो गई प्रेग्नेंट, जानिए किस शख्स के बेटे की मां बनी लेडी डॉन

अतीक अहमद जेल में था और पत्नी शाइस्ता हो गई प्रेग्नेंट, जानिए किस शख्स के बेटे की मां बनी लेडी डॉन

March 28, 2025
Prayagraj News

Prayagraj News: अतीक के बेटे अली-उमर और गुड्डू मुस्लिम पर कड़ी कार्रवाई, माफिया गैंग लीडर घोषित

October 25, 2024
Umar Ahmed

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उमर अहमद को जमानत, लेकिन जेल से नहीं मिल रही रिहाई

October 24, 2024
Atiq Ahmad

दिल्ली में क्या करने आयी थी शाइस्ता… उससे क्यों मिलने आया था गुर्गा, क्या था लेडी डॉन का प्लान?

September 1, 2024
Next Post
Gurugram News: इस हॉस्पिटल में हैरतअंगेज वारदात, वेंटीलेटर पर थी युवती और दरिंदों ने लूट ली आबरू

Gurugram News: इस हॉस्पिटल में हैरतअंगेज वारदात, वेंटीलेटर पर थी युवती और दरिंदों ने लूट ली आबरू

KKR vs PBKS : जानिए कैसे ‘विलेन’ से हीरो बने युजवेंद्र चहल, फिरकी के जादूगर ने KKR की बैटिंग को ऐसे किया तहस-नहस

KKR vs PBKS : जानिए कैसे ‘विलेन’ से हीरो बने युजवेंद्र चहल, फिरकी के जादूगर ने KKR की बैटिंग को ऐसे किया तहस-नहस

Weather Update Today

Weather Update Today : बारिश थमी, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, जल्द ही आंधी-तूफान के संग फिर गरजेंगे बादल

POPULAR POST

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India