Tuesday, November 3, 2026 3:35 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Malihabad Case : क्यों 14साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, शिकायत के बाद भी सोती रही पुलिस?

Malihabad Case : क्यों 14साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, शिकायत के बाद भी सोती रही पुलिस?

लखनऊ के मलिहाबाद में छेड़छाड़ से परेशान 14 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस की लापरवाही सामने आने पर चौकी प्रभारी निलंबित कर दिए गए हैं।

by SYED BUSHRA
03/11/2026

Malihabad Student Suicide Case: लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में 14 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि छात्रा लंबे समय से एक युवक की छेड़छाड़ और दबाव से परेशान थी। परिवार का दावा है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। मामले में चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।

घर में मिला छात्रा का शव

मलिहाबाद के कसमंडी कला क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 14 वर्षीय छात्रा का शव घर के अंदर बांस से लटका मिला। घटना के समय उसके माता-पिता बैंक गए हुए थे और वह घर में अकेली थी।

दोपहर करीब 12 बजे जब माता-पिता घर लौटे तो बेटी को इस हालत में देखकर उनके होश उड़ गए। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED NEWS

Lucknow Train Theft: लखनऊ में फर्स्ट AC कोच से महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद

Lucknow Train Theft: लखनऊ में फर्स्ट AC कोच से महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद

November 2, 2026
Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

September 24, 2026

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने एक युवक पर बेटी को लगातार परेशान करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

छह महीने से कर रहा था परेशान

छात्रा के पिता किसान हैं। उनका आरोप है कि हंस कुमार नाम का युवक पिछले करीब छह महीने से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। स्कूल से लौटते समय उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी।

इस घटना की शिकायत लेकर जब पिता आरोपी के घर पहुंचे तो आरोप है कि हंस कुमार ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, 20 मई को उन पर चाकू से हमला भी किया गया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। बेटी की सुरक्षा को देखते हुए परिवार ने उसे ई-रिक्शा से स्कूल भेजना शुरू कर दिया। इसके बावजूद आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं।

जबरन साथ ले जाने का दबाव

पिता के मुताबिक, आरोपी उनकी बेटी पर जबरन अपने साथ चलने का दबाव बनाता था। लगातार परेशान किए जाने से छात्रा तनाव में थी। परिवार का आरोप है कि अगर पुलिस ने शुरुआती शिकायतों पर गंभीरता दिखाई होती तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी।

चौकी प्रभारी निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी उत्तरी अमित आनंद ने कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्रा के पिता की शिकायत के आधार पर हंस कुमार, उसके भाई विनय कुमार, पिता श्याम कुमार और मां राम लल्ली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मुख्य आरोपी हंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वहीं, एसीपी मलिहाबाद की जांच में पुलिस चौकी प्रभारी विवेक कुमार की लापरवाही सामने आई है। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।

पुलिस की भूमिका पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा तथा शिकायतों पर पुलिस की जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार पहले ही छेड़छाड़ और हमले की शिकायत कर चुका था। अब पुलिस की शुरुआती कार्रवाई में लापरवाही सामने आने के बाद विभागीय जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पर सबकी नजर है।

Related Posts

Lucknow Train Theft: लखनऊ में फर्स्ट AC कोच से महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद

Lucknow Train Theft: लखनऊ में फर्स्ट AC कोच से महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद

November 2, 2026
Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

September 24, 2026
Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

September 19, 2026
Lucknow Rajajipuram Youth Death

Lucknow sucide: युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, नीचे तड़पते हुए पानी मांगा, दो मिनट में तोड़ा दम

September 15, 2026
Lucknow Third Railway Line Project

Railway Probe: गोमती नदी पर तीन पुलों की क्वालिटी पर सवाल, 447 करोड़ के प्रोजेक्ट की विजिलेंस जांच शुरू

September 9, 2026
Lucknow Swine Flu H1N1 Cases

Swine Flu: लखनऊ में H1N1 के 11 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 52 , दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

September 5, 2026
Hardoi Wife Shooting Case

Hardoi Crime: संयम का ज्ञान देने वाले कथा वाचक ने क्यों पत्नी को मारी गोली , इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत

September 5, 2026
Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

September 5, 2026
Keyphrase: Kakori Drowning Accident

Kakori Drowning: तालाब में डूबे 35 साल के युवक का शव दूसरे दिन बरामद, गांव में पसरा मातम

September 3, 2026
Lucknow Swine Flu Cases

Swine Flu Alert: लखनऊ में 33 दिन में 27 मरीज, छह नई रिपोर्ट पॉजिटिव; अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश

September 3, 2026
Next Post
Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case : चंदा चोरी का सुप्रीम कोर्ट ने किया निपटारा, CJI सूर्यकांत की बेंच ने क्यों लिया यह फैसला?

POPULAR POST

Free LPG Cylinder Scheme UP

LPG Scheme : दिवाली पर महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर, डायरेक्ट खाते में आएंगे पैसे, जानें कैसे उठाएं फायदा

November 2, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
कौन हैं वृंदावन के 19 साल के शाश्वत आचार्य महाराज? जिनके अनोखे अंदाज़ की दीवानी हो रही नई पीढ़ी

कौन हैं वृंदावन के 19 साल के शाश्वत आचार्य महाराज? जिनके अनोखे अंदाज़ की दीवानी हो रही नई पीढ़ी

November 2, 2026

LATEST

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case : चंदा चोरी का सुप्रीम कोर्ट ने किया निपटारा, CJI सूर्यकांत की बेंच ने क्यों लिया यह फैसला?

November 3, 2026
Malihabad Case : क्यों 14साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, शिकायत के बाद भी सोती रही पुलिस?

Malihabad Case : क्यों 14साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, शिकायत के बाद भी सोती रही पुलिस?

November 3, 2026
Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

November 3, 2026
Shahi Wedding: अमेरिका से आएगा किसका दामाद? 10 बीघा में शाही शादी, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों से सजावट की तैयारी

Shahi Wedding: अमेरिका से आएगा किसका दामाद? 10 बीघा में शाही शादी, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों से सजावट की तैयारी

November 3, 2026
Lucknow Train Theft: लखनऊ में फर्स्ट AC कोच से महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद

Lucknow Train Theft: लखनऊ में फर्स्ट AC कोच से महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद

November 2, 2026
कौन हैं वृंदावन के 19 साल के शाश्वत आचार्य महाराज? जिनके अनोखे अंदाज़ की दीवानी हो रही नई पीढ़ी

कौन हैं वृंदावन के 19 साल के शाश्वत आचार्य महाराज? जिनके अनोखे अंदाज़ की दीवानी हो रही नई पीढ़ी

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India