Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP News: मौत भी नहीं मिटा पाई प्यार, प्रेमी ने मृत प्रेमिका से रचाई शादी, फिर दुल्हन की ऐसे हुई विदाई

UP News: मौत भी नहीं मिटा पाई प्यार, प्रेमी ने मृत प्रेमिका से रचाई शादी, फिर दुल्हन की ऐसे हुई विदाई

ये कहानी उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से सामने आई। यहां एक प्रेमी ने अपनी मर चुकी प्रेमिका के शव के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की।

by Vinod
16/06/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान की एक फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ कुछ साल पहले रूपहले पर्दे पर आई थी। फिल्म का वो मशहूर डायलॉग ‘हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार होती है, और प्यार भी एक बार ही होता है। असल जिंदगी में देखने को मिला। जहां एक युवक ने अपनी मृत प्रेमिका से उसके अंतिम संस्कार में शादी करके प्रेम की एक अमर गाथा लिख दी। इस खबर को जिसने भी सुना, वह भावुक हो गया।

ये कहानी उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से सामने आई। यहां एक प्रेमी ने अपनी मर चुकी प्रेमिका के शव के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की। विवाह कराने आये पंडित जी ने उदास मन से मंत्र पढ़ कर शादी को सम्पन्न करवाई। वहीं मंगलगीत गाने की जगह महिलाए रो रही थीं। हर आंख से आंसू बह रहे थे। मृतका दुल्हनिया के परिवारवाले-रिश्तेदार व सैकड़ों जानने वाले और न जानने वाले बराती बने। सबकी आंख में खुशी के बजाए दुख के आंसू थे।

दरअसल, निचलौल थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में युवक अपनी दुकान डाल कर अपना रोजगार कर रहा था। इसी बीच मकान मालिक की लड़की से ही उसे प्यार हो गया। बात आगे बढ़ी तो परिजनों ने पहले इंकार किया लेकिन दोनों के जिद्द के आगे उन्हें झुकना पड़ा और शादी के लिए सहमत हो गए। दोनों एक दूसरे से शादी कर गृहस्थी बसाने के सपने देख रहे थे। तभी किसी बात को लेकर युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर प्रेमी को मिली तो पूरी तरह से टूट गया।

RELATED NEWS

यहां पर लड़की को Love करने पर दिया जाता है अनोखा दंड, जिंदा रहते हुए ‘प्रियसी’ को भुगतना पड़ता है ये दंश

यहां पर लड़की को Love करने पर दिया जाता है अनोखा दंड, जिंदा रहते हुए ‘प्रियसी’ को भुगतना पड़ता है ये दंश

December 2, 2024

प्रेमी भागकर प्रेमिका के घर पहुंचा। यहां उसने कहा कि वचन दिया था कि तुम्हें अपनी दुल्हन बनाऊंगा। साथ रहने का वादा भले ही पूरा नहीं हो पाया लेकिन इसकी अर्थी सुहागन के रूप में ही उठेगी। उसने प्रेमिका के शव से ही शादी करने का प्रस्ताव दिया। कुछ देर के लिए सभी लोग स्तब्ध हो गए लेकिन दोनों के प्रेम को देखते हुए रोते बिलखते परिजनों ने शव से शादी के लिए रजामंदी दे दी। अंतिम संस्कार के लिए बुलाए गए पंडित जी शादी का मंत्र पढ़ने लगे। पंडित जी ने रोते हुए मंत्र पढ़े।

वैदिक मंत्रों के बीच प्रेमी ने प्रेमिका की शव से शादी की। उसकी मांग में सिंदूर भरा। युवती की अर्थी सुहागन के रूप में उठी। इसके बाद प्रेमी ने अंत्येष्टि स्थल पर पहुंच प्रेमी ने पति के रूप में मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। थानाध्यक्ष निचलौल, अखिलेश वर्मा ने कहा कि एक लड़की द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिवार को सौंप दिया गया। मौत के कारणों का पता अभी नही चल सका है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Related Posts

यहां पर लड़की को Love करने पर दिया जाता है अनोखा दंड, जिंदा रहते हुए ‘प्रियसी’ को भुगतना पड़ता है ये दंश

यहां पर लड़की को Love करने पर दिया जाता है अनोखा दंड, जिंदा रहते हुए ‘प्रियसी’ को भुगतना पड़ता है ये दंश

December 2, 2024
Next Post
Things not to eat after eating Jamun

Jamun benefits : छोटा फल,बड़े फ़ायदे,डायबिटीज का रामबाण,जानिए इसको खाने के बाद किन चीजों से करें परहेज़

Delhi

Delhi-NCR में 6 दिन तक रहेगा मौसम का कहर, हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

Sutak period Ramkatha controversy

Sutak Mein Katha और दर्शन विवाद,संतों के विरोध के बाद मुरारी बापू ने रुद्राक्ष सेंटर में दी सफाई, मांगी माफी

POPULAR POST

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India