Tuesday, November 3, 2026 3:35 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » मथुरा में बेलगाम बिल्डर का बड़ा खेल, आश्रम के नाम पर ली जमीन… रातों रात काट डाले 300 पेड़

मथुरा में बेलगाम बिल्डर का बड़ा खेल, आश्रम के नाम पर ली जमीन… रातों रात काट डाले 300 पेड़

कान्हा की नगरी में भूमाफिया का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। भूमाफिया का रसूख ऐसा कि शासन प्रशासन में तमाम शिकायतों के बाद भी ना तो पेड़ों की अवैध कटान रुकी ना ही प्लाटिंग। 300 से ज्यादा हरे पेड़ काटे जाने के बाद जब मामले ने तूल पकड़ा तो अब जाकर वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है।

by Manish Pandey
21/09/2024
Mathura News Dalmia Group

Mathura News Dalmia Group

न्यूज वन इंडिया, ब्यूरो: कान्हा की नगरी में अधर्म होता रहा और मथुरा की पूरी प्रशासनिक मशीनरी कान में तेल डालकर सोती रही। तीन सौ पेड़ कट गए लेकिन ना तो वन विभाग की कान पर जूं रेंगा, ना जिला प्रशासन को खबर हुई और ना ही विकास प्राधिकरण की नींद टूटी। और नींद टूटी भी कब जब सैकड़ों हरे पेड़ काट दिए गए। ये सबकुछ तब हुआ है जब मामले को लेकर बीजेपी के विधायक पूरन प्रकाश काफी पहले शिकायत कर चुके थे। और मामला मथुरा से लेकर लखनऊ तक के अफसरों के संज्ञान में था । सवाल उठता है कि जो प्रशासन पेड़ों को काटे जाते वक्त खामोश था, देर से की गई एफआईआर के बाद क्या कार्रवाई करेगा। बहरहाल पहले आइए आपको पूरा मामला समझाते हैं।

विधायक पूरन प्रकाश की शिकायत के बाद भी मामले का संज्ञान नहीं लिया गया, जिसके बाद विधायक ने प्रमुख सचिव और मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा जिसके बाद शासन से डीएम को पत्र भी आया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डालमिया ग्रुप की कंपनी धड़ल्ले से पेड़ों की कटान करती रही। फिलहाल देर से ही सही वन विभाग ने बिल्डर के खिलाफ 300 से ज्यादा पेड़ों की कटान के लिए मुकदमा दर्ज कराया है।

पेड़ों के काटने के मामले में मालिक मैसर्स डालमिया संस, नारायण प्रसाद डालमिया निवासी लाला लाजपतराय सरानी, कोलकाता, श्रीचंद धनुका पुत्र शंकर लाल धनुका,अरुणा धनुका निवासी लोडन स्ट्रीट कोलकाता, मृगांक धानुका पुत्र चंद्र कुमार धानुका, गुरुकृपा तपोवन भूमि का मालिक, अन्य मालिक व बिल्डर, जेसीबी का मालिक, पोकलिन का मालिक व श्रमिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया हैछ।

RELATED NEWS

Krishna Janmashtami 2026

Janmashtami 2026: देशभर में गूंजे जयकारे, मथुरा-द्वारका में आधी रात जन्मे कान्हा, नाथद्वारा में 21 तोपों की सलामी

September 5, 2026
Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को राहत, लखनऊ से मथुरा-बरसाना के लिए चलेंगी AC बसें

Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को राहत, लखनऊ से मथुरा-बरसाना के लिए चलेंगी AC बसें

August 31, 2026

वैसे वन विभाग की कार्रवाई से पहले ही बिल्डर ने बड़ी बड़ी मशीने लगाकर एक रात में ही सैकडो पेड़ों की कटान करा दी थी। काटे गए पेड़ों में नीम, बबूल, पीपल और अन्य प्रजातियों के पेड़ शामिल हैं। जिन जमीनों पर पेड़ काटे गए हैं, वो जमीन कागजों में आश्रम लैंड के नाम से है।

क ओर जहां पीएम मोदी और सीएम योगी मां के नाम से एक पेड़ लगाने की मुहिम चला रहे हैं उनकी नाक के नीचे अफसरशाही बिल्डरों से सांठगांठ कर पेड़ों को काटने में जुटी है। सवाल उठता है कि सत्ताधारी पार्टी के विधायक की शिकायत के बाद भी आखिर जिला प्रशासन की नींद क्यों नहीं टूटी

ग्लोबल वार्मिग देश ही नहीं पूरी दुनिया के लिए बड़ी चुनौती है ऐसे में आने वाले भविष्य को बचाने के लिए पेड़ों को लगाना जरूरी है ये सभी मानते हैं लेकिन चंद पैसों के लालच में भू माफिया और प्रशासनिक अमले की सांठगांठ से सवाल उठ रहे हैं कि एक ओर सरकारें करोड़ों रुपए हरित क्षेत्र विकसित करने पर खर्च कर रही है तो वहीं ऐसे निकम्मे और नकारा सिस्टम के लोग सरकार की तमाम कोशिशों पर पलीता लगाने को पहले से तैयार बैठे हैं। फिलहाल मामले में मुकदमा तो दर्ज हो गया है। लेकिन हरे पेड़ों के कातिलों को सजा कब मिलेगी इसका इंतजार है।

Related Posts

Krishna Janmashtami 2026

Janmashtami 2026: देशभर में गूंजे जयकारे, मथुरा-द्वारका में आधी रात जन्मे कान्हा, नाथद्वारा में 21 तोपों की सलामी

September 5, 2026
Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को राहत, लखनऊ से मथुरा-बरसाना के लिए चलेंगी AC बसें

Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को राहत, लखनऊ से मथुरा-बरसाना के लिए चलेंगी AC बसें

August 31, 2026
Mathura News: श्रद्धालुओं को मिलेगा नया आध्यात्मिक अनुभव, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दिखेंगी कान्हा की लीलाएं

Mathura News: श्रद्धालुओं को मिलेगा नया आध्यात्मिक अनुभव, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दिखेंगी कान्हा की लीलाएं

June 3, 2026
Mathura Family Suicide Case: पति-पत्नी, तीन मासूमो की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, पुलिस हर एंगल से कर रही जाँच, गांव में पसरा मातम

Mathura Family Suicide Case: पति-पत्नी, तीन मासूमो की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, पुलिस हर एंगल से कर रही जाँच, गांव में पसरा मातम

February 10, 2026
Mathura News: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करना पड़ा भारी, युवक से पुलिस ने की बर्बरता, मानवाधिकार और कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Mathura News: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करना पड़ा भारी, युवक से पुलिस ने की बर्बरता, मानवाधिकार और कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

February 8, 2026
Bike fire in Mathura parking

Mathura news :सदर तहसील के सामने पार्किंग में खड़ी बाइक में लगी आग, मौके पर मची अफरा तफरी

January 16, 2026
Mathura

Mathura News: मथुरा में पकड़े गए 90 बांग्लादेशी, ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे सब

May 17, 2025
कौन है मथुरा की ‘दिलरुबा’ जिसके कहने पर विजय ने रेखा को दी खौफनाक मौत, जानिए किलर ने शव के साथ क्यों किया ये घिनौना कृत्य

कौन है मथुरा की ‘दिलरुबा’ जिसके कहने पर विजय ने रेखा को दी खौफनाक मौत, जानिए किलर ने शव के साथ क्यों किया ये घिनौना कृत्य

April 12, 2025
Mathura News

इंटरनेट से सीखा ऑपरेशन करना.. खुद को लगाया इंजेक्शन और पेट में मार दिया 7 इंच का चीरा!

March 20, 2025
Mathura News

‘अयोध्या, काशी के बाद अब है मथुरा की बारी..’ बरसाना में CM योगी का बड़ा ऐलान

March 7, 2025
Next Post
IAS Officer Mohinder Singh, Mohinder Singh IAS

नोएडा अथॉरिटि के CEO के घर से मिले सोने चांदी समेत कई हीरे जवारात, आखिर कहां से आई इतनी दौलत?

Deepak Tijori, Deepak Tijori news

इस प्रोड्यूसर ने धोखाधड़ी कर एक्टर Deepak Tijori के पैसे, जानें क्या है पूरा मामला?

शनिदेव को करना चाहते हो प्रसन्न, पाना चाहते हो उनकी कृपा.. तो शनिवार के दिन कर लें ये चमत्कारी उपाय

शनिदेव को करना चाहते हो प्रसन्न, पाना चाहते हो उनकी कृपा.. तो शनिवार के दिन कर लें ये चमत्कारी उपाय

POPULAR POST

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026

LATEST

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case : चंदा चोरी का सुप्रीम कोर्ट ने किया निपटारा, CJI सूर्यकांत की बेंच ने क्यों लिया यह फैसला?

November 3, 2026
Malihabad Case : क्यों 14साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, शिकायत के बाद भी सोती रही पुलिस?

Malihabad Case : क्यों 14साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, शिकायत के बाद भी सोती रही पुलिस?

November 3, 2026
Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

November 3, 2026
Shahi Wedding: अमेरिका से आएगा किसका दामाद? 10 बीघा में शाही शादी, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों से सजावट की तैयारी

Shahi Wedding: अमेरिका से आएगा किसका दामाद? 10 बीघा में शाही शादी, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों से सजावट की तैयारी

November 3, 2026
Lucknow Train Theft: लखनऊ में फर्स्ट AC कोच से महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद

Lucknow Train Theft: लखनऊ में फर्स्ट AC कोच से महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद

November 2, 2026
कौन हैं वृंदावन के 19 साल के शाश्वत आचार्य महाराज? जिनके अनोखे अंदाज़ की दीवानी हो रही नई पीढ़ी

कौन हैं वृंदावन के 19 साल के शाश्वत आचार्य महाराज? जिनके अनोखे अंदाज़ की दीवानी हो रही नई पीढ़ी

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India