Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

इस प्रोड्यूसर ने धोखाधड़ी कर एक्टर Deepak Tijori के पैसे, जानें क्या है पूरा मामला?

by Gulshan
September 21, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Deepak Tijori, Deepak Tijori news
Share on FacebookShare on Twitter

Deepak Tijori : बॉलीवुड अभिनेता दीपक तिजोरी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उन्होंने मशहूर फिल्म निर्माता विक्रम खाखर पर पैसे ठगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में दीपक ने अंबोली पुलिस स्टेशन में विक्रम खाखर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

कया है पूरा मामला ?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि अभिनेता दीपक तिजोरी ने फिल्म निर्माता विक्रम खाखर पर 17.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, जो फिल्म की शूटिंग से संबंधित है। अधिकारी ने बताया कि दीपक तिजोरी ने मंगलवार को अंबोली पुलिस स्टेशन में प्रोड्यूसर के खिलाफ पैसों की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। दीपक तिजोरी ने अपनी शिकायत में कहा है कि विक्रम खाखर ने लंदन में उनकी फिल्म ‘टिप्सी’ की शूटिंग में सहायता करने का वादा किया था, जिसके लिए उन्होंने 17.40 लाख रुपये लिए थे।

RELATED NEWS

2.6 करोड़ की ठगी का शिकार हुए अभिनेता Deepak Tijori  

March 20, 2023

यह भी पढ़ें : मथुरा में बेलगाम बिल्डर का बड़ा खेल, आश्रम के नाम पर ली जमीन… रातों रात काट डाले 300 पेड़

शिकायत में दीपक ने यह भी कहा कि जब भी वे फिल्म की स्थिति के बारे में पूछते थे, तो विक्रम खाखर कोविड के कारण देरी का बहाना बनाते थे और कहते थे कि यूरोप में शूटिंग रुक गई है। महामारी के बाद भी फिल्म को आगे बढ़ाने में लगातार बहाने बनाए जाते रहे। दीपक ने आगे बताया कि जब उन्हें यह महसूस हुआ कि प्रोड्यूसर का ‘टिप्सी’ की शूटिंग शुरू करने का कोई इरादा नहीं है, तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। लेकिन पैसे वापस न मिलने पर उन्हें पुलिस की सहायता लेनी पड़ी।

मामले पर पुलिस ने क्या कहा ?

पुलिस का कहना है कि यह मामला 3 मार्च 2020 से इस साल 14 मार्च के बीच का है। दीपक तिजोरी ने 3 मार्च 2020 को प्रोड्यूसर के खाते में पैसे ट्रांसफर किए थे, जिसमें GST भी शामिल था। हालांकि, प्रोड्यूसर ने न तो अपना वादा निभाया और न ही पैसे लौटाने को तैयार है। दीपक तिजोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Tags: Deepak TijoriDeepak Tijori news
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

2.6 करोड़ की ठगी का शिकार हुए अभिनेता Deepak Tijori  

by Neel Mani
March 20, 2023

नई दिल्ली: Bollywood एक्टर और निर्देशक दीपक तिजोरी (Deepak Tijori) से जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आई है। अभिनेता करोड़ों...

Next Post
शनिदेव को करना चाहते हो प्रसन्न, पाना चाहते हो उनकी कृपा.. तो शनिवार के दिन कर लें ये चमत्कारी उपाय

शनिदेव को करना चाहते हो प्रसन्न, पाना चाहते हो उनकी कृपा.. तो शनिवार के दिन कर लें ये चमत्कारी उपाय

Tirupati Laddu

तिरुपति लड्डू विवाद: अयोध्या के राम मंदिर में आया प्रसाद जांच के घेरे में, साधु-संतों में रोष

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist