Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » बुलडोजर पर ‘राम’ का ब्रेक: सांसद अरुण गोविल ने उठाया शटर, कमिश्नर का ट्रांसफर! SC के आदेश पर एक्शन या ‘सियासी बलिदान’?

बुलडोजर पर ‘राम’ का ब्रेक: सांसद अरुण गोविल ने उठाया शटर, कमिश्नर का ट्रांसफर! SC के आदेश पर एक्शन या ‘सियासी बलिदान’?

मेरठ सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर कार्रवाई पर BJP सांसद अरुण गोविल के हस्तक्षेप से रोक लग गई है। उन्होंने दुकान का शटर उठाकर व्यापारियों को आश्वासन दिया, जिसके बाद बंद पड़ा बाजार 'जय श्री राम' के नारों के बीच खुल गया। इस घटना के तुरंत बाद, ध्वस्तीकरण रोकने वाले कमिश्नर का तबादला कर दिया गया।

by Mayank Yadav
29/10/2025
Meerut

RELATED NEWS

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

January 22, 2026
Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

January 11, 2026

Meerut Central Market Bulldozer: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मेरठ सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माणों पर चल रहे ध्वस्तीकरण अभियान (Bulldozer Action) पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अरुण गोविल के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल ब्रेक लग गया है। दो दिनों से बंद पड़े बाजार को देर शाम ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच खोल दिया गया। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब आवास विकास परिषद द्वारा 22 दुकानों के ध्वस्तीकरण के बाद, 31 अन्य भवनों के 100 दुकानदारों को नोटिस दिए जाने से व्यापारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे।

सुप्रीमकोर्ट के आदेश के खिलाफ वाहवाही लूटने के लिए BJP सांसद अरुण गोविल ने #मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का अनशन खत्म करवाया

मारे खुशी के "रामायण के राम" ने ऐसी दुकान का शटर उठाया जिसके बैकड्रॉप में अंडरगार्मेंट का प्रचार करती मॉडल अवतरित हुई pic.twitter.com/KSKZKIior7

— Narendra Pratap (@hindipatrakar) October 29, 2025

सांसद अरुण गोविल ने स्वयं एक दुकान का शटर उठाकर व्यापारियों को आश्वासन दिया कि अब कोई बुलडोजर कार्रवाई नहीं होगी। हालांकि, इस पूरे मामले में एक नाटकीय मोड़ तब आया जब ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने और बाजार को अस्थाई रूप से ‘स्ट्रीट बाजार’ घोषित करने का आदेश देने वाले मेरठ के कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद का अचानक तबादला कर दिया गया। प्रशासनिक गलियारों में इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने की कीमत के तौर पर देखा जा रहा है।

सांसद के आश्वासन पर खुला बाजार, कमिश्नर पर गिरी गाज

Meerut सेंट्रल मार्केट में अवैध कॉम्पलेक्स के ध्वस्तीकरण के बाद उपजे विवाद ने मंगलवार शाम सांसद अरुण गोविल और कैंट विधायक अमित अग्रवाल के हस्तक्षेप के बाद सुलह का रास्ता पा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद सांसद गोविल ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि फिलहाल चिह्नित 31 निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई स्थगित रहेगी। साथ ही, ध्वस्त किए गए कॉम्पलेक्स के स्थान पर अस्थायी तौर पर दुकानें लगाने की अनुमति दी गई है और सेंट्रल मार्केट को ‘स्ट्रीट बाजार’ का दर्जा देने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि प्रभावित 22 व्यापारियों को नगर निगम की नई सड़क पर बन रहे मिनी मॉल में दुकानें दी जाएंगी।

जनप्रतिनिधियों के इस हस्तक्षेप और व्यापारी समुदाय में खुशी फैलने के कुछ ही घंटों बाद, देर शाम शासन ने मेरठ कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद का अचानक तबादला कर दिया। सूत्रों की मानें तो कमिश्नर का ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने और ‘स्ट्रीट बाजार’ घोषित करने का फैसला सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेशों के विपरीत माना गया, जिससे शासन में नाराजगी फैल गई।

Arvind Kejriwal : ‘इस सरकार के सारे इंजन फेल…’क्लाउड सीडिंग फेल होने पर केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को सुनाई खरी-खरी…

Meerut प्रशासनिक अधिकारी इसे भले ही ‘रूटीन ट्रांसफर’ बता रहे हों, लेकिन जानकार इसे अवैध निर्माण पर कार्रवाई रोकने के उनके आदेश से जोड़कर देख रहे हैं, जिसे न्यायालय के आदेश की अवहेलना समझा गया। भाजपा सूत्रों के अनुसार, सांसद गोविल ने मुख्यमंत्री से मिलकर एक ऐसी योजना बनाई जिससे विवाद का हल भी निकल जाए और कोर्ट की अवमानना से भी बचा जा सके, और कमिश्नर का ट्रांसफर इसी का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल, मेरठ के नए कमिश्नर को कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यापारी समुदाय जहां कमिश्नर के समर्थन में है, वहीं प्रशासनिक हलकों में हलचल मची हुई है।

 

Related Posts

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

January 22, 2026
Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

January 11, 2026
Meerut murder case:

कातिल बीवी, आशिक और सीमेंट वाला ड्रम: मेरठ के सबसे डरावने कत्ल की फिल्मी दास्तान!

January 5, 2026
Meerut

दरोगा-सिपाही को भारी पड़ा सादे कपड़ों का शौक, ग्रामीणों ने बना दिया ‘मुर्गा’, अब SSP ने भी नापा!

December 26, 2025
Meerut

मेरठ में BLO ने खाया ज़हर: सुपरवाइज़र पर ‘सस्पेंड-FIR’ की धमकी का आरोप, अस्पताल में हंगामा

December 3, 2025
Meerut

दबंग दारोगा की ‘गंदी डिमांड’: मना करने पर जलाई पार्लर मालकिन की स्कूटी!

December 2, 2025
Meerut

आई-कार्ड बना काल: मेरठ में 13 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत ने सबको हिलाया

December 2, 2025
Meerut

शादी की ‘खुशी’ बनी मौत का मातम: बालकनी से बारात देखना था ‘गुनाह’, हर्ष फायरिंग की गोली ने ली किशोरी की जान

November 25, 2025
Meerut

झूठी खबर पर टूटकर, प्रेमी के ‘सुसाइड’ की सूचना मिलते ही किशोरी ने ली जान: ग्राम प्रधान समेत 4 पर केस दर्ज

November 23, 2025
Meerut

‘जेल का गेट’ देखा, बाहर आकर जुलूस निकाला; पुलिस ने फिर धर दबोचा!

November 18, 2025
Next Post
Bihar

ट्रंप से डरते हैं मोदी!' दरभंगा में राहुल का 'ऑपरेशन सिंदूर' वार: 'अडानी-अंबानी के औजार हैं PM

Bihar election betting market NDA lead

Bihar Elections 2025: फलोदी में किसको मिले बढ़त के संकेत, सट्टा बाजार में बिहार चुनाव की चर्चा तेज

Uttar Pradesh new expressway projects

UP New Expressways: प्रदेश को मिले कितने नए एक्सप्रेस-वे, विकास की नई रफ्तार यूपी को मिलने जा रही सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

POPULAR POST

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India