Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » गांव की बत्ती बुझा दी ‘संकेतिक क्रांति’ में, लेकिन खुद की नौकरी बुझा बैठे लाइनमैन साहब!

गांव की बत्ती बुझा दी ‘संकेतिक क्रांति’ में, लेकिन खुद की नौकरी बुझा बैठे लाइनमैन साहब!

मेरठ के अजराड़ा गांव में वक्फ बिल के विरोध में संविदाकर्मी रियाजुद्दीन ने जानबूझकर 15 मिनट तक गांव की बिजली काट दी। विरोध के चक्कर में खुद की नौकरी से हाथ धो बैठे लाइनमैन साहब!

by Mayank Yadav
02/05/2025
Meerut

Meerut news: उत्तर प्रदेश के Meerut में ‘संकेतिक विरोध’ का ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ कि पूरे अजराड़ा गांव की बत्ती ही उड़ गई! वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने लोगों से लाइट बंद करने की अपील क्या की, संविदाकर्मी रियाजुद्दीन ने तो पूरे गांव को ‘ब्लैकआउट’ कर दिया। विरोध तो प्रतीकात्मक था, लेकिन भाईसाहब ने तो ट्रांसफॉर्मर से ही पंगा ले लिया। फिर क्या, गांव वालों ने भी कर दिया सरकार से सीधा ‘कनेक्शन’, और ऊर्जा मंत्री ने रियाजुद्दीन की नौकरी को ‘फेज आउट’ कर दिया।

वक्फ कानून के खिलाफ कई मुस्लिम संगठनों ने एक मई की रात 15 मिनट के लिए लाइट बंद रखने का ऐलान किया था। यूपी के मेरठ में बिजलीघर कर्मचारी रियाजुद्दीन ने पूरे एरिया की ही बिजली काट दी। मामला मंत्री तक पहुंचा। रियाजुद्दीन को बर्खास्त कर दिया गया है। pic.twitter.com/bBAbUyBLsb

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 2, 2025

बिजली गई, लेकिन ‘भस्मासुर’ की तरह गया करियर

अब ज़रा सोचिए, जब लोगों से कहा गया कि आप अपने-अपने घरों की लाइट बुझा दीजिए तो इसका मतलब क्या था? “भाई, घर की बुझाइए… गांव की नहीं!” मगर Meerut के मुंडाली क्षेत्र में पोस्टेड रियाजुद्दीन जी ने इसे कुछ ज्यादा ही दिल पर ले लिया।
उन्होंने सीधे अजराड़ा गांव की मेन लाइन काट दी – जैसे कोई मेन स्टोरी में ट्विस्ट डाल दे! 15 मिनट की ब्लैकआउट क्या हुआ, गांव वाले समझ ही नहीं पाए कि ये बिजली गई है या लोकतंत्र।

RELATED NEWS

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

January 22, 2026
Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

January 11, 2026

ऊर्जा मंत्री से सीधा ‘कनेक्शन’, और करियर का फ्यूज उड़ गया

गांव वालों को जब पता चला कि ये कोई ट्रिपिंग नहीं थी बल्कि ‘संकेतिक कटौती’ थी, तो तुरंत ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर को फोन घुमा दिया गया। मंत्री जी ने भी देरी न करते हुए बिजली विभाग को इतना तेज़ झटका दिया कि जांच रिपोर्ट में सारा मामला खुलकर सामने आ गया।
एचके सिंह, मीडिया प्रभारी – जो अब शायद ‘संदेशवाहक सिंह’ कहलाएंगे – ने कहा कि जांच में आरोप सही पाए गए और संविदाकर्मी रियाजुद्दीन को हटा दिया गया।

कल्लू पंडित बोले – ‘लाइनमैन था या लाइटमैन?’

गांव के अनुभवी और ’24 घंटे ऑन’ रहने वाले कल्लू पंडित ने बयान दिया – “भाई, विरोध तो ठीक है लेकिन तू कौन होता है पूरे गांव का बिजली प्लान बनाने वाला?”
दरअसल, इस पूरे मामले में सवाल यह उठता है कि संविदाकर्मी इतने ‘पावरफुल’ कब से हो गए कि पूरे गांव की बत्ती उड़ा दें? ये तो वही बात हो गई – मच्छर मारने चले थे, बिजलीघर उड़ा दिया।

रियाजुद्दीन ने सोच लिया था कि वह ‘अंधेरे में विरोध’ को नया आयाम देंगे, लेकिन सरकार ने उन्हें ‘स्थायी अंधकार’ में भेज दिया – बिना किसी रिलीफ के।
सवाल यह नहीं है कि उन्होंने क्यों किया, सवाल यह है कि कैसे सोच लिया कि कोई देखेगा नहीं?
Meerut बिजली विभाग का ये ‘शॉर्ट सर्किट’ सबक है उन लोगों के लिए, जो नौकरी के बोर्ड पर खुद को ‘पर्सनल लॉ’ का कर्मचारी समझ बैठते हैं।

अचानक पाकिस्तान मसले के बीच जातिगत आरक्षण वाला मास्टर स्ट्रोक पीएम मोदी ने क्यों चल दिया ?

Related Posts

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

January 22, 2026
Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

January 11, 2026
Meerut murder case:

कातिल बीवी, आशिक और सीमेंट वाला ड्रम: मेरठ के सबसे डरावने कत्ल की फिल्मी दास्तान!

January 5, 2026
Meerut

दरोगा-सिपाही को भारी पड़ा सादे कपड़ों का शौक, ग्रामीणों ने बना दिया ‘मुर्गा’, अब SSP ने भी नापा!

December 26, 2025
Meerut

मेरठ में BLO ने खाया ज़हर: सुपरवाइज़र पर ‘सस्पेंड-FIR’ की धमकी का आरोप, अस्पताल में हंगामा

December 3, 2025
Meerut

दबंग दारोगा की ‘गंदी डिमांड’: मना करने पर जलाई पार्लर मालकिन की स्कूटी!

December 2, 2025
Meerut

आई-कार्ड बना काल: मेरठ में 13 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत ने सबको हिलाया

December 2, 2025
Meerut

शादी की ‘खुशी’ बनी मौत का मातम: बालकनी से बारात देखना था ‘गुनाह’, हर्ष फायरिंग की गोली ने ली किशोरी की जान

November 25, 2025
Meerut

झूठी खबर पर टूटकर, प्रेमी के ‘सुसाइड’ की सूचना मिलते ही किशोरी ने ली जान: ग्राम प्रधान समेत 4 पर केस दर्ज

November 23, 2025
Meerut

‘जेल का गेट’ देखा, बाहर आकर जुलूस निकाला; पुलिस ने फिर धर दबोचा!

November 18, 2025
Next Post
Seema Haider

हैदर नहीं, मीना बोलो! पहलगाम हमले के बाद उभरा सीमा हैदर विवाद, एपी सिंह की टिप्पणी ने भड़काया नया तूफान

Kedarnath Dham Temple

चारधाम यात्रा का भव्य आगाज.. केदारनाथ धाम के खुले कपाट, बाबा के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Owaisi

'इस बार घुसकर बैठ जाओ...' ओवैसी की दहाड़, पाक सेना और मुनीर पर किया करारा हमला

POPULAR POST

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

November 2, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India