Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को उठा ले गई पुलिस, 1500 सौ दिन तक ‘नेताजी’ ने युवती के साथ किया दुष्कर्म

बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को उठा ले गई पुलिस, 1500 सौ दिन तक ‘नेताजी’ ने युवती के साथ किया दुष्कर्म

Congress MP Rakesh Rathore arrested: सीतापुर से कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कांग्रेसी नेता पर महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, पुलिस ने दर्ज की थी FIR ।

by Vinod
30/01/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। Congress MP Rakesh Rathore arrested यूपी के सीतापुर सीट से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस सांसद के खिलाफ एक महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता का आरोप है कि कांग्रेसी नेता ने शादी का सांझा देने के साथ ही नेता बनाए जाने के नाम पर उसके साथ चार साल तक दुष्कर्म किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने नोटिस देकर कांग्रेस सांसद को तलब किया, पर वह हाजिर नहीं हुए। आरोपी राकेश राठौर ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की, जो खारिज हो गई थी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सीतापुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने 15 जनवरी को पुलिस में जाकर सांसद राकेश राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सांसद राकेश राठौर ने उससे शादी करने और उसका राजनीतिक करियर बनाने का वादा करके पिछले चार सालों में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को कॉल डिटेल और कॉल रिकॉर्डिंग भी मुहैया कराई थी। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए सांसद राकेश राठौर को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने के लिए थाने बुलाया। पर आरोपी पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। पुलिस ने कोर्ट ने सांसद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल कर लिया।

हाईकोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी

गिरफ्तारी के डर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में राकेश राठौर ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी डाली थी। जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी थी और स्पष्ट कहा था कि सरेंडर करो। याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत को बताया था कि शिकायतकर्ता महिला ने यह मुकदमा 4 साल के बाद दर्ज करवाया है और उनके मुवक्किल को इस मुकदमे में झूठा फंसाया गया है। पर कोर्ट ने आरोपी के दलीलों को ठुकराते हुए उन्हें पुलिस के सामने सरेंडर करने को कहा था।

RELATED NEWS

Sitapur Child Case: टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल के बच्चे को ले जाने का आरोप, महिला हिरासत में, जांच शुरू

Sitapur Child Case: टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल के बच्चे को ले जाने का आरोप, महिला हिरासत में, जांच शुरू

August 26, 2026
Power Cut : सीतापुर में बारिश, आंधी  से बिजली व्यवस्था चरमराई, 1975 गांवों की सप्लाई ठप,घंटों गुल रही बिजली, पेयजल को तरसे लोग

Power Cut : सीतापुर में बारिश, आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई, 1975 गांवों की सप्लाई ठप,घंटों गुल रही बिजली, पेयजल को तरसे लोग

July 2, 2026

सरेंडर के लिए अदालत से समय मांगा

शिकायतकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने दलील दी कि कांग्रेस सांसद राकेश राठौर एक दबंग नेता हैं। जिसके डर के कारण उनकी मुवक्किल ने मुकदमा देर से दर्ज करवाया। सांसद राठौर के वकील ने सरेंडर के लिए अदालत से समय मांगा, जिस पर अदालत ने दो हफ्ते के अंदर सांसद को सेशन कोर्ट में सरेंडर करने को कहा। आरोपी राकेश राठौर ने इससे पहले सीतापुर की सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

नाटकीय ढंग से हुई गिरफ्तारी

कांग्रेस सांसद को कोर्ट से राहत नहीं मिली। ऐसे में उन्हें अपनी गिरफ्तारी का डर था। गुरूवार को उन्होंने प्रेस कॉफ्रेंस रखी। मीडिया से बातचीत के दौरान पुलिस आ गई और उन्हें अपने साथ लेकर चली गई। सांसद ने अफसरों से प्रेस कॉफ्रेंस पूरी कर लेने के लिए कहा। हालांकि, पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी। कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी की खबर से पीड़िता बहुत खुश है। उसका कहना है कि वह हरहाल में आरोपी को कोर्ट से कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएगी, जिससे कि कोई और सफेदपोश ऐसी गंदी करतूत करने से पहले सौ बार सोचने पर मजबूर हो।

जान से मारने की धमकी भी दी

महिला नेता ने आरोप लगाया था कि सांसद ने उससे राजनैतिक करियर बनाने और शादी का झांसा देकर 4 साल तक शारीरिक शोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने सांसद की कॉल रिकॉर्डिंग सहित कई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस को सौंपे थे। इसके आधार पर 17 जनवरी को कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में केस दर्ज किया गया। पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराया गया। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने आपबीती बयां की, जिसकी मेडिकल रिपोर्ट में भी पुष्टि हुई।

कौन हैं सांसद राकेश राठौर

राकेश राठौर 2017 के चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में सीतापुर से चुने गए थे। मई 2021 में, उनकी निजी बातचीत के कई ऑडियो क्लिप लीक हुए थे। जिसमें वे सरकार की कड़ी आलोचना कर रहे थे। खासकर कोरोना महामारी की प्रतिक्रिया पर। साथ ही पार्टी के भीतर जातिवादी रुझान की भी शिकायत कर रहे थे। राकेश राठौर ने बीजेपी को छोड़ सपा में गए। फिर कांग्रेस का दामन थामा। 2024 के लोकसभा चुनाव में राकेश राठौर ने 4 बार के सांसद राजेश वर्मा को 90 हजार वोटों के अंतर से हराकर अप्रत्याशित जीत हासिल की थी।

 

Related Posts

Sitapur Child Case: टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल के बच्चे को ले जाने का आरोप, महिला हिरासत में, जांच शुरू

Sitapur Child Case: टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल के बच्चे को ले जाने का आरोप, महिला हिरासत में, जांच शुरू

August 26, 2026
Power Cut : सीतापुर में बारिश, आंधी  से बिजली व्यवस्था चरमराई, 1975 गांवों की सप्लाई ठप,घंटों गुल रही बिजली, पेयजल को तरसे लोग

Power Cut : सीतापुर में बारिश, आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई, 1975 गांवों की सप्लाई ठप,घंटों गुल रही बिजली, पेयजल को तरसे लोग

July 2, 2026
UP News:सीतापुर में लापता प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले, गांव में मचा हड़कंप ,जांच में जुटी पुलिस

UP News:सीतापुर में लापता प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले, गांव में मचा हड़कंप ,जांच में जुटी पुलिस

June 20, 2026
यूपी के इस गांव में रात को पत्नी बदलती है रूप, इच्छाधारी नागिन बनकर पति पर चुभोती है जहरीला दांत

यूपी के इस गांव में रात को पत्नी बदलती है रूप, इच्छाधारी नागिन बनकर पति पर चुभोती है जहरीला दांत

October 6, 2025
Sitapur

सीतापुर के पिसावा में पुलिस और प्रशासन पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

April 6, 2025
Rakesh Rathore Bail Hearing

Sitapur सांसद रेप केस आरोपी राकेश राठौर की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट से नहीं मिली राहत, रहेंगे जेल में

February 24, 2025
Sitapur News: अधेड़ ने प्राईवेट पार्ट काट कर शिवलिंग में चढ़ाया, उमड़ी भीड़ और हर-हर शंभू की सुनाई दी गूंज

Sitapur News: अधेड़ ने प्राईवेट पार्ट काट कर शिवलिंग में चढ़ाया, उमड़ी भीड़ और हर-हर शंभू की सुनाई दी गूंज

January 25, 2025
कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर दर्ज हुई दुष्कर्म की FIR , पीड़िता बोली, ‘मैं कोई बाजारू औरत थोड़े हूं नेता जी’

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर दर्ज हुई दुष्कर्म की FIR , पीड़िता बोली, ‘मैं कोई बाजारू औरत थोड़े हूं नेता जी’

January 19, 2025
Sitapur govt school, sitapur news, up news, BSA action

Uttar Pradesh : अनुपस्थित रहने वाले छात्रों पर सख्ताई तेज़, सबके घर भेजा गया नोटिस

June 26, 2024
Sitapur से सीएम योगी photo

Sitapur से सीएम योगी का श्रमदान, जनता को दिया स्वच्छता का संदेश

October 1, 2023
Next Post
Entertainment News: क्या एक बार फिर सलमान खान निभाएंगे प्रेम का किरदार ? जाने किस डायरेक्टर के साथ करेंगे काम

Entertainment News: क्या एक बार फिर सलमान खान निभाएंगे प्रेम का किरदार ? जाने किस डायरेक्टर के साथ करेंगे काम

Mahakumbh Fire

महाकुंभ में फिर लगी भीषण आग, सेक्टर-22 में मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

अब पाकिस्तानी दूल्हे की Rakhi Sawant बनेंगी दुल्हनिया, इस्लामिक रीति-रिवाज से करेंगी शादी और यहां मनाएंगी हनीमून

अब पाकिस्तानी दूल्हे की Rakhi Sawant बनेंगी दुल्हनिया, इस्लामिक रीति-रिवाज से करेंगी शादी और यहां मनाएंगी हनीमून

POPULAR POST

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

November 2, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India