Monday, November 16, 2026 8:58 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Railway Coolies: रेलवे कुलियों का दर्द क्या बैटरी कार से घटी कमाई कैसे परिवार चलाना हुआ मुश्किल

Railway Coolies: रेलवे कुलियों का दर्द क्या बैटरी कार से घटी कमाई कैसे परिवार चलाना हुआ मुश्किल

बैटरी कारों की बढ़ती संख्या से कुलियों की कमाई बेहद घट गई है। रेलवे द्वारा वादा की गई सुविधाएं भी नहीं मिल रहीं। कुली समायोजन, मेडिकल, शिक्षा और पैसों की मांग कर रहे हैं

by SYED BUSHRA
21/11/2025

Railway Coolies Struggle: रेलवे स्टेशनों पर बैटरी कारों के बढ़ने से कुलियों की रोज की कमाई पर बड़ा असर पड़ा है। कई कुली बताते हैं कि अब इतना पैसा भी नहीं बच पाता कि घर का खर्च ठीक से चल सके। रेलवे की तरफ से मिलने वाली सुविधाएं भी सिर्फ कागजों में ही दिखती हैं। इसके बावजूद कुली हिम्मत नहीं हार रहे और उम्मीद लिए काम कर रहे हैं।

चारबाग स्टेशन के कुलियों ने बताया कि पूरी उम्र स्टेशन पर बीत गई, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने आज तक वह सुविधाएं नहीं दीं, जिनका वादा किया गया था। कुलियों का कहना है कि रेलवे हमें वही हक दे, जो उसके नियमों में लिखा है।

सुविधाओं का वादा, लेकिन हकीकत उलट

राष्ट्रीय कुली मोर्चा के कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव के अनुसार साल 2008 में 21,800 कुलियों को गैंगमैन के पद पर समायोजित किया गया था। उसके बाद से अब तक समायोजन की प्रक्रिया फिर शुरू नहीं हुई। देशभर के कुली लगातार अपनी मांगें उठाते हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होती। कुली अफसर और इनायत अली कहते हैं कि बैटरी कार चालकों की वजह से उनकी कमाई पहले से भी कम हो गई है। अगर यही हाल रहा तो आगे चलकर कुलियों का रोजगार पूरी तरह खत्म हो सकता है।

RELATED NEWS

No Content Available

शिक्षा, मेडिकल और वर्दी—सभी सुविधाएं अधूरी

कुली अरुण कुमार यादव ने बताया कि रेलवे ने कागजों में तीन बार गर्मियों की वर्दी, एक बार सर्दियों की वर्दी और मेडिकल सुविधाओं का वादा किया है, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। उनके अनुसार स्टेशन पर कुलियों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय बनना चाहिए जिसमें बेड, टीवी और साफ पानी की व्यवस्था हो, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं है।

कुली महेंद्र बताते हैं कि रेलवे नियम के अनुसार उनके बच्चों को रेलवे स्कूल में मुफ्त शिक्षा मिलनी चाहिए, लेकिन यहां रेलवे का स्कूल ही नहीं है। कमाई कम होने से बच्चे अच्छे स्कूल में भी नहीं पढ़ पाते।

कुलियों पर बैटरी कारों का सीधा असर

चारबाग और लखनऊ जंक्शन पर जरूरत से ज्यादा बैटरी कारें चलाई जा रही हैं। कुलियों के मुताबिक बैटरी कारें केवल दिव्यांग, बुजुर्ग और बीमार यात्रियों के लिए चलनी चाहिए थीं, लेकिन अब ये कारें सामान ढोने लगी हैं, जिससे कुलियों का काम छिन रहा है।

कई कुलियों का कहना है कि वे जब यात्रियों से बात करते हैं, तब तक बैटरी कार वाले आकर तेजी से सामान उठा लेते हैं। विरोध करने पर झगड़े तक की नौबत आ जाती है।

कुलियों की मुख्य मांगें

समायोजन की प्रक्रिया फिर से शुरू की जाए

सभी कुलियों को बीमा सुविधा मिले

रेलवे अस्पताल में मुफ्त इलाज मिले

बच्चों की पढ़ाई के लिए भत्ता दिया जाए

कुली प्रतीक्षालय रेलवे नियमों के अनुसार बनाया जाए

वर्दी और अन्य जरूरी सुविधाएं समय पर दी जाएं

बैटरी कारों से सामान ढोने पर रोक लगे

कुलियों ने साफ कहा है कि जब तक उन्हें स्थायी नौकरी नहीं दी जाती, तब तक रेलवे बैटरी कार वालों को सामान ढोने से रोके, ताकि वे सम्मान के साथ अपना परिवार चला सकें। सम्मानजनक रोजगार की उम्मीद में संघर्ष कर रहे हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
उन्नाव में जमीन से प्रकट हुई राधा-कृष्ण की मूर्ति, सुरक्षा कर रहा था सांप, तभी हुआ ‘चमत्कार’ और मर गया विषैला ‘बेजुबान’

उन्नाव में जमीन से प्रकट हुई राधा-कृष्ण की मूर्ति, सुरक्षा कर रहा था सांप, तभी हुआ ‘चमत्कार’ और मर गया विषैला ‘बेजुबान’

Pink Auto:जल्द शुरू होगी पिंक ऑटो सेवा,महिलाओं को सुरक्षा और रोजगार मिलेगा ,G P S और पैनिक बटन से लैस होंगे वाहन

Pink Auto:जल्द शुरू होगी पिंक ऑटो सेवा,महिलाओं को सुरक्षा और रोजगार मिलेगा ,G P S और पैनिक बटन से लैस होंगे वाहन

Dubai Airshow 2025

दुबई एयर शो में LCA तेजस क्रैश: बहादुर पायलट शहीद, भारत के रक्षा निर्यात को बड़ा झटका

POPULAR POST

Chhath Puja Expressway Safety

Chhath Special : छठ पर घर लौटने वालों के लिए योगी सरकार का बड़ा इंतजाम, एक्सप्रेसवे पर विशेष इंतजाम

November 11, 2026
Diabetes Symptoms in Children

World Diabetes Day: बच्चों में डायबिटीज के इन 7 संकेतों को न समझें मामूली, लापरवाही पड़ सकती है भारी

November 13, 2026
UP Weather Update

Weather Alert : यूपी में बदलने वाला है मौसम, कब गिरेगा पारा; लखनऊ समेत कौन से जिलों में बढ़ेगी ठंड?

November 10, 2026
US Flight Crisis : 9/11 की तरह, अचानक क्यों ग्राउंडिंग हुए विमान, मची अफरातफरी कितनी उड़ानें पर पड़ा असर

US Flight Crisis : 9/11 की तरह, अचानक क्यों ग्राउंडिंग हुए विमान, मची अफरातफरी कितनी उड़ानें पर पड़ा असर

November 14, 2026
Ayushman Bharat : आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने वालों को बड़ा झटका , 112 बीमारियों में निजी अस्पतालों का विकल्प हुआ खत्म?

Ayushman Bharat : आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने वालों को बड़ा झटका , 112 बीमारियों में निजी अस्पतालों का विकल्प हुआ खत्म?

November 13, 2026
Market Boom :शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1328 अंक उछला, निवेशकों की संपत्ति में मिनटों में लाखों करोड़ बढ़े?

Market Boom :शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1328 अंक उछला, निवेशकों की संपत्ति में मिनटों में लाखों करोड़ बढ़े?

November 11, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India