Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Pink Auto:जल्द शुरू होगी पिंक ऑटो सेवा,महिलाओं को सुरक्षा और रोजगार मिलेगा ,G P S और पैनिक बटन से लैस होंगे वाहन

Pink Auto:जल्द शुरू होगी पिंक ऑटो सेवा,महिलाओं को सुरक्षा और रोजगार मिलेगा ,G P S और पैनिक बटन से लैस होंगे वाहन

आगरा में महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार बढ़ाने के लिए पिंक ऑटो सेवा शुरू की जा रही है। पहले चरण में 50 परमिट जारी होंगे। ऑटो जीपीएस-पैनिक बटन से लैस होंगे

by SYED BUSHRA
21/11/2025

Pink Auto Service Started in Agra: हर की सड़कों पर जल्द ही पिंक ऑटो चलती दिखाई देंगी। बुधवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया। मिशन शक्ति फेज-तीन के तहत महिलाओं को पिंक ऑटो रिक्शा के परमिट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। कुल 100 परमिट जारी किए जाएंगे, जिनमें से पहले चरण में 50 पिंक ऑटो को परमिट दिया जाएगा।

पिंक ऑटो रिक्शा को आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इनमें जीपीएस सिस्टम और पैनिक बटन लगाया जाएगा, जो पुलिस थाने से जुड़ा रहेगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। इसके साथ ही महिला चालकों को सुरक्षित संचालन के लिए तीन दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। देशी-विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए पर्यटन विभाग और होटल एसोसिएशन की ओर से सात दिन का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। पिंक ऑटो को शहर के प्रमुख होटलों में मुफ्त पार्किंग की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा तमाम ऐतिहासिक स्मारकों को जोड़ने वाले रूट पर भी इन्हें चलाने की अनुमति होगी, ताकि पर्यटक आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच सकें।

RELATED NEWS

No Content Available

मेट्रो स्टेशन तक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में 10 प्रमुख फीडर रूट पर सीएनजी वाहन भी चलाए जाएंगे। मेट्रो द्वारा किए गए सर्वे में यह बात सामने आई थी कि लोगों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी होती है। फीडर वाहनों के शुरू होने से यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। बैठक में उप परिवहन आयुक्त विदिशा सिंह, आरटीओ अरुण कुमार, एआरटीओ आलोक कुमार, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार और रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल मौजूद रहे।

207 पुराने परमिट रद्द, नए परमिट जारी

बैठक में नए और रद्द हुए परमिटों का ब्यौरा भी पेश किया गया। आगरा में विभिन्न श्रेणी के 346 नए परमिट जारी किए गए, 105 परमिटों का नवीनीकरण किया गया और 207 परमिट रद्द कर दिए गए। फिरोजाबाद में 244 नए परमिट जारी किए गए, 21 का नवीनीकरण हुआ और 192 परमिट निरस्त किए गए। मथुरा में 268 नए परमिट जारी हुए, 40 का नवीनीकरण हुआ और 171 परमिट रद्द किए गए। वहीं, मैनपुरी में 239 नए परमिट जारी किए गए, 14 का नवीनीकरण हुआ और 71 परमिट रद्द किए गए।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Dubai Airshow 2025

दुबई एयर शो में LCA तेजस क्रैश: बहादुर पायलट शहीद, भारत के रक्षा निर्यात को बड़ा झटका

SIR Process: अगर वोटर लिस्ट से नाम कट जाए तो क्या होगा? क्या 2003 की लिस्ट में नाम ना होने पर भी मिलेगा दोबारा मौका

SIR Process: अगर वोटर लिस्ट से नाम कट जाए तो क्या होगा? क्या 2003 की लिस्ट में नाम ना होने पर भी मिलेगा दोबारा मौका

गेंदे के पौधे में फूल नहीं आ रहे? धूप, पानी और सही खाद के इन आसान तरीकों से आपका मैरिगोल्ड भर जाएगा ढेरों फूलों से

गेंदे के पौधे में फूल नहीं आ रहे? धूप, पानी और सही खाद के इन आसान तरीकों से आपका मैरिगोल्ड भर जाएगा ढेरों फूलों से

POPULAR POST

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India