Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Sambhal Dispute Live: सर्वे के दौरान बवाल, 3 की मौत, पुलिस पर पथराव, गाड़ियां जलीं… CO को लगी गोली

Sambhal Dispute Live: सर्वे के दौरान बवाल, 3 की मौत, पुलिस पर पथराव, गाड़ियां जलीं… CO को लगी गोली

संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप लिया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, वाहनों में आग लगाई, और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज से स्थिति काबू की।

by Mayank Yadav
24/11/2024
Sambhal

RELATED NEWS

SEBI investigation

Mumbai : SEBI की पूर्व प्रमुख पर धोखाधड़ी के आरोप ,कौन सी कोर्ट ने दिया जांच करने का आदेश

March 3, 2025

Sambhal Dispute Live: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान रविवार को बड़ा बवाल हो गया। कोर्ट के आदेश पर सर्वे करने पहुंची टीम के बाहर निकलते ही जमा भीड़ ने हिंसक रूप ले लिया। मुरादाबाद कमिश्नर आञ्जनेय सिंह ने बताया कि पथराव और गोलीबारी के दौरान नईम, बिलाल और नोमान की मौत हो गई। वहीं, पथराव और आगजनी में कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें सीओ अनुज चौधरी भी शामिल हैं।

घटना सुबह करीब 11 बजे की है, जब डीएम और एसपी की मौजूदगी में सर्वे टीम मस्जिद से बाहर निकल रही थी। अचानक बड़ी संख्या में जुटी भीड़ ने पुलिस और सर्वे टीम पर पथराव शुरू कर दिया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले और प्लास्टिक बुलेट का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद कुछ उपद्रवी गाड़ियां जलाने लगे, जिसमें चार वाहनों को नुकसान पहुंचा।

Warning: Disturbing visuals

Naeem, Noman and Bilal – three men killed in the Sambhal violence in UP, a senior official confirmed. They are supposed to have sustained bullet injury in the violence that ensued during the court-mandated survey of the Shahi Jama Masjid. A strong… pic.twitter.com/87LLGueDCV

— Piyush Rai (@Benarasiyaa) November 24, 2024

इस हिंसा के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

संभल, यूपी की हिंसा में अब तक 2 लोगों नईम और बिलाल की मौत हो गई है। पुलिस की गोली लगने से मौत होने का आरोप है। इस बीच पुलिसकर्मियों द्वारा फायरिंग करने की Video भी सामने आई है। pic.twitter.com/PscIUkSPDb

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 24, 2024

हिंसा के दौरान दो लोगों, नईम और बिलाल, की मौत हो गई, जिनके परिजनों का आरोप है कि उनकी मौत पुलिस की गोली लगने से हुई। वहीं, सीओ अनुज चौधरी और एसओ सहित कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। इस बीच, पुलिसकर्मियों द्वारा फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मस्जिद के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान संविधान की बात करने वाले नेताओं के समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव। फिर पुलिस ने किया लाठीचार्ज। आंसू गैस छोड़ा। पत्थरबाजों से पुलिस ने कहा कि नेताओं के चक्कर में जीवन न खराब करें। #Sambhal pic.twitter.com/nhW0Fr40HU

— Naval Kant Sinha | नवल कान्त सिन्हा (@navalkant) November 24, 2024

सर्वे के दौरान उपजा विवाद

रविवार सुबह Sambhal के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में सर्वे टीम जामा मस्जिद पहुंची थी। कोर्ट कमिश्नर रमेश राधव के नेतृत्व में टीम ने मस्जिद के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। जैसे ही स्थानीय लोगों को सर्वे के बारे में पता चला, नाराज मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद के बाहर एकत्र होने लगे। आरोप है कि मुस्लिम समाज ने सर्वे पर आपत्ति जताई और इस दौरान करीब एक हजार लोग जमा हो गए। भीड़ ने पुलिस को मस्जिद के अंदर जाने से रोकने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई।

पथराव और आगजनी

भीड़ ने अचानक पथराव करना शुरू कर दिया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान भीड़ ने सड़कों पर आग लगा दी, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। पुलिस को स्थिति को काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। घटना के बाद पुलिस ने मस्जिद के चारों ओर बैरिकेडिंग कर इलाके को सील कर दिया और आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया।

प्रशासन की कार्रवाई

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जामा मस्जिद के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और किसी भी तरह की अशांति को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का संकेत दिया है। प्रशासन ने इस हिंसा के कारणों की जांच शुरू कर दी है, और 29 नवंबर को इस मामले की अगली सुनवाई होगी, जब सर्वेक्षण की प्रारंभिक रिपोर्ट न्यायालय में पेश की जाएगी।

यहां पढ़ें: Sambhal Jama Masjid dispute: पुलिस और भीड़ के बीच संघर्ष, 1 की मौत… दर्जनों घायल

जामा मस्जिद का विवाद

यह विवाद हिंदू पक्ष द्वारा दायर की गई एक याचिका से उत्पन्न हुआ है, जिसमें दावा किया गया है कि जामा मस्जिद पर कभी हरिहर मंदिर स्थित था। कोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए एक कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया था, जिसने मस्जिद के अंदर दो घंटे तक सर्वे किया था। इस सर्वे के बाद मस्जिद के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी।

Sambhal प्रशासन की निगरानी

Sambhal प्रशासन ने जिले में तनाव को देखते हुए सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखना शुरू कर दिया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि इलाके में और कोई अशांति न फैले।

Related Posts

SEBI investigation

Mumbai : SEBI की पूर्व प्रमुख पर धोखाधड़ी के आरोप ,कौन सी कोर्ट ने दिया जांच करने का आदेश

March 3, 2025
Next Post
IND vs AUS Test Day 3 Live Score

IND vs AUS Test Day 3 Live Score : पंत के बाद जुरेल आउट, भारत का स्कोर पहुंचा 340 के पार

Vijay-Rashmika

Vijay-Rashmika : सोशल मीडिया पर विजय-रश्मिका की तस्वीरों ने मचाया तहलका,फैंस के रिएक्शन आए सामने

कहानी जामा मस्जिद की, जिसे 150 साल पहले ASI ने बताया था मंदिर, सर्वे में छिड़ा संग्राम और उबल रहा संभल

कहानी जामा मस्जिद की, जिसे 150 साल पहले ASI ने बताया था मंदिर, सर्वे में छिड़ा संग्राम और उबल रहा संभल

POPULAR POST

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India